ज्ञापन देने जा रहे भाकियू हल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर हाउस अरेस्ट, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया
ज्ञापन देने जा रहे भाकियू हल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर हाउस अरेस्ट, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया ज्ञापन
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन हल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर को बदायूं के उझानी बरी वाले बाईपास पर पुलिस-प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर रोक लिया गया। वे पीड़ित किसानों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इस दौरान अधिकारियों के पहुंचने तक किसान नेताओं ने मौके पर विरोध जताया।
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया ज्ञापन
सूचना मिलते ही एसडीएम बदायूं तुरंत उझानी बाईपास पर पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर से मुलाकात की। अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता कर ज्ञापन स्वीकार किया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में दर्ज सभी बिंदुओं की सूक्ष्मता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तहसील व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने आरोप लगाया कि जनपद बदायूं की विभिन्न तहसीलों में गरीब और असहाय किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारी और लेखपाल पूरी तरह साफ मामलों को भी उलझाकर किसानों को बार-बार तहसील के चक्कर काटने पर मजबूर करते हैं। ऐसे लापरवाह और भ्रष्ट कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए।
ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें सहसवान मामला सहसवान क्षेत्र में एक दलित महिला की दुकान पर भू-माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तत्काल खाली कराया जाए।
उझानी तालाब प्लॉटिंग उझानी की ऐतिहासिक मोती झील और तालाब को पाटकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई जाए और इसमें संलिप्त भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
शराब का ठेका हटाना: गांवों से आबादी के बीच स्थित देशी शराब के ठेकों को हटाया जाए, जिससे स्कूली बच्चों, छात्राओं और महिलाओं को आ रही दिक्कतों से राहत मिल सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें