ट्यूबवेल से 60 मीटर केबल काट ले गए चोर

ट्यूबवेल से 60 मीटर केबल काट ले गए चोर


रिपोर्ट किशन शर्मा 

सहसवान (बदायूं)। सहसवान-बिसौली मार्ग पर फतनपुर टप्पा हवेली रकवे में स्थित एक ट्यूबवेल से अज्ञात चोर करीब 60 मीटर केबल काटकर ले गए। घटना की जानकारी होने पर ट्यूबवेल स्वामी ने डायल 112 पर सूचना दी।

मोहल्ला चौधरी निवासी रागिब अली पुत्र मेहदी हसन का खेत पर ट्यूबवेल बना हुआ है। बताया जाता है अज्ञात चोर बोलेरो वाहन से सवार होकर ट्यूबवेल पर पहुंचे और वहां लगी करीब 60 मीटर केबल काट ली। पीड़ित अपने खेत पर ट्यूबवेल देखने पहुंचा तो केविल कटी हुई मिली।
घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला