संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सहसवान ब्लॉक में विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर

चित्र
सहसवान ब्लॉक में विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर रिपोर्ट किशन शर्मा  सहसवान- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज सहसवान विकास खंड परिसर में 7 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शिविर 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान, विकास खंड स्तर पर 07 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का बड़ा बैनर लगाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक स्तर पर यह शिविर लगाया गया है। इस शिविर में विकास खंड से जुड़े सभी विभाग - कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, पंचायत, बाल विकास, पूर्ति विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस 7 दिवसीय शिविर के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी ...

अपर पुलिस अधीक्षक नगर,बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शाल,पुष्पाहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गई

चित्र
अपर पुलिस अधीक्षक नगर,बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शाल,पुष्पाहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गई  संवाददाता मसर्रत अली   बदायूँ से अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये 1- उप निरीक्षक ना0पु0 बिजेन्द्र सिंह 2- लीडिंग फायरमैन महावीर सिंह 3- मु0आ0स0पु0 अजय कुमार 4. अनुचर भूपराम को पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के सभागार कक्ष में श्री अभिषेक कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूँ द्वारा उन्हें शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये एवं सेवानिवृत्त अधि0 कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए पुलिस परिवार की तरफ से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ व पुलिस के अन्य अधि0 कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त अधि0 कर्मचारियों के परिवारिकजन विदाई समारोह में उपस्थित हुय़े

सहसवान घायल स्कूली बच्चों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे (IAS) शौर्य अरोड़ा बेहतर इलाज के दिए निर्देशमिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी टक्कर, सात स्कूली बच्चे घायलतीन बच्चों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

चित्र
सहसवान घायल स्कूली बच्चों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे (IAS) शौर्य अरोड़ा बेहतर इलाज के दिए निर्देश मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी टक्कर, सात स्कूली बच्चे घायल तीन बच्चों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान में हुए सड़क हादसे के बाद (IAS)शौर्य अरोड़ा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला अस्पताल एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल स्कूली बच्चों का हाल-चाल जाना उन्होंने बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया और मौजूद चिकित्सकों को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए कड़े निर्देश दिए। बता दे। सभी विद्यार्थी ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी से सहसवान स्थित पन्नालाल इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए आ रहे थे। यह हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर गांव के पास हुआ, जब मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सात बच्चे घायल हो गए। घायलों में सरनाम सिंह की 16 वर्षीय पुत्री भगवती, 12 वर्षीय पुत्र नंद किशोर, हरविलास की 11 वर्षीय पुत्री रजनी,...

भाई की आत्महत्या के मामले में पीड़ित ने ADG से लगाई गुहार, विवेचक पर लगाए गंभीर आरोप

चित्र
भाई की आत्महत्या के मामले में पीड़ित ने ADG से लगाई गुहार, विवेचक पर लगाए गंभीर आरोप रिपोर्ट किशन शर्मा  सहसवान बदायूं थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम अलेहदादपुर धोबई निवासी ओमेन्द्र पुत्र राजवीर सिंह ने अपने भाई ज्ञानचन्द्र (23 वर्ष) की आत्महत्या के मामले में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) बरेली जोन को दो पृष्ठीय शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपने बयानों के समर्थन में एक वीडियो क्लिप भी उपलब्ध कराई है, जिसमें वह अपनी आपबीती बता रहा है। प्रार्थना पत्र के अनुसार पूरा मामला  पीड़ित ओमेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी श्रीमती प्रीति देवी कुछ दिन पहले नाराज होकर मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर गांव के ही नरेश, रामबाबू, प्रमोद, रामस्वरूप उर्फ नन्हे, रुम सिंह, तालेवर पुत्रगण ओमप्रकाश व संतू पुत्रगण लालाराम ने उसकी पत्नी के गायब होने का झूठा शक उसके छोटे भाई ज्ञानचन्द्र (23) पर लगाया।  पीड़ित का आरोप है कि 20.08.2026 की रात करीब 10 बजे उक्त सभी आरोपी नाजायज असलहा लेकर उसके घर पर चढ़ आए, गाली-गलौज की और ज्ञानचन्द्र को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। धमकी से...

सहसवान में सेवा संकल्प यात्रा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

चित्र
सहसवान में सेवा संकल्प यात्रा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन  संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं वडनगर से वाराणसी तक निकल रही सेवा संकल्प यात्रा के आगमन पर विधानसभा सहसवान में पहुंच ने पर नगर मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी के नेतृत्व में सहसवान नगर पहुँचने पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ भव्य आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से मन अभिभूत हो उठा। कार्यकर्ताओं का यह स्नेह, समर्पण और उत्साह संगठन की शक्ति एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार  प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव जी क्षेत्रीय मंत्री श्री महेश राठौर जी डीके भारद्वाज जी MLC प्रतिनिधि शत्येंद्रु पाठक जी ब्रिज क्षेत्र संयोजक श्री अशोक भारती जी मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी जी जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी महामंत्री , दीपक माहेश्वरी जी महामंत्री देवेंद्र प्रजापति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, दीक्षा माहेश्वरी , युवा नेता निमित गुप्ता, सुभाष गोड, अवडर शर्मा अमरीश वर्मा जी मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना ,मंडल उपाध्यक्ष जयंत जी मंडल उपाध्यक...

सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर में तीसरे दिन नहीं पहुंचे अधिकारीरिपोर्ट तबस्सुम सैफी सहसवान विकासखंड कार्यालय सभागार में विकासखंड स्तर पर दीक्षित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर में तीसरे दिन फैल होता नजर आया जिसकी काफी चर्चा रही शिविर प्रारंभ होने से पूर्व व्यवस्थाएं सभी चाक चौबंद की गई शिविर 11बजे के लगभग प्रारंभ होना था शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने दलबल के साथ शिविर में पहुंच गई और अपना कार्य शुरू किया परंतु शिविर में राजस्व विभाग शिक्षा विभाग पशुपालन विभाग के अलावा अन्य विभागों के स्थानीय अधिकारियों को शिविर में पहुंचना था तथा शिविर में पहुंचे लोगों को केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करते हुए उन्हें लाभान्वित करने के प्रति जागरूक करना था शिविर में शामिल होने के लिए काफी लोग पहुंचे थे जिन्हें निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा इस बाबत खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि कार्यक्रम गुजरिया में रखा गया था जिस के कारण शिविर में सहभागिता वाले विभाग के अधिकारी नहीं पहुंच सके

चित्र
सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर में तीसरे दिन नहीं पहुंचे अधिकारी रिपोर्ट तबस्सुम सैफी  सहसवान विकासखंड कार्यालय सभागार में विकासखंड स्तर पर दीक्षित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर में तीसरे दिन फैल होता नजर आया जिसकी काफी चर्चा रही  शिविर प्रारंभ होने से पूर्व व्यवस्थाएं सभी चाक चौबंद की गई शिविर 11बजे के लगभग प्रारंभ होना था शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने दलबल के साथ शिविर में पहुंच गई और अपना कार्य शुरू किया परंतु शिविर में राजस्व विभाग शिक्षा विभाग पशुपालन विभाग के अलावा अन्य विभागों के स्थानीय अधिकारियों को शिविर में पहुंचना था तथा शिविर में पहुंचे लोगों को केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करते हुए उन्हें लाभान्वित करने के प्रति जागरूक करना था शिविर में शामिल होने के लिए काफी लोग पहुंचे थे जिन्हें निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा इस बाबत खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि कार्यक्रम गुजरिया में रखा गया था जिस के कारण शिविर में सहभागिता वाले विभाग के अधिकारी न...

सहसवान के जच्चा-बच्चा केंद्र में शासन से दो महिला चिकित्सक की हुई नियुक्तिदोनों महिला चिकित्सकों ने कार्यभार किया ग्रहणसंवाददाता मसर्रत अली सहसवान (बदायूं) सहसवान के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की महिला बिंग जच्चा-बच्चा केंद्र एक लंबे समय से महिला चिकित्सक न होने के कारण प्रसुताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।जिसके कारण महिला चिकित्सक न होने से गंभीर प्रसूताओ को प्रसव के लिए आपात स्थिति में जिला चिकित्सालय रेफर करना पड़ता था।जिससे जहां प्रसुताओं को काफी परेशानी होती वही उनके परिजनों को भी आर्थिक शारीरिक मानसिक कष्ट उठाना पड़ता है।जच्चा बच्चा केंद्र बिंग पर महिला चिकित्सक न होने के कारण जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार शासन के लिए पत्राचार भी किया गया इसी पत्राचार के चलते शासन ने महिला चिकित्सक डॉ सिमरन डॉ0 प्रीति खरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान की महिला बिंग जच्चा बच्चा केंद्र तैनात किया है।दोनों महिला चिकित्सकों ने अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया है।महिला बिंग जच्चा बच्चा केंद्र पर दो महिला चिकित्सक की नियुक्ति होने से क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

चित्र
सहसवान के जच्चा-बच्चा केंद्र में शासन से दो महिला चिकित्सक की हुई नियुक्ति दोनों महिला चिकित्सकों ने कार्यभार किया ग्रहण संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं) सहसवान के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की महिला बिंग जच्चा-बच्चा केंद्र एक लंबे समय से महिला चिकित्सक न होने के कारण प्रसुताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।जिसके कारण महिला चिकित्सक न होने से गंभीर प्रसूताओ को प्रसव के लिए आपात स्थिति में जिला चिकित्सालय रेफर करना पड़ता था।जिससे जहां प्रसुताओं को काफी परेशानी होती वही उनके परिजनों को भी आर्थिक शारीरिक मानसिक कष्ट उठाना पड़ता है। जच्चा बच्चा केंद्र बिंग पर महिला चिकित्सक न होने के कारण जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार शासन के लिए पत्राचार भी किया गया इसी पत्राचार के चलते शासन ने महिला चिकित्सक डॉ सिमरन डॉ0 प्रीति खरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान की महिला बिंग जच्चा बच्चा केंद्र तैनात किया है।दोनों महिला चिकित्सकों ने अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया है। महिला बिंग जच्चा बच्चा केंद्र पर दो महिला चिकित्सक की नियुक्ति होने से क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है।...

ज्ञापन देने जा रहे भाकियू हल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर हाउस अरेस्ट, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया

चित्र
ज्ञापन देने जा रहे भाकियू हल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर हाउस अरेस्ट, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया ज्ञापन संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। भारतीय किसान यूनियन हल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर को बदायूं के उझानी बरी वाले बाईपास पर पुलिस-प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर रोक लिया गया। वे पीड़ित किसानों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इस दौरान अधिकारियों के पहुंचने तक किसान नेताओं ने मौके पर विरोध जताया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया ज्ञापन सूचना मिलते ही एसडीएम बदायूं तुरंत उझानी बाईपास पर पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर से मुलाकात की। अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता कर ज्ञापन स्वीकार किया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में दर्ज सभी बिंदुओं की सूक्ष्मता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसील व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने आरोप लगाया कि जनपद बदायूं की विभिन्न तहसीलों में गरीब और असहाय किसानों की कोई सुनवाई नह...

बदायूं सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की अच्छी पहल

चित्र
बदायूं सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की अच्छी पहल संवाददाता मसर्रत अली   बदायूं में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, जन सामान्य को जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन)श्री हरिओम के नेतृत्व में शहर के घनी आबादी क्षेत्र भामाशाह चौराहे पर आधुनिक एल.ई.डी. डिस्प्ले (बिलबोर्ड) लगाई गई हैं। परिवहन विभाग की इस पहल से शहर की जनता को ऑडियो एवं विजुअल के द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं मैं कमी आएगी, साथ ही जनता के लिए चलाई जा रही परिवहन विभाग की विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाओं प्रचार-प्रसार किया जा सकेगा एवं विभाग की जनहित गारंटी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा, परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश आपकी सेवा में सदैव तत्पर है, जन सामान्य से अनुरोध है कि सड़क सुरक्षा में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें,

बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैंप ग्राम बेहटा गुसाईं में हुआ संपन्न

चित्र
बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैंप ग्राम बेहटा गुसाईं में हुआ संपन्न  संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं बहुजन समाज पार्टी का एक कैडर कैंप ग्राम बेहटा गुसाईं में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष प्रहलाद गौतम ने की कार्यक्रम का संचालन अनोखे लाल ने किया जाटव ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सहसवान विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री डॉक्टर लेखराज सिंह जाटव मौजूद रहे  बैठक में कमेटी की समीक्षा की गई और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई  बैठक में चौधरी प्रताप सिंह राणा, रामदास गौतम जितेंद्र सागर, डॉ दिनेश, सहित मौजूद रहे।

घायल स्कूली बच्चों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे (IAS) शौर्य अरोड़ा बेहतर इलाज के दिए निर्देशमिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी है।

चित्र
घायल स्कूली बच्चों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे (IAS) शौर्य अरोड़ा बेहतर इलाज के दिए निर्देश मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी टक्कर, सात स्कूली बच्चे घायल तीन बच्चों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान में हुए सड़क हादसे के बाद (IAS)शौर्य अरोड़ा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला अस्पताल एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल स्कूली बच्चों का हाल-चाल जाना उन्होंने बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया और मौजूद चिकित्सकों को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए कड़े निर्देश दिए। बता दे। सभी विद्यार्थी ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी से सहसवान स्थित पन्नालाल इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए आ रहे थे। यह हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर गांव के पास हुआ, जब मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सात बच्चे घायल हो गए। घायलों में सरनाम सिंह की 16 वर्षीय पुत्री भगवती, 12 वर्षीय पुत्र नंद किशोर, हरविलास की 11 वर्षीय पुत्री रजनी, 13 वर्...

किसानों की समस्याओं को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

चित्र
किसानों की समस्याओं को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान। सपा विधायक ब्रजेश यादव के निर्देश पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी पार्टी, बदायूं ने जिला महासचिव सोनू यादव के नेतृत्व में बुधवार को उपजिलाधिकारी सहसवान को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बरसात से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को नियमानुसार मुआवजा एवं राहत दिलाने, सरसों की बुवाई के दृष्टिगत साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त DAP खाद उपलब्ध कराने तथा लेखपालों द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार लौटाए जाने से सहसवान तहसील क्षेत्र के करीब 70 से 80 गांवों में प्रभावित राजस्व कार्य को तत्काल सुचारु कराने की मांग की गई। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव सोनू यादव ने कहा कि बरसात से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। सरसों की बुवाई के समय किसानों को DAP के लिए परेशानी न हो, इसके लिए साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ...

सहसवान ब्लॉक में विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर, अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

चित्र
सहसवान ब्लॉक में विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर, अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज सहसवान विकास खंड परिसर में 7 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शिविर 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम स्थल पर "विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान, विकास खंड स्तर पर 07 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर" का बड़ा बैनर लगाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक स्तर पर यह शिविर लगाया गया है। इस शिविर में विकास खंड से जुड़े सभी विभाग - कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, पंचायत, बाल विकास, पूर्ति विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस 7 दिवसीय शिविर के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की ...

भाकियू टिकैत ने कार्यालय पर शहीदे आजम भगत सिंह की 119 वीं जयंती मना

चित्र
भाकियू टिकैत ने कार्यालय पर शहीदे आजम भगत सिंह की 119 वीं जयंती मनाई रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं इस्लामनगर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने अपने केम्प कार्यालय पर शहीदे आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई और भगत सिंह जी के चित्र पुष्प अर्पित किए और अपने युवाओं को उनके बारे में बताया  इंकलाब जिंदाबाद नारे लगाए इंकलाब जिंदाबाद शहीद भगत अमर रहे   इस मौके पर मौजूद रहे ऋषभ चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू, मा प्रेम पाल सिंह, नगर अध्यक्ष इस्तकार मेवाती, दलबीर यादव आदि लोग मौजूद रहे

बदायूं में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: वोट चोरी के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर फूंका रहे

चित्र
बदायूं में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: वोट चोरी के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर फूंका पुतला संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं: जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में शहर के प्रसिद्ध परशुराम चौक पर एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हालिया चुनावों में कथित 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त संबंधित अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता ओमकार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं, मोरपाल प्रजापति महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी, मुन्ना लाल सागर, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी ने की। ओमकार सिंह ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक पर एकत्रित होकर सरकार और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। मुन्ना लाल सागर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सुनिश्चित नहीं होती और ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब त...

बिसौली विधानसभा में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने फिर दिया मानवता का परिचय, सड़क हादसे में मृत युवक के परिवार को दी 50 हजार की मदद

चित्र
बिसौली विधानसभा में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने फिर दिया मानवता का परिचय, सड़क हादसे में मृत युवक के परिवार को दी 50 हजार की मदद संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान- जब राजनीति में संवेदनहीनता की चर्चा होती है, तब बिसौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव जैसे नेता मानवता की मिसाल पेश करते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने दयालु और मददगार स्वभाव का परिचय दिया है। क्या है पूरा मामला  बिसौली विधानसभा के ग्राम चन्दोई में सड़क दुर्घटना में आयुष कुमार नामक युवक का आकस्मिक निधन हो गया था। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, परिवार पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही दौड़े-दौड़े पहुंचे पूर्व एमएलसी  जैसे ही इस दुखद घटना की जानकारी पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव को मिली, वे सारे कार्यक्रम छोड़कर तुरंत ग्राम चन्दोई शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ग्रामवासियों के आह्वान पर 50 हजार की आर्थिक मदद  मौके पर मौजूद ग्रामवासिय...

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सेवा संकल्प कैंप का शुभारंभ कियाविभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, शिकायतें भी सुनी गईसं

चित्र
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सेवा संकल्प कैंप का शुभारंभ किया विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, शिकायतें भी सुनी गई संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। पालिका परिषद परिसर में सेवा संकल्प कैंप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा  ने फीता काटकर किया।  यह  कैंप  चार अक्टूबर तक चलेगा। इसमें आम लोगों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें दर्ज कर उनके समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई की गई। कैंप में स्वास्थ्य विभाग, पीएम स्वनिधि, महिला   कल्याण विभाग और नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। नगर पालिका की ओर से गृहकर, जलकर और दूसरे करों से जुड़ी जानकारी देने के साथ कर जमा करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इसके अलावा, सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई, पानी की सप्लाई और दूसरी शहरी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं। संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।  इस दौरान अधिशासी अधिका...

वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने विशाल भंडारे का कराया आयोजन जिसमें सैकड़ो की तादाद में पहुंचे लोग

चित्र
वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने विशाल भंडारे का कराया आयोजन जिसमें सैकड़ो की तादाद में पहुंचे लोग संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूं । वरिष्ठ भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने आज सोमवार को ब्लॉक परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन कराया जिसमें हजारों की तादाद में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया इस विशाल भंडारे का आयोजन माता स्वर्गीय शांति देवी जी की याद में कराया जाता है,बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के द्वारा यह विशाल भंडारा प्रत्येक मासिक को कराया जाता है, जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस विशाल भंडारे में , अंकित सक्सेना, तूफान सिंह, चौधरी पुत्तन आजाद, अवडर शर्मा, हर्ष सोमानी, सत्येंद्र यादव, स्वराज सिंह आदि मौजूद रहे।

थाना जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया

चित्र
थाना जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया  रिपोर्ट मसर्रत अली  जरीफनगर बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधिक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के प्रवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान अवैध शराब निष्कर्षण व अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम अभियान के अन्तर्गत थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.09.2026 को अभियुक्त राजेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ उम्र करीब 23 वर्ष को ग्राम उस्मानपुर बस अडडे के पास दुकान से 20 अदद देशी शराब के पैकेट 200-200 मि0ली0 मार्का गोल्डेन पन्च के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 271/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम राजेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ उम्र करीब 23 वर्ष के विरूद्ध पंजीकृत किया गया विवरण गिरफ्तार शुदा अभियुक्त 1.राजेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ उम्र करीब 23 वर्ष  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. हे0का0 373 आमिर हसन थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ  2. रि0आ0...

सहसवान में कल रात से हो रही बारिश, मौसम हुआ

चित्र
सहसवान में कल रात से हो रही बारिश, मौसम हुआ सुहावना संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं)। नगर सहसवान में कल रात से लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। आज सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। कल देर रात शुरू हुई बारिश आज पूरे दिन जारी है। बारिश होने से नगर का तापमान काफी नीचे आ गया है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम के इस बदलाव से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से किसानों को भी काफी फायदा होने की उम्मीद है। धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। वहीं लगातार बारिश के चलते नगर के कई मोहल्लों और बाजारों में जलभराव हो गया है। बस स्टैंड, मुख्य बाजार और अस्पताल रोड पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मिशन शक्ति केंद्र सहसवान में पुलिस ने पति पत्नी विवाद में कराया सुलह दोनों राजी खुशी रहने को हुए सहमत काउंसलिंग के बाद सुलझा पति-पत्नी का विवाद राजी-खुशी साथ रहने को हुए

चित्र
मिशन शक्ति केंद्र सहसवान में पुलिस ने पति पत्नी विवाद में कराया सुलह दोनों राजी खुशी रहने को हुए सहमत  काउंसलिंग के बाद सुलझा पति-पत्नी का विवाद राजी-खुशी साथ रहने को हुए सहमत रिपोर्ट मसर्रत अली  सहसवान बदायूं घरेलू कलह और पारिवारिक विवादों को सुलझाने में मिशन शक्ति केंद्र लगातार अहम भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को ऐसे ही एक मामले में मिशन शक्ति केंद्र की त्वरित काउंसलिंग और समझाइश के चलते बिखरता हुआ परिवार टूटने से बच गया और पति-पत्नी आपसी सहमति से साथ रहने को राजी हो गए। मामला थाना जरीफनगर क्षेत्र का है। ग्राम कमालपुर जल्लू नगर निवासी पिंकी (पत्नी सूरज ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज, मारपीट करने तथा घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़िता के अनुसार विवाद बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रार्थना पत्र को मिशन शक्ति केंद्र भेजा गया, जहां शुक्रवार को दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विस्तृत काउंसलिंग की गई। बातचीत के दौरान सामने आया कि विवाद की मुख्य वजह घरेलू छोटी-छोटी बात...

सपा के प्रदेश सचिव शाहिद खान के आवास पर डिनर पार्टी में पहुंचे पूर्व विधायक हाजी बिट्टन डिनर पार्टी में सपा के कई नेता पहुंचे प्रदेश सचिव के आवास पर रहे

चित्र
सपा के प्रदेश सचिव शाहिद खान के आवास पर डिनर पार्टी में पहुंचे पूर्व विधायक हाजी बिट्टन  डिनर पार्टी में सपा के कई नेता पहुंचे प्रदेश सचिव के आवास पर  रिपोर्ट मसर्रत अली  सहसवान बदायूं जैसे-जैसे 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान के आवास मोहल्ला शाहबाजपुर में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली सपा नेता एडवोकेट जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र यादव वरिष्ठ सपा नेता चौधरी जमालुद्दीन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता हाफिज इरफान डियर पार्टी में शामिल हुए डिनर पार्टी में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली प्रदेश सचिव शाहिद खान का संयुक्त बयान अबकी बार उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने जा रही है सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर सपा की नीतियों का जन-जन प्रचार और प्रसार करें वही डबल इंजन की सरकार कि गलत नीतियों का पर्दाफाश करें इस मौके पर संभावना शहाबुद्दीन चौधरी, निहाल उद्दीन, शोएब नकवी आग़ा,अतहर भाई, मुशीर ठेकेदार, अ...

सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित।

चित्र
सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित। रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मेरा युवा भारत बदायूं एवं जी.बी. पंत महाविद्यालय, कछला के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ स्वच्छता जागरूकता रैली एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार आसपास के लोगों तथा समाज को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छ स्वस्थ एवं विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं युवा स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता शपथ दिलाई गई इसके बाद स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया डॉ सुमित कुमार जी कार्यवाहक प्राचार्य ने स्वच्छ...

जिला गंगा समिति बदायूं के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रहे।

चित्र
जिला गंगा समिति बदायूं के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत  रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं डीoएसoएमo पब्लिक स्कूल सिरासौल बिल्सी डीoपीoओoनमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता,गंगा स्वच्छता रैली, गंगा स्वच्छता गोष्ठी एवं स्वच्छता शपथ एवं श्रमदान का आयोजन किया शहीद सुरजीत सिंह चौहान के स्मारक पर छात्र छात्राओं ने श्रमदान कर लगभग एक हजार किलोग्राम कचरा एकत्र किया पूरे प्रांगण को साफ एवं स्वच्छ बनाया स्कूल के प्रबंधक संजीव सिंह राठौड़ ने गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गया इस अवसर पर  जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा एवं 2 अक्टूबर से 31 विशेष अभियान का आयोजन जिला गंगा समिति बदायूं के तत्वावधान में किया जाएगा उपरोक्त के क्रम में नदियां किनारे, तालाबों एवं जल स्रोतों के रख रखाव हेतु सफ़ाई अभियान पूरे जनपद में आयोजित किए जा रहे हैं मैं अपील करता हूं कि समस्त जनपद वासी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें क्यूं कि स्वच्छता की शुरुआत हमें स्...

सहसवान में कुकुरमुत्तों की तरह गली-गली में खुल गईं पैथोलॉजी लैब, मरीजों की जान से है।

चित्र
सहसवान में कुकुरमुत्तों की तरह गली-गली में खुल गईं पैथोलॉजी लैब, मरीजों की जान से खिलवाड़ रिपोर्ट नजम चौधरी  सहसवान (बदायूं) नगर सहसवान में इन दिनों गली-गली में कुकुरमुत्तों की तरह पैथोलॉजी लैब खुल गई हैं। बिना रजिस्ट्रेशन, बिना पैथोलॉजिस्ट और बिना मानकों के चल रही इन लैबों में मरीजों की सेहत से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार नगर में दर्जनों पैथोलॉजी लैब ऐसी हैं जिनके पास सीएमओ ऑफिस का पंजीकरण तक नहीं है। कई लैबों पर तो लैब टेक्नीशियन ही खुद को डॉक्टर बताकर रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। न तो ब्लड सैंपल लेने का कोई मानक है और न ही मशीनों का मेंटेनेंस। एक ही सैंपल से कई-कई तरह की जांचें मनमाने दामों पर की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले भोले-भाले मरीजों से 500 की जांच के 1500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। गलत रिपोर्ट आने से मरीजों का गलत इलाज हो रहा है और उनकी जान जोखिम में पड़ रही है। कई लैबों पर बगैर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के भी खून की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से ये अवैध लैब फल-फूल रही हैं। शिकायत के बावजूद आज तक किसी भी लैब पर छाप...

बसपा के बढ़ते जनाधार से अन्य पार्टियों में खलबली जमशेद अली,2027 में बनेगी उत्तर प्रदेश में बसपा की

चित्र
बसपा के बढ़ते जनाधार से अन्य पार्टियों में खलबली जमशेद अली, 2027 में बनेगी उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार सहसवान बदायूं बहुजन समाज पार्टी का एक कैडर कैंप सहसवान विधानसभा के गांव सरैरा में आयोजित हुई जिसमें बहुजन समाज पार्टी की बूथ और सेक्टर कमेटियों के कार्यकर्ता मौजूद रहे मीटिंग का संचालन विधानसभा अध्यक्ष अनोखेलाल ने किया मीटिंग की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष राजपाल सिंह ने की। मीटिंग के मुख्य अतिथि के तौर पर बसपा जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने सभी कार्यकर्ताओं मै जोश भरते हुए कहा कि बूथ कमेटी ओर सेक्टर कमेटी के कार्यकर्ता ही अपनी विधानसभा में विधायक बनाने का कार्य करते है आने वाले 2027 मे सहसवान विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतकर जाएगा ओर आने वाले समय में 2027 मे बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश से पांचवीं बार बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे  मीटिंग को संबोधन किया पूर्व मंत्री डॉ लेखराज सिंह जाटव व करन सिंह प्रधान विधानसभा प्रभारी , एवं वरिष्ट नेता जफर मलिक ने पार्टी की नीतियों की नीतियों बताई  मीटिंग में मौ...

पशु बाजार में डीसीएम रोकने के दौरान हादसा टला, सिपाही ने भागकर बचाई जानचालक पर सिपाही को देखकर वाहन की रफ्तार बढ़ाने और उसकी ओर मोड़ने का आरोप, घटना का वीडियो आया सामनेरिपोर्ट तबस्सुम सैफी सहसवान: नगर के मोहल्ला तकिया में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। आरोप है कि वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे सिपाही को देखकर चालक ने डीसीएम रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वाहन सिपाही की ओर मोड़ दिया। खतरा भांपकर सिपाही तनुज ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। मामले का वीडियो भी सामने आया है।मोहल्ला तकिया में प्रत्येक गुरुवार को भैंस प्रजाति के पशुओं का साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में दूर-दराज से पशु व्यापारी और पशु पालक वाहनों से पशु लेकर पहुंचते हैं। पशु प्रेमियों का आरोप है कि कई बार वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में पशुओं को भरकर ले जाया जाता है। इसी को देखते हुए गुरुवार को बाजार में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। दरोगा संजय सिरोही समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे।सिपाही ने भागकर बचाई जानगुरुवार दोपहर कुछ पशु प्रेमी बाजार में पहुंचकर पशुओं से भरे वाहनों की वीडियोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान एक पशु प्रेमी का मोबाइल फोन छीन लिए जाने की शिकायत भी सामने आई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोबाइल वापस करा दिया। इसके बाद पशुओं से भरे एक डीसीएम की वीडियोग्राफी की जा रही थी। इसी दौरान सिपाही तनुज ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया।आरोप है कि सिपाही को देखकर चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और डीसीएम सिपाही की तरफ मोड़ दिया। अचानक वाहन अपनी ओर आता देख सिपाही ने दौड़कर खुद को बचाया। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी लोगों ने बना लिया, जिसमें पुलिसकर्मी और पशुओं से लदा वाहन दिखाई दे रहा है।एसएचओ बोले, चालक के खिलाफ शिकायत नहीं मिलीसहसवान के एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि सिपाही को कुचलने की कोशिश किए जाने की शिकायत उनके सामने नहीं आई है। उन्हें जानकारी मिली है कि वीडियोग्राफी के कारण चालक घबरा गया था और डीसीएम लेकर वहां से चला गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।पहले भी निलंबित हो चुके हैं पुलिसकर्मीपशुओं की ढुलाई से जुड़े मामलों को लेकर इसी बाजार में पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। छह सितंबर को पशुओं की ढुलाई से जुड़े एक मामले में एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित किया जा चुका है। गुरुवार को हुई घटना के बाद एक बार फिर पशु बाजार में पशुओं की ढुलाई और वाहनों में उनकी संख्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चित्र
पशु बाजार में डीसीएम रोकने के दौरान हादसा टला, सिपाही ने भागकर बचाई जान चालक पर सिपाही को देखकर वाहन की रफ्तार बढ़ाने और उसकी ओर मोड़ने का आरोप, घटना का वीडियो आया सामने रिपोर्ट तबस्सुम सैफी  सहसवान: नगर के मोहल्ला तकिया में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। आरोप है कि वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे सिपाही को देखकर चालक ने डीसीएम रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वाहन सिपाही की ओर मोड़ दिया। खतरा भांपकर सिपाही तनुज ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। मामले का वीडियो भी सामने आया है। मोहल्ला तकिया में प्रत्येक गुरुवार को भैंस प्रजाति के पशुओं का साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में दूर-दराज से पशु व्यापारी और पशु पालक वाहनों से पशु लेकर पहुंचते हैं। पशु प्रेमियों का आरोप है कि कई बार वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में पशुओं को भरकर ले जाया जाता है। इसी को देखते हुए गुरुवार को बाजार में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। दरोगा संजय सिरोही समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौ...

सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता, 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक तस्कर

चित्र
सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता, 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक तस्कर गिरफ्तार संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बन्द पड़े यात्री प्रतीक्षालय से 50 मीटर पहले चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान 24 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विकार पुत्र इसरार निवासी ग्राम हिण्डोर थाना सहसवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। इस संबंध में थाना सहसवान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना सहसवान में पहले से आधा दर्जन अभि...

ग़ौस ए पाक का संदेश तालीम बहुत एहम है। हाफ़िज़ इरफ़ानइस्लाहुल मुस्लिमीन एजुकेशन सोसाइटी, मोहल्ला नवादा, ।

चित्र
ग़ौस ए पाक का संदेश तालीम बहुत एहम है। हाफ़िज़ इरफ़ान इस्लाहुल मुस्लिमीन एजुकेशन सोसाइटी, मोहल्ला नवादा, सहसवान के तत्वाधान में महफ़िल-ए-पाक ग्यारहवीं शरीफ का आयोजन संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान - इस्लाहुल मुस्लिमीन एजुकेशन सोसाइटी, मोहल्ला नवादा, सहसवान के तत्वाधान में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर एक नूरानी और रूहानी महफ़िल का आयोजन किया गया, जिसमें मदरसे के सभी छात्रों ने भाग लिया। इस नूरानी महफ़िल की शुरुआत कलाम अल्लाह की तिलावत से की गई, इसके बाद मदरसे के छात्रों ने शान-ए-ग़ौस-ए-आज़म में मनक़बतें पेश कीं। हाफ़िज़ अज़ीम और अहमद मियां बरकाती ने भी हज़रत ग़ौस-ए-आज़म की शान में मनक़बत पढ़ी। *"ग़ौस-ए-आज़म की जिस पर नज़र पड़ गई* *चोर कल तक जो था वली बन गया..."* इसके बाद मिल्ली व मज़हबी कार्कुन व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफ़िज़ इरफ़ान साहब, सदर मदरसा हाज़ा ने बेहतरीन ख़िताब फ़रमाया। उन्होंने कहा कि ग़ौस ए पाक बहुत बड़े सूफी संत के साथ साथ बहुत बड़े विद्वान भी थे आपकी की जीवनी से हमें सबक़ मिलता है कि तालीम बहुत एहम है  उन्होंने अपने ख़िताब में हज़रत ग़ौस-ए-आज़म के बचपन का वह मशहूर व...

बिजली कटौती को लेकर भाकियू टिकैत विद्युत केंद्र पर किया प्रदर्शन

चित्र
बिजली कटौती को लेकर भाकियू टिकैत विद्युत केंद्र पर किया प्रदर्शन रिपोर्ट मसर्रत अली  बिनावर बदायूं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा आगोशित विद्युत कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने विद्युत उपकेंद्र बिनावर पर जोरदार प्रदर्शन किया एक दिवसीय धना दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन के नाम संबोधन जूनियर इंजीनियर सतीश चंद्र को सोपा  भारती किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना धरना प्रदर्शन में पहुंचे उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस समय किसानों को धान ईख मिर्च सरसों की फसल की बुवाई के लिए पानी की आवश्यकता है विद्युत कटौती से बर्बाद हो जाएगा किसान  शहर में विद्युत की आपूर्ति की जा रही है किसने की विद्युत काटी जा रही है  इस अवसर पर जिला सचिव अर्जुन सिंह ने कहा जिले की हर विद्युत केंद्र पर ग्रामीण विद्युत कटौती हो रही है पूरे जिले की ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत कटौती बंद होनी चाहिए शासन आदेश के अनुसार 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए  वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह ने कहा आज एक दिवसीय धर...

उर्स के दूसरे दिन दरगाह पहुंची चादर शरीफ मुल्क व कौम की सलामती की मांगी दुआएं ।

चित्र
उर्स के दूसरे दिन दरगाह पहुंची चादर शरीफ  मुल्क व कौम की सलामती की मांगी दुआएं  संवाददाता मसर्रत अली  बदायूँ। विश्व प्रसिद्ध दरगाह कुत्बे औलिया हज़रत मज़ाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 136 वें तीन रोजा सालाना उर्स के दूसरे दिन चला कव्वाली का दौर। सुबह कुरआन ख्वानी की महफिल के अलावा दरगाह के सज्जादानशीन के क़ाज़ी टोला स्थित निवास पर कव्वाली की महफिल सजाई गई साथ उनके निवास से चादर शरीफ उठी जो आदाब ओ एहतराम के साथ हजरत मजाक मियां साहब की दरगाह पर पहुंची जहां हजरत मजाक मियां साहब के मजार ए मुबारक पर चादर व गुल पोशी के साथ कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।इस दौरान कव्वालों ने बेहतरीन कव्वालियां पेश की। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने वतन व कौम के लिए अमनो आमान, खुशहाली व सलामती के लियें दुआयें खैर की। बता दें शहर के पथिक चौक से सागरताल नवादा रोड स्थित दरगाह हजरत मजाक मियां साहब पर हर साल की तरह इस साल भी तीन रोजा सालाना उर्स की महफिले बडे ही अदब ओ अहतराम के साथ मनाई जा रही हैं और उर्स में शिरकत करने के लियें सभी मजहबों के अकीदतमंदों का आना जाना भी लगा हुआ है। इस दरगाह पर उर्...

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि बिसौली द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण रक्तदान और अंगदान की प्रति जागरूकता जल संरक्षण एवं सम्मान समारोह दिवस मनाया ।

चित्र
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि बिसौली द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान  वृक्षारोपण रक्तदान और अंगदान की प्रति जागरूकता जल संरक्षण एवं सम्मान समारोह दिवस मनाया गया संवाददाता मसर्रत अली  बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि बिसौली द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण, रक्तदान और अंगदान के प्रति जागरूकता, गौ सेवा, सशक्तिकरण, जल संरक्षण, पिंक टॉयलेट पुनर्निर्माण और समापन एवं सम्मान समारोह दिवस मनाया गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्था के विकास, विस्तार और जनकल्याणकारी अभियानों में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने वाली पूर्व अध्यक्षों को मुख्य रूप से आमंत्रित कर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए स्वास्थ्य शिविर, कन्या शिक्षा, वस्त्र वितरण और महिला स्वावलंबन जैसे कार्यों ने समाज में एक सकारात्मक बदलाव प्रस्तुत किया है। इस मौके पर ग्रुप की फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, अध्यक्षा कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वा...

हजरत मजाक मियां रहमतुल्ला अलेह के 136 वे सालाना उर्स के मौके पर कांग्रेसियों ने दरगाह पर चादर व रहे

चित्र
हजरत मजाक मियां रहमतुल्ला अलेह के 136 वे सालाना उर्स के मौके पर कांग्रेसियों ने दरगाह पर चादर व गुलपोसी कर मुल्क में अमन शांति की दुआ की  संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं नवादा सागर ताल रोड पर स्थित दरगाह हजरत मजाक मिया रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के मौके पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य चौधरी वफाती मियां व अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन हाजी नुसरत अली के संयुक्त नेतृत्व में दरगाह पर इकट्ठे हुए तमाम कांग्रेसियों ने चादर लेकर नाते पाक पढ़ते हुए दरगाह पर गुलपोशी की  यहां पर कांग्रेसियों ने नाते पाक और सलातो सलाम के बाद   फातहा पढ़कर मुल्क में अमन चैन शांति की दुआ कीl  यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी हजरत मजाक मियां रहमतुल्ला अलेह की दरगाह है यहा पर देश के कोने-कोने से जायरीन आते हैं और अपनी मुरादे पाते हैं  इस मौके पर दरगाह के सज्जादा हजरत मोहम्मद इफ्तिखारअली शाह मजाकी व मोहम्मद आसार अली शाह मजाकी ने सभी कांग्रेस जनों को दरगाह के  तबर्रुकात से नवाजा  इस मौके पर प्रदेश सचिव सैयद ज़ाविर ज़ैदी शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहि...

नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के नवें दिन खूब श्रद्धा और शक्ति दिखी

चित्र
नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के नवें दिन खूब श्रद्धा और शक्ति दिखी रिपोर्ट मसर्रत अली  बिसौली,बदायूं। नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के नवें दिन खूब श्रद्धा और भक्ति दिखी। शाम की आरती में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर भगवान गणेश की आरती उतारी। आरती के समय पंडाल में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। नगर के श्री सनातन धर्म पंजाबी मंदिर परिसर के गणेश पंडाल में विधि विधान से पूजा के बाद आरती की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को फूल फल और प्रसाद चढ़ाया इसके बाद आयोजक मंडल की मौजूदगी में भगवान गणेश की आरती की गई। आरती शुरू होते ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने आरती में शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना की। घंटी और जयकारों के बीच भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाए जिससे पूरे नगर का वातावरण गणेश मय बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार की सुख शांति और खुशहाली मांगी। पूजा और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखा।...

थाना सिविल लाइन पुलिस ने युवक को एक देशी तमंचा 315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया।

चित्र
थाना सिविल लाइन पुलिस ने युवक को एक देशी तमंचा 315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया। रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अरबाज उर्फ जला पुत्र रहीश अहमद शाह नि0 नई बस्ती नाहरखां सराय थाना कोतवाली बदायूँ को एक तंमचा देशी नाजायज 315 बोर मय जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 338/2026 धारा 3/25(1-B)A आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई बिसौली की बैठक तहसील सभागार में आयोजित की गई।

चित्र
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई बिसौली की बैठक तहसील सभागार में आयोजित की गई रिपोर्ट मसर्रत अली  बिसौली,बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई बिसौली की बैठक तहसील सभागार में आयोजित की गई। बैठक में लेखपालों की विभिन्न लंबित समस्याओं और न्यायोचित मांगों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। लेखपालों ने तहसील अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अमित कुमार ने बिसौली तहसील क्षेत्र के लेखपालों की लंबित और सही मांगों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अमित कुमार, संदीप कुमार, दीपक भटनागर, शोभित कुमार, रिजवान अली, अरविंद कुमार, सुनील कुमार2, सत्यम, अमित कुमार 2, गौतम कुमार, योगेंद्र कुमार भारती, माहरूफ अली, प्रदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, मनीषा, क्रत्यामनी, शिवानी, श्रीदत्त मिश्रा, प्रियांशु पटेल, संभू कुमार, डेविड कुमार , धर्मेश कुमार, सचिन कुमार, दीपक चौधरी, मोनू कुमार, नेम सिंह, लोकपाल सिंह, अरविंद कुमार 2, सुमित कुमार, रिंकी गुप्ता, आदित्यकांत, अनुज वार्ष्णेय, विनय बाबू आदि लेखपाल प्रमुखता से मौजूद रहे।...

कादरचौक पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

चित्र
कादरचौक पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कादरचौक पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थाना कादरचौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0 284/26, धारा 65(1)/137(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त जुबैर पुत्र शाकिर अली, निवासी ग्राम रमजानपुर, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को ग्राम रमजानपुर के बाहर खेतों में आरोपी पर एक नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर खेत में ल

भाकियू टिकैत समीक्षा बैठक आयोजित की गई

चित्र
भाकियू टिकैत समीक्षा बैठक आयोजित की गई  रिपोर्ट सगीर खान  बिल्सी बदायूं जनपद की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र यादव द्वारा पूरे जनपद की समीक्षा की गई बिल्सी में सोलंकी धर्मशाला में आज 11:00 बजे से ही पूरे जनपद से तहसील अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ग्राम अध्यक्ष एवं जिला कमेटी के ब्लॉक कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य तहसील कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य आने शुरू हो गए ब्लॉक अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष सहित सभी की प्रदेश अध्यक्ष ने कार्य की समीक्षा की तथा संगठन मजबूत करने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष को सदस्यता अभियान चलाने के लिए आदेश किया तथा 28 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बरेली पहुंचने के लिए संदेश दिया जनपद से आए सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार रखें अंत में बिल्सी मंडी सचिव को ज्ञापन दिया गया जिसमें सभी आढती अपनी अपनी दुकान पर सभी खर्च स्पष्ट रूप से एक बोर्ड पर लिखकर टांगे यह कार्यवाही एक हफ्ते के अंदर हो जानी चाहिए प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले में किसानों को यदि बैंक कर्ज में परेशान किया तो आर पार की लड़ाई होगी जब सुभा...

सहसवान फर्जी आधार कार्ड से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप: तत्कालीन तहसीलदार समेत 8 के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर

चित्र
सहसवान फर्जी आधार कार्ड से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप: तत्कालीन तहसीलदार समेत 8 के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा संवाददाता मसर्रत अली   सहसवान तहसील में राजस्व विभाग और कथित भूमाफिया गठजोड़ के आरोपों से हड़कंप, लावारिस व मृतक खातेदारों की जमीनों के फर्जी बैनामे और दाखिल-खारिज का मामला सहसवान (बदायूं)। सहसवान तहसील क्षेत्र में लावारिस और मृतक खातेदारों की जमीनों को कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए हड़पने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सुजावली से जुड़े इस प्रकरण में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), बदायूं के आदेश के बाद थाना सहसवान पुलिस ने तहसीलदार हरीश चंद्र समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में राजस्व अधिकारियों और कथित भूमाफियाओं की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 0493/2026, दिनांक 22 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित...

फर्जी आधार कार्ड से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप: तत्कालीन तहसीलदार समेत 8 के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

चित्र
*फर्जी आधार कार्ड से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप: तत्कालीन तहसीलदार समेत 8 के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा*  सहसवान तहसील में राजस्व विभाग और कथित भूमाफिया गठजोड़ के आरोपों से हड़कंप, लावारिस व मृतक खातेदारों की जमीनों के फर्जी बैनामे और दाखिल-खारिज का मामला रिपोर्ट नजम चौधरी  सहसवान (बदायूं)। सहसवान तहसील क्षेत्र में लावारिस और मृतक खातेदारों की जमीनों को कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए हड़पने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सुजावली से जुड़े इस प्रकरण में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), बदायूं के आदेश के बाद थाना सहसवान पुलिस ने तहसीलदार हरीश चंद्र समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में राजस्व अधिकारियों और कथित भूमाफियाओं की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 0493/2026, दिनांक 22 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावे...

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने

चित्र
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र का कार्यभार छोड़ा  अतिरिक्त प्रभार से लेखपालों का इनकार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं)। लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान ने प्रांतीय आह्वान पर मुख्य सचिव के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के अभिलेख-बस्ते राजस्व निरीक्षक को सौंपकर वहां कार्य करने से इनकार कर दिया। संघ ने अंतर मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने, भत्तों में वृद्धि, अतिरिक्त कार्यभार समाप्त करने और लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने समेत कई मांगें उठाईं। लेखपालों ने स्पष्ट किया कि वे अपने मूल हल्के में कार्य करेंगे, जबकि अतिरिक्त आवंटित क्षेत्रों का बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव, मंत्री सत्यपाल सिंह, कौशल यादव, अंकित सक्सेना, पुष्पेंद्र यादव, कामेश बाबू, कामेश सक्सेना, सुशील शर्मा, प्रेम सिंह और ठाकुर सुमित कुमार स...

हजरत मज़ाक मियां साहब के सालाना उर्स का आग़ाज़ कल उर्स के पहले दिन मीडिया परिवार की ओर से की जायेगी गुल व

चित्र
हजरत मज़ाक मियां साहब के सालाना उर्स का आग़ाज़ कल  उर्स के पहले दिन मीडिया परिवार की ओर से की जायेगी गुल व चादरपोशी रिपोर्ट मोहम्मद सालिम कादरी  बदायूं। शहर के सागरताल नवादा रोड स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मज़ाक मियां साहब पर 136 वें तीन रोजा सालाना उर्स-ए-मुबारक 23 सितंबर बुधवार को शुरू होगा । पहले दिन शाम पांच बजे बदायूं के समस्त मीडिया परिवार के पत्रकार साथियों द्वारा हजरत मज़ाक मियां साहब के मजार ए मुबारक पर गुलपोशी व चादरपोशी की रस्म अदा की जायेगी। जिसमें समस्त पत्रकार साथियों से गुजारिश है कि 23 सितंबर को शाम पांच बजे हजरत मज़ाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर आकर मीडिया परिवार की जानिब से होने वाली गुलपोशी व चादरपोशी की रस्म अदायगी में अपना कीमती समय प्रदान करने का कष्ट करें।

सहसवान सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण किए गए

चित्र
सहसवान सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण किए गए  संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं सहसवान नगर के तीर्थ स्थल सरसोता में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीके भारद्वाज, नगर मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी, सहित पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किए गए  वृक्षारोपण के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी, नगर महामंत्री दीपक माहेश्वरी, नगर महामंत्री देवेंद्र प्रजापति, नगर मंडल उपाध्यक्ष प्रेमपाल कश्यप, राजेंद्र कश्यप, हिमांशु महेश्वरी, आकाश बाल्मीकि, सुधीर सागर, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे