संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सहसवान थाना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से नाजायज असलम 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया

चित्र
सहसवान थाना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से नाजायज असलम 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया  रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं सहसवान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देश अनुसार जनपद में अपराध को रोकथाम व वंछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं मालवरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निर्देश पर सहसवान क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षक थाना प्रभारी नरेश कुमार व थाना सहसवान पुलिस वल द्वारा एक अभियुक्त राधे पुत्र छत्रपाल निवासी मोहल्ला मिर्धाटोला थाना सहसवान के कब्जे से एक अदत तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सहसवान में पुलिस का पैदल गश्त व रूट मार्च, थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह रहे

चित्र
अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सहसवान में पुलिस का पैदल गश्त व रूट मार्च, थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह रहे मौजूद संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूं। नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी त्योहारों को देखते हुए गुरुवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह मय थाना फोर्स द्वारा कस्बे में सघन पैदल गश्त एवं रूट मार्च किया गया। पुलिस टीम ने कोतवाली से शुरू होकर मुख्य बाजार, नयागंज, सैफुल्लागंज, मंडी समिति और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों व आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बनाए रखना है। त्योहारों पर हुड़दंग करने वालों, अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रूट मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग भी की और लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की...

सहसवान में "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत चला महा सफाई अभियान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे

चित्र
सहसवान में "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत चला महा सफाई अभियान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे मौजूद संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत - एक कदम स्वच्छता की ओर" आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत बुधवार को सफाई श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान एक दिन, एक घंटा, एक साथ सफाई श्रमदान कार्यक्रम थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे। उनके साथ नगर के भाजपा कार्यकर्ता और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने हाथों में बैनर लेकर स्वच्छता में सहयोग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत का नारा दिया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हर नागरिक को सहयोग करना होगा नगर मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी क...

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा तीसरी बार सम्मानित हुए श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पाराशरी उत्तर प्रदेश और जनपद के लिए गौरव का विषय : डॉ शम्स

चित्र
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा तीसरी बार सम्मानित हुए श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पाराशरी  उत्तर प्रदेश और जनपद के लिए गौरव का विषय : डॉ शम्स  संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। बालटाल (जम्मू कश्मीर)में अमरनाथ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की निस्वार्थ सेवा और निशुल्क लंगर के लिए उपराज्यपाल ने श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति को तीसरी बार किया सम्मानित।  भगवान भोलेनाथ के परम भक्त और शिवभक्तों की सेवा को अपना संकल्प मानकर कार्य करने वाले संजय पाराशरी को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा द्वारा लगातार तीसरी बार सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में देशभर से आने वाले शिव भक्तों की निस्वार्थ सेवा तथा निशुल्क भंडारे/लंगर के आयोजन के लिए प्रदान किया गया। श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक संजय पाराशरी एवं महासचिव डॉ शम्स बदायूंनी पिछले 20 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। जो अमरनाथ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों के लिए नि...

वडनगर से वाराणसी तक जा रही सेवा संकल्प यात्रा का सहसवान में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा

चित्र
वडनगर से वाराणसी तक जा रही सेवा संकल्प यात्रा का सहसवान में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म स्थान वडनगर, गुजरात से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही "सेवा संकल्प यात्रा" बुधवार को विधानसभा सहसवान के सहसवान नगर पहुँची। नगर में प्रवेश करते ही भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य, आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। यात्रा के स्वागत के लिए पहले से ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही यात्रा सहसवान पहुँची, कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया। इस अवसर पर मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह, समर्पण और उत्साह संगठन की शक्ति को दर्शाता है। यही शक्ति जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र "सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही लक्ष्य" है, जिस...

तीन वार्डों में 12.38 लाख रुपये से बनी सीसी सड़क व नाली का चेयरमैन फात्मा रजा ने किया उद्घाटनलोगों को मिली आवागमन

चित्र
तीन वार्डों में 12.38 लाख रुपये से बनी सीसी सड़क व नाली का चेयरमैन फात्मा रजा ने किया उद्घाटन लोगों को मिली आवागमन और जलनिकासी की बेहतर सुविधा वार्ड 25 में 3.33 लाख, वार्ड 16 में 6.63 लाख और वार्ड 26 में 2.42 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए निर्माण कार्य संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों के क्रम में वार्ड संख्या 25, 26 और 16 में करीब 12.38 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का चेयरमैन फात्मा रजा ने उद्घाटन किया। निर्माण कार्य पूरे होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन और जलनिकासी की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। वार्ड संख्या 25 में सिराज के मकान से पिन्टू के प्लाट तक सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है, जिस पर करीब 3.33 लाख रुपये खर्च हुए हैं। वहीं वार्ड संख्या 16 में बंटी गैस की दुकान से इकबाल के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण करीब 6.63 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। वार्ड संख्या 26 में मुन्ने भाई के मकान से अब्दुल हकीम के मकान तक सीसी व नाली निर्माण कार्य ...

सहसवान- में बेमौसम बारिश से फसल तबाह, भाकियू महाशक्ति ने मुख्यमंत्री से मांगा 25 हजार प्रति बीघा

चित्र
सहसवान- में बेमौसम बारिश से फसल तबाह, भाकियू महाशक्ति ने मुख्यमंत्री से मांगा 25 हजार प्रति बीघा मुआवजा संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं। जनपद में लगातार हो रही बेमौसम बारिश और आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद होने पर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहसवान के माध्यम से सौंपा। बेमौसम बारिश से धान, बाजरा सहित सभी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे किसान की कमर टूट गई है। सरकार 25 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा देने का आदेश जारी करे। आपदा की इस घड़ी में किसानों को राहत देते हुए उत्तर प्रदेश के सभी घरेलू बिजली बिल माफ किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में जिला संगठन महामंत्री अमित शर्मा, युवा अध्यक्ष महेश बाबू, तहसील अध्यक्ष सुतेश पाल, ब्लॉक महासचिव समसुद्दीन, तोमर सिंह, यदुवेश, कृष्ण चन्द्र, शिवपाल सिंह, किशन पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहसवान में "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत चला महा सफाई अभियान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे

चित्र
सहसवान में "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत चला महा सफाई अभियान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे मौजूद संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत - एक कदम स्वच्छता की ओर" आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत बुधवार को सफाई श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान एक दिन, एक घंटा, एक साथ सफाई श्रमदान कार्यक्रम थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे। उनके साथ नगर के भाजपा कार्यकर्ता और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने हाथों में बैनर लेकर स्वच्छता में सहयोग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत का नारा दिया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हर नागरिक को सहयोग करना होगा नगर मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी क...

इस्लामगंज में सेवायात्रा का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा से गूंजा क्षेत्रपूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने

चित्र
इस्लामगंज में सेवायात्रा का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा से गूंजा क्षेत्र पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने किया जोरदार अभिनंदन संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। बदायूं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा यात्रा’ के बदायूं जनपद पहुंचने पर इस्लामगंज क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य के नेतृत्व में सेवायात्रियों के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सेवा यात्रा के स्वागत के दौरान इस्लामगंज का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जयघोष करते हुए सेवायात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और यात्रियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा कि ‘सेवा यात्रा’ का उद्देश्य सेवा, समर्...

ट्यूबवेल से 60 मीटर केबल काट ले गए चोर

चित्र
ट्यूबवेल से 60 मीटर केबल काट ले गए चोर रिपोर्ट किशन शर्मा  सहसवान (बदायूं)। सहसवान-बिसौली मार्ग पर फतनपुर टप्पा हवेली रकवे में स्थित एक ट्यूबवेल से अज्ञात चोर करीब 60 मीटर केबल काटकर ले गए। घटना की जानकारी होने पर ट्यूबवेल स्वामी ने डायल 112 पर सूचना दी। मोहल्ला चौधरी निवासी रागिब अली पुत्र मेहदी हसन का खेत पर ट्यूबवेल बना हुआ है। बताया जाता है अज्ञात चोर बोलेरो वाहन से सवार होकर ट्यूबवेल पर पहुंचे और वहां लगी करीब 60 मीटर केबल काट ली। पीड़ित अपने खेत पर ट्यूबवेल देखने पहुंचा तो केविल कटी हुई मिली। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।