संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुनर्वास के माध्यम से उपचार विषयक कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न।

चित्र
पुनर्वास के माध्यम से उपचार विषयक कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न। रोहित सेठ   वाराणसी। आज वाराणसी के होटल कामेश हट में पुनर्वास के माध्यम से उपचार विषयक कार्यक्रम का आयोजन करके लोक विद्यालय और यातना से संघर्षरत 26 पीडितो का सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जनमित्र न्यास जे एम एन मानवाधिकार जननिगरानी समिति पी वी सी एच आर  इण्टरनेशनल रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑनटार्चर विक्टिम आई आर सी टी यूनाईटेड नेशन ट्रस्ट फण्ड फॉर टार्चर विक्टिम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सावित्री बाई फुले की संयोजिका श्रुति नागवंशी ने किया। कार्यक्रम में भागीदारी जय कुमार मिश्रा सुश्री शिरीन शबाना खान रिंकू पाण्डेय अभिमन्यु प्रताप सुशील कुमार चौबे छाया कुमारी ज्योति प्रतिमा अरविन्द कुमार ओंकार विश्वकर्मा संतोष उपाध्याय सहित वाराणसी सोनभद्र के लोग सैकड़ों आंग उपस्थित रहे।

सुभासपा का मतदाता जागरूकता अभियान,जन चौपाल लगाकर बूथ स्तर पर अपने अधिकारों के प्रति किया जागरूक

चित्र
सुभासपा का मतदाता जागरूकता अभियान,जन चौपाल लगाकर बूथ स्तर पर अपने अधिकारों के प्रति किया जागरूक  रोहित सेठ  वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा गांव गांव बूथ स्तर तक जन चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया अपने संबोधन में जागेश्वर राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी के आज 6 विधायक हैं अजगरा व शिवपुर चुनाव 2022 में जो कमियां रह गई उसको दूर कर मजबूती से जुटने का आवाहन किया आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के उपस्थिति को संसद में दर्ज कराने का संकल्प दिलाया पार्टी के नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जातिवार जनगणना कराने देश में एक समान अनिवार्य और फ्री शिक्षा लागू कराने एवं गरीबों का इलाज फ्री में कराने के अपने मुद्दे पर संकल्पित हैं और इन मुद्दों को लेकर पार्टी सदन से लेकर सड़क तक सदैव संघर्ष संकल्प को दोहराया कार्यक्रम में मौजूद  मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पटेल, महानगर प्रभारी वाराणसी जागेश्वर राजभर, मंडल उपाध्यक्ष दशरथ राजभर, मंडल महासचिव 56 राजभर, सलारपुर पूर्व प्रधान बच...

दिल्ली, मुंबई की महंगी बाईपास सर्जरी काशी के सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल में हुई, मरीज की जान

चित्र
दिल्ली, मुंबई की महंगी बाईपास सर्जरी काशी के सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल में हुई, मरीज की जान बची रोहित सेठ  वाराणसी।आज कैण्ट रोडवेज स्थित काशी के प्रथम कारपोरेट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल ने अपनी सेवाओं के विस्तार में एक नया आयाम जोड़ते हुए सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रथम बाईपास सर्जरी के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर विस्तार से जानकारी दी। यह बाईपास सर्जरी CTVS Dept. के HOD डॉ. मोहित सक्सेना व उनकी टीम के द्वारा किया गया। सिग्नस ग्रुप के चेयरमैन श्री प्रबल घोष, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शुचिन बजाज व रीजनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. प्रसून कुमार के द्वारा संदेश दिया गया कि कार्डियक केयर (हृदय रोग) के क्षेत्र में सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल, पूर्वांचल की जनता के लिये वरदान साबित होगा व गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिये बड़े शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। इन सेवाओं में हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी, कैंसर सर्जरी, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, गॅस्ट्रो एवं लीवर डिपार्टमेंट आदि ...

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने नाईट बाजार के पीलर 56-57

चित्र
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने नाईट बाजार के पीलर 56-57 के पास रोहित सेठ  महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित 101 वां काशी प्रेरणा कैफे खुला महापौर ने जिलाधिकारी, सीडीओ की उपस्थिति में फीता काट कर किया उद्घाटन         वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने नाईट बाजार के पीलर 56-57 के पास महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित 101 वां काशी प्रेरणा कैफे खुला। जिसका उद्घाटन मंगलवार को महापौर अशोक तिवारी ने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम तथा सीडीओ हिमांशु नागपाल की उपस्थिति में फीता काट कर किया।        बताया गया कि इस काशी प्रेरणा कैफे में महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत ज्योति महिला समूह द्वारा मोटे अनाज से बने व्यंजन बनाकर बिक्री किया जायेगा। इसके पूर्व सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में इस प्रकार के कैफे खुलवाये गये हैं। आम लोगों के लिए यह दूसरा कैफे है, जो यहां पर खोला गया है।       महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पनानुसार रोज़गार को बढ़ावा देना और मोटे अनाज का स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रयोग दोनों ही साकार हो रहा ह...

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास 18 जुलाई को हिन्दू रत्न से सम्मानित होंगे - डॉ गीता रानी।

चित्र
हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास 18 जुलाई को हिन्दू रत्न से सम्मानित होंगे -  डॉ गीता रानी। रोहित सेठ         अयोध्या , हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज को 18 जुलाई को हिन्दू रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । उन्हे यह सम्मान अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी प्रदान करेंगे । यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी ।      डॉ गीता रानी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष। अखिल भारत हिंदू महासभा  ने बताया कि राजू दास जी महाराज को हिन्दू रत्न सम्मान बीती 13 अप्रैल को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित हिन्दू राष्ट्र निर्माण सम्मेलन में दिया जाना था , किंतु अपरिहार्य कारणों से महंत राजू दास जी के नई दिल्ली न पहुंच पाने के कारण वो सम्मान लेने से वंचित रह गए थे । 18 जुलाई को महंत राजू दास जी का जन्म दिवस है । उन्हे उनके जन्मदिवस पर ही अयोध्या के हिन्दू रत्न सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है । सम्मान के अंतर्गत महंत राजू दास जी को हिन्दू रत्न सम्मान पत्र ,...

लायंस क्लब वाराणसी गंगा की सभा में लायन संजय गुप्ता, अध्यक्ष निर्वाचित का अभिनंदन समारोह होटल एलिगेंस, डीएलडब्लू, वाराणसी में आयोजित किया गया ।

चित्र
लायंस क्लब वाराणसी गंगा की सभा में लायन संजय गुप्ता, अध्यक्ष निर्वाचित का अभिनंदन समारोह होटल एलिगेंस, डीएलडब्लू, वाराणसी  में आयोजित किया गया । रोहित सेठ  अभिनंदन समारोह में लायन संजय गुप्ता जी ने कहा लायंस क्लब का परम धर्म सेवा ही है, इस वर्ष सेवा के ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रमों को अपने सत्र में अंगीकार करूंगा। नए सदस्यों की वृद्धि भी की जाएगी, क्लब को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने का प्रयास करूंगा। लायन संजय गुप्ता द्वारा आगामी वर्ष के नई टीम की घोषणा भी की गई एवं आगामी वर्ष के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित लायन जगत नारायण श्रीवास्तव,पूर्व गवर्नर लायन वीरेंद्र गोयल जी एवं पूर्व गवर्नर लायन दीपक अग्रवाल का भी सम्मान माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता लायन अजातशत्रु सिंह अध्यक्ष द्वारा की गई। सम्मान समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन चंद्रकांत सिंह, दीपक गुप्ता, रविंद्र सेठ, अनिल जैन, डॉक्टर शोमनाथ सिंह, संजय अग्रहरी, विशाल जायसवाल रमेश गुप्ता, डॉक्टर प्रदीप पांडे, एवं पिंकू अग्रहरी ...

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पांडेय हिंदी के बीस बड़े लेखकों में शामिल

चित्र
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पांडेय हिंदी के बीस बड़े लेखकों में शामिल रोहित सेठ  स्वर्गीय डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पांडेय की स्मृति में आयोजित  दो दिवसीय समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। इस दिन डॉक्टर पांडेय की साहित्यिक रचनाओं पर चर्चा और व्याख्यान दिए गए। इसके अलावा उनकी याद में दिए जाने वाले सृजन शिखर सम्मान और युवा पुरस्कार से चुने गए रचनाकारों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में समकालीन ‘हिंदी उपन्यासों के गाँव’ पर अकादमिक चर्चा की गयी जिसकी अध्यक्षता प्रफ़ेसर विजय बहादुर सिंह ने की । इस सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में गौरहरि दास और संजय अलंग शामिल हुए। वक्ताओं प्रफ़ेसर अवधेश प्रधान, प्रभात मिश्र, रविनंदन सिंह, सुधाकर अदीब, डॉक्टर मुक्ता, प्रफ़ेसर बलिराज पांडेय ने हिंदी उपन्यासों के गाँव के संदर्भ में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पांडेय के उपन्यास ‘गाँव बेगाँव’ पर वक्तव्य दिए। गौरहरि दास ने उपन्यास का विश्लेषण मॉक-एपिक के संदर्भ में किया तो प्रफ़ेसर शिवनारायण ने उपन्यास को कम्पॉज़िट भाषा और संस्कृति के मापदंडों पर खरा बताया। डॉक्टर मुक्ता ने उपन्यास गाँ...

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग पन्द्रहवां दिन

चित्र
स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग  पन्द्रहवां दिन  रोहित सेठ         अशोक सिंहनऔर रिषिता केशरी ,रितम्भरा और , गौरव गुप्ता तथा अंजलि केशरी और प्रियान्शू  यादव  की जोड़ियां   मिश्रित युगल स्पर्द्धा के अगले चक्र  में   महिला एवम पुरुष वर्ग  के एकल मुकाबले कल से       वाराणसी,25  जून।    वाराणसी कैरम एसोसिएशन  और पटेल स्पोर्टिंग क्लब  के संयुक्त तत्वाधान  में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा  त्रिपाठी  स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही   स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग  के अन्तर्गत आज   खेले गये  मिश्रित युगल स्पर्धा  के लीग  मैचों के परिणाम  इस प्रकार  रहे =       अशोक सिंह  और रिषिता केशरी  की जोड़ी  ने संघर्षपूर्ण  मुकबले.में मन्तसा ईकबाल  और श्रीप्रसाद  सोनी की जोड़ी  को 23=15, 7=15 और 17=15 से हराया तो वहीं रितम्भरा  और...

राजेंद्र प्रसाद पांडेय जी साहित्य, प्रशासन और मित्रता की त्रिवेणी

चित्र
राजेंद्र प्रसाद पांडेय जी साहित्य, प्रशासन और मित्रता की त्रिवेणी रोहित सेठ  वाराणसी के रथयात्रा चौराहे के समीप कन्हैयालाल मोतीवाला सभागार में हिंदी और संस्कृत के वरिष्ठ कवि, कथाकार, वार्ताकार तथा आलोचक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पांडेय की स्मृति को समर्पित दो-दिवसीय आयोजन के आरम्भ में पांडेय जी की हालिया प्रकाशित हुई किताबों ‘नादिया नाँव संजोग’ और ‘प्रीति न करयो कोये’ और ‘lभाषा चिंतन के आयाम’ का लोकार्पण डॉक्टर ओम् धीरज डॉक्टर जितेंद्र नाथ मिश्र और डॉक्टर अरुणेश नीरन की उपस्थिति में हुआ। इस आयोजन की अध्यक्षता डॉक्टर दयानिधि मिश्र ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर उदय प्रताप सिंह उपस्थित थे । इस अवसर पर पांडेय जी के जीवन और साहित्य के मूल्यांकन पर केंद्रित लगभग ५०० पृष्ठ की पुस्तक ‘राजेंद्र प्रसाद पांडेय एक शिनाख्त’ का भी लोकार्पण हुआ जिसका आयोजन पांडेय जी की धर्मपत्नी डॉक्टर शशिकला पांडेय जी ने किया है । नांदी सेवा न्यास के सचिव यशोरत्न ने सभी मंचासीन लोगों का माल्यार्पण कर,  उत्तरीय ओढ़ा कर एवं स्मृति चिन्ह के साथ समन्नित किया। इस अवसर पर बिहार हिंदी साहित्य सम्...

रघुकुल यथार्थ बने "आप स्टूडेंट्स विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष

चित्र
रघुकुल यथार्थ बने "आप स्टूडेंट्स विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सेठ  वाराणसी, आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग के विस्तार के क्रम में वाराणसी के छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रघुकुल यथार्थ को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है  इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह जी ने बताया कि काशी विद्यापीठ के छात्र काशी कीर्ति सम्मान और काशी सेवा सम्मान से सम्मानित रघुकुल यथार्थ के लगतार छात्रों हित संघर्ष को देखते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के अनुशंसा से आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति के उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष और वाराणसी मंडल का प्रभारी बनाया गया। रघुकुल यथार्थ निरंतर छात्र हित के लिए संघर्ष करते आए हैं और समाज सेवा मे भी सदैव आगे रहते है। इसके पूर्व मे वो छात्र युवा संघर्ष समिति के महानगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचिव के दायित्व का निर्वहन कर चुके है।  रघुकुल यथार्थ ने कहा कि मुझे ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देनें के लिए संगठन के शीर्ष नेताओं का बहुत-बहुत आभार की आपने मुझे इस योग्य समझा मैं पूरी ईमान...

उर्वरक की कालाबाजारी रोकने तथा गुणवत्ता बनाये रखने हेतु जनपद व्यापी अभियान

चित्र
उर्वरक की कालाबाजारी रोकने तथा गुणवत्ता बनाये रखने हेतु जनपद व्यापी अभियान रोहित सेठ  कृषकों को उचित मुल्य पर खाद मिले यह भी सुनिश्चित किया जायेगा वाराणसी। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने तथा उर्वरक गुणवत्ता बनाये रखने, बिक्री केन्द्र पर उपलब्ध स्टाक एवं पी०ओ०एस० मशीन में प्रदर्शित स्टाक का सत्यापन करने के निमित्त जनपद-व्यापी चेकिंग अभियान के तहत् उर्वरक निरीक्षक एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर जनपद के साधन सहकारी समितियों, पी०सी०एफ० विक्रय केन्द्रों, इफको सेवा केन्द्र, आई0एफ0एफ0डी0सी0, औद्यानिक समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों / गोदामों पर आज दिनांक 24.06.2023 को छापे की कार्यवाही की गयी। टीम का गठन जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किया गया। टीम -1 में जिला कृषि अधिकारी श्री संगम सिंह एवं जिला उद्यान अधिकारी श्री सुभाष कुमार जिनको तहसील - सदर, टीम - 2 में जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री राजेश राय एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री...

महिलाओं को स्वालम्बी बनाने हेतु एवम् सशक्तिकरण हेतु प्रदर्शनी का आयोजन 1 जुलाई को होगा

चित्र
महिलाओं को स्वालम्बी बनाने हेतु एवम् सशक्तिकरण हेतु प्रदर्शनी का आयोजन 1 जुलाई को होगा  रोहित सेठ  रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा एक बैठक, चेतमानी चौराहा  जवाहर नगर स्थित  cafe पंचायत का अड्डा में हुआ आर्गेनाइजर रिद्धि अग्रवाल, एवं गौरी केडिया ने कहा की रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा महिलाओं को स्वालम्बी बनोन हेतु एवम् सशक्तिकरण हेतु दिनांक 1 जुलाई सन 2023 को समय (प्रात: 11 बजे से शाम 8 बजे) तक, स्थानिय होटल डायमण्ड, भेलूपुर, वाराणसी में एक प्रदर्शनी आयोजित की गई है। जिसमे विभिन्न शहरों एवम् प्रदेशों की महिलायें अपनी विशिष्ट, ज्वेलरी, परिधान, हस्त निर्मित, राखी, गृह सज्जा के सामान, केक - कूकीज़ इत्यादि के साथ प्रदर्शित करेंगी। बैठक की अध्यक्षता रिद्धी अग्रवाल ने की एवम् संचालन गौरी केडिया ने किया बैठक मे श्रीमती रीतू अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, सृष्टि मित्तल, प्रमिदा  सुनील, सौजन्य से मार्केटिंग पार्टनर द व्हाइट ओकस, सिद्धार्थ ओझा एवं फूड पार्टनर पलाश अग्रवाल आदि लोग उपस्थिति रहें।

आज नगर कायमगंज में पुलगलिब सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रांगण में नगर की किराना कमेटी एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापारियों का उद्गम रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया

चित्र
उन्नाव से रिजवान अहमद की खास रिपोर्ट  आज नगर कायमगंज में पुलगलिब सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रांगण में नगर की किराना कमेटी एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापारियों का उद्गम रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया जिसमें 60 से अधिक दुकानदार लाभान्वित हुए और उनको सर्टिफिकेट भी  तुरंत दिया गया इस शिविर में खाद सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा एवं विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी कंप्यूटर ऑपरेटर सहयोगी हमारे शुभम पाल जी किराना कमेटी अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जी व्यापारी अजय वर्मा जी अवनीश कौशल जी धर्मेंद्र शर्मा जी राजीव राठौर जी धर्मवीर शर्मा और मनोज गुप्ता तेल वाले श्यामू गुप्ता कोल्ड ड्रिंक वाले अमित ग्रेड वाले सचिन गंगवार एवं 1 सैकड़ा से अधिक व्यापारी मौजूद रहे उन्होंने इस शिविर का भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए संस्था में मौजूद सभी व्यक्तियों की  व्यापारियों ने सराहना की सभी जनों का सहयोग रहा।

ऊर्जा संरक्षण को लेकर नगर निगम में आयोजित हुई कार्यशाला

चित्र
ऊर्जा संरक्षण को लेकर नगर निगम में आयोजित हुई कार्यशाला  रोहित सेठ  उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा) और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन 19 जून 2023 को वाराणसी नगर निगम सम्मेलन हॉल में अपर नगर आयुक्त श्री सुमित कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम, नगर पालिका व जलकल नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों हेतु आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम, जल निगम, जलकल विभाग, जल संस्थान व अन्य विभागों से अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग लिया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों को बिजली, जल, मोटर व पंप में ऊर्जा दक्षता के विषय में श्री नीरज जायसवाल (ऊर्जा क्षेत्र विशेषज्ञ) ने जानकारी प्रदान कर सभी लोगों को ऊर्जा बचाव व ऊर्जा प्रबंधन के तरीको से अवगत कराया तथा इलेक्ट्रिकल व्हीकल, सौर नीति, यूपीनेडा की वेबसाइट और ऊर्जा प्रबंधन की जानकारी प्रदान करने वाले ऐप के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुमित कुमार, अपर नगर आयुक्त एवं श्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव (ई ई), श्री डी पी सिंह जल कल (ई ई) मौजूद रहे...

काशी विश्वनाथ धाम गेट नं. 04 होते हुए मैदागिन तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया

चित्र
काशी विश्वनाथ धाम गेट नं. 04 होते हुए मैदागिन तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया रोहित सेठ  आज दिनाँक 19 जून 2023 को अपर नगर आयुक्त श्री सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा... जोनल अधिकारी दशाश्व मेघ जोन श्री संजय तिवारी तथा जोनल अधिकारी कोतवाली जोन श्री अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना प्रभारी चौक उप निरीक्षक श्री अजय मिश्र, यातायात पुलिस उप निरीक्षक श्री देवा नंद बरनवाल, पुलिस उप निरीक्षक श्री अनंत कुमार शुक्ला, पुलिस बल और पुलिस QRT के सहयोग से गोदौलिया चौराहे से श्री काशी विश्वनाथ धाम गेट नं. 04 होते हुए मैदागिन तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया किसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :- I). पूरे मार्ग में घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान सड़क और पटरी से हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l II). सभी दुकानदारों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया गया कि बिना ढक्कन के डस्टबीन का ईस्तेमाल ना करें और डस्टबीन को मार्ग पर ना रखें l III). श्री काशी विश्वनाथ धाम गेट के सामने दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण मार्ग पर काउन्टर, अलमारी रख मा...

काशी प्रस्थान से पूर्व शंकराचार्य जी ने स्फटिक के शविलिंग पर आदि विश्वेश्वर की प्रतीक पूजा की,11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी

चित्र
काशी प्रस्थान से पूर्व शंकराचार्य जी ने स्फटिक के शविलिंग पर आदि विश्वेश्वर की प्रतीक पूजा की,11 लाख से अधिक शिवलिंग आयेंगे काशी* रोहित सेठ  वाराणसी,19.06.2023,सोमवार। आज परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज ने काशी से कानपुर प्रस्थान करने से पूर्व शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में स्फटिक के शिवलिंग पर प्रकट हुए आदि विशेश्वर की प्रतीक पूजा के उपरांत उपस्थित सन्तों,भक्तों व देश के सनातनधर्मियों को एक संदेश जारी करते हुए कहा कि आदि विशेश्वर को प्रकट हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है लेकिन अभी तक उनके पूजन,राग भोग की व्यवस्था सुनिश्चित नही की जा सकी है।हम सबको सुर दुर्लभ मनुष्य शरीर प्राप्त है जिसका खुशी है।वहीं दुख भी है कि हम भारत देश मे अपने देवी देवताओं का प्रसन्नता के साथ पूजा अर्चन नही कर पा रहे हैं।आज हम 11 लाख से अधिक संख्या में जिन जिन सनातनधर्मियों ने आदि विशेश्वर से की प्रतीक पूजा की है उन सभी से एक एक शिवलिंग काशी आकर देने की अपील करते हैं।और उन 11 लाख शिवलिंगों को काशी स्थापित कर उनकी प्रतीक पूजा की जायेगी। ज्ञातव्य है कि ...

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग *नौवां दिन *रोहित सेठ अश्वनी चक्रवाल गौरव गुप्ता का ब्योम प्रकाश मानव और अश्वनी मौर्या से अभिषेक विश्वकर्मा जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्ता का सन्दीप यादवऔर कलिमुर्हमान की जोड़ी के बीच होगा पुरुष युगल का सेमीफाइनल मुकबला "महिला वर्ग में कामना गुप्ता और रितम्भरा की दूसरी जीत" । वाराणसी,19 जून। वाराणसी कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही *स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग के अन्तर्गत पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मैच की लाइनप तंय हो गई, जिसके अनुसार *अश्वनी चक्रवाल और गौरव गुप्ता की जोड़ी ब्योम प्रकाश मानव और अश्वनी मौर्या के युगल से और अभिषेक विश्वकर्मा तथा जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्ता का युगल सन्दीप यादवऔर कलिमुर्हमान की जोड़ी की सेमीफाइनल में भिडंत होगी । आज नवें दिन खेले गये* महिला वर्ग के लीग युगल मुकाबले* में = कामना गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी ने सुमन गिनोडिया और शिखा सिंह की जोडी को। 24=8 ,25=10 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज किया तो वहीं दीपाली यादव और रितिका केशरी की जोड़ी ने रेणुकाराय और शिवांगी गुप्ता की जोडी को लीग का अपना दूसरा मैच खेलते हुये 25=12, 24=16 से हराकर पहली जीत दर्ज करने में सफलता हासिल किया । *आयोजन समिति के अनुसार महिला और पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल तक युगल मैचों की समाप्ति के तुरंत बाद मिक्स डबल मैच शुरू होंगे इसको भी सेमीफाइनल तक करने बाद महिला पुरूष वर्ग के एकल मैच प्रारंभ होंगे , सभी फाइनल मैच अंत में एक ही दिन कराये जायेंगे । मैचों का संचालन आयोजन समितिके अध्यक्ष बैजनाथ सिंह तथा सचिव अश्वनी चक्रवाल की देखरेख में प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और सहायक निर्णायक रवि आर्य के नेतृत्व में निर्णायक सन्दीप यादव वैभव नारायणसिंह, श्रीप्रसाद सोनी, गौरव गुप्ता , शिवदयाल दयाल यादव, और हरियाली सिंह ने किया ।

चित्र
स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग  *नौवां  दिन * रोहित सेठ                अश्वनी चक्रवाल गौरव  गुप्ता का ब्योम प्रकाश मानव और  अश्वनी मौर्या से अभिषेक विश्वकर्मा जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्ता का सन्दीप यादवऔर कलिमुर्हमान की जोड़ी के बीच  होगा पुरुष युगल का सेमीफाइनल मुकबला  "महिला वर्ग  में कामना गुप्ता और रितम्भरा की दूसरी जीत" ।        वाराणसी,19 जून।    वाराणसी कैरम एसोसिएशन  और पटेल स्पोर्टिंग क्लब  के संयुक्त तत्वाधान  में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा  त्रिपाठी  स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही  *स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग के अन्तर्गत पुरुष वर्ग  के सेमीफाइनल  मैच  की लाइनप तंय हो गई,  जिसके अनुसार *अश्वनी चक्रवाल और  गौरव  गुप्ता की जोड़ी ब्योम प्रकाश मानव और  अश्वनी मौर्या के युगल से और अभिषेक विश्वकर्मा तथा जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्ता का युगल  सन्दीप यादवऔर कलिमुर्हम...

2024 में प्रधानमंत्री के लिये अखिलेश यादव ही पुरषोत्तम, उत्तम, सर्वोत्तम नेता विपक्ष के हो सकते है- शशिप्रताप सिंह

चित्र
2024 में प्रधानमंत्री के लिये अखिलेश यादव ही पुरषोत्तम, उत्तम, सर्वोत्तम नेता विपक्ष के हो सकते है- शशिप्रताप सिंह रोहित सेठ  आज दिनाँक 16/06/23 को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव जी के विशेष आमंत्रण पर नेशनल पार्टी रासपा के अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रामबचन यादव जी मिले लखनऊ कार्यालय पर लगभग 1 घंटे चली वार्ता लोकसभा 24 पर विशेष चर्चा हुई। शशिप्रताप सिंह ने कहा अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के उत्तम नेता है है प्रधानमंत्री के लिये पुरषोत्तम चेहरा है। नेशनल पार्टी रासपा मा0 अखिलेश यादव जी सवश्रेष्ठ प्रधानमंत्री क का नेता मानती है 23 को विहार में विपक्ष की होने वाली बैठक में मा0 अखिलेश यादव जी को प्रधानमंत्री के चेहरा नेशनल पार्टी रासपा प्रस्ताव रखेगी। अखिलेश जी ही सर्वोत्तम नेता है जो 80 सीटो वाली उत्तरप्रदेश के पुरषोत्तम नेता है।

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग पांचवा दिन

चित्र
स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग पांचवा दिन  रोहित सेठ   लगातार तीसरी जीत के साथ अभिषेक विश्वकर्मा और जमुना दयाल उर्फ झुनझुन की स्थिति मजबूत* ।              वाराणसी,15 जून। वाराणसी कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही *स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग के अन्तर्गत आज पांचवें दिन खेले गये पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले में =अभिषेक विश्वकर्मा और जमुना दयाल उर्फ झुनझुन गुप्ता की जोड़ी ने लगातार तीसरा मैच जीत कर अपनी स्थिति को और मजबूत बना लिया ।   सीनीयर खिलाड़ी अभिषेक विश्वकर्मा और अनुभवी जमुना दयाल उर्फ झुनझुन गुप्ता की जोड़ी ने वैभव नारायण सिंह और प्रियान्शू यादव की युवा जोड़ी को दो सीधे सेटों में 17=12, 23=11 से पराजित किया, जब कि आज के दूसरे मैच में अनुभवी विनोद यादव और युवा कृष्ण दयाल यादव की जोड़ी ने अपना दूसरा लीग मैच खेलते हुये श्री प्रसाद और शोएब रजा की जोड़...

सैयद नबील हैदर ने अल्लाह और डॉक्टर का किया शुक्रिया अदा

चित्र
सैयद नबील हैदर ने अल्लाह और डॉक्टर का किया शुक्रिया अदा  रोहित सेठ  दुर्घटना में घायल अर्दली बाजार वाराणसी निवासी सैयद नबील हैदर ने शुक्र अदा करते कहा कि ऊपर वाले का लाख लाख शुक्र है उस बन्दे का भी शुक्र है जिसने दुर्घटना के बाद मुझे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया उक्त बात श्यामा हॉस्पिटल में पूर्वांचल के जाने-माने ऑर्थो सर्जन डॉक्टर ए .के . राय ने आज सुबह ऑपरेशन के बाद आज शाम को हमारे चैनल से बातचीत में नबील हैदर कही। नबील ने कहा की मेरी मदद करने वाला फरिश्ते के रूप में आया।

मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

चित्र
मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा द्वारा लगाया गया  रक्तदान शिविर रोहित सेठ  वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा द्वारा हर बार की तरह इस बार भी विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर वाराणसी के कबीर चौरा स्थित ब्लड बैंक में लगाया गया जिसमें 51 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। आज का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद्। आज के इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्षा जया बासिया सचिव पूजा खेमका कोषाध्यक्ष श्रुति जैन, सह सचिव श्वेता अग्रवाल आदि लोग शामिल हुए

नगर आयुक्त ने किया परिवहन कार्यालय का किया गया निरीक्षणरोहित सेठ नगर आयुक्त श्री शिपू गिरि ने आज नगर निगम के परिवहन कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अभिलेखों का रख-रखाव उॅचित प्रकार से नही किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में परिवहन निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों का रख-रखाव उॅचित प्रकार से किया जाय तथा नगर निगम के सभी गाड़ियों का सम्पूर्ण विवरण दर्ज किया जाय। नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि विगत 10 वर्षो में क्रय की गयी जो गाड़ियाॅ खराब हो गयी है या कंडम हो गयी है, उनकी सूची अलग से तैयार कर विवरण प्रस्तुत किया जाय। परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह मौजूद थे।

चित्र
नगर आयुक्त ने किया परिवहन कार्यालय का किया गया निरीक्षण रोहित सेठ  नगर आयुक्त श्री शिपू गिरि ने आज नगर निगम के परिवहन कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अभिलेखों का रख-रखाव उॅचित प्रकार से नही किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में परिवहन निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों का रख-रखाव उॅचित प्रकार से किया जाय तथा नगर निगम के सभी गाड़ियों का सम्पूर्ण विवरण दर्ज किया जाय। नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि विगत 10 वर्षो में क्रय की गयी जो गाड़ियाॅ खराब हो गयी है या कंडम हो गयी है, उनकी सूची अलग से तैयार कर विवरण प्रस्तुत किया जाय। परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह मौजूद थे।

नीट की परीक्षा पास कर, कहार समाज का बढ़ाया गौरवरोहित सेठ कहार समाज के युवाओं को शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है। एडवोकेट अनिल वर्मायूपी।आजमगढ़गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल वर्मा ने बताया कि उनके मामा के लड़के गौतम प्रसाद वर्मा साकिया बाकिया मेहनाजपुर आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। और वर्तमान में वाराणसी में अध्यापक हैं।उन्होंने बताया कि गौतम प्रसाद वर्मा के बेटे सुमित कश्यप ने नीट परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 720 में 640 नंबर पाकर सफलता प्राप्त कर लिया है। परिवार से लेकर कहार समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ रही है। इस बड़ी सफलता के उपरांत एडवोकेट अनिल वर्मा ने कहा कि कहार समाज के हर युवा को शिक्षित होने की जरूरत है और आज सुमित कश्यप ने इतनी बड़ी उपलब्धि पाकर समाज के लिए एक नजीर बन गए हैं। और आज शिक्षा के क्षेत्र में सुमित ने उपलब्धि पाकर समाज का नाम रोशन किया है और कहार समाज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।

चित्र
नीट की परीक्षा पास कर, कहार समाज का बढ़ाया गौरव रोहित सेठ  कहार समाज के युवाओं को शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है। एडवोकेट अनिल वर्मा यूपी।आजमगढ़ गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल वर्मा ने बताया कि उनके मामा के लड़के गौतम प्रसाद वर्मा साकिया बाकिया मेहनाजपुर आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। और वर्तमान में वाराणसी में अध्यापक हैं।उन्होंने बताया कि गौतम प्रसाद वर्मा के बेटे सुमित कश्यप ने नीट परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 720 में 640 नंबर पाकर सफलता प्राप्त कर लिया है। परिवार से लेकर कहार समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ रही है। इस बड़ी सफलता के उपरांत एडवोकेट अनिल वर्मा ने कहा कि कहार समाज के हर युवा को शिक्षित होने की जरूरत है और आज सुमित कश्यप ने इतनी बड़ी उपलब्धि पाकर समाज के लिए एक नजीर बन गए हैं। और आज शिक्षा के क्षेत्र में सुमित ने उपलब्धि पाकर समाज का नाम रोशन किया है और कहार समाज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।

हिंदू राष्ट्र को मिला हनुमान धारा के हनुमान जी का आशीर्वाद. डॉ गीता रानी।

चित्र
हिंदू राष्ट्र को मिला हनुमान धारा के हनुमान जी का आशीर्वाद. डॉ गीता रानी। रोहित सेठ   अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी जी के निर्देशानुसार डॉक्टर गीता रानी( राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा )चित्रकूट के ऊंचे पहाड़ो पर स्थित हनुमान धारा के बजरंगबली हनुमान जी मंदिर में दर्शन पूजा आरती किया। हनुमान धारा मंदिर के मुख्य पुजारी जी हिंदू राष्ट्र निर्माण बुकलेट पर हस्ताक्षर करके हिंदू राष्ट्र को समर्थन दिया। डॉ गीता रानी ने कहा कि हनुमान धारा में आए हुए श्रद्धालुओं ने भी बहुत ही उत्सुकता से हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। मुझे ऐसा लगता है कि हिंदू राष्ट्र निर्माण संकल्प को श्री रामचंद्र जी के परम भक्त बजरंगबली हनुमान जी का आशीर्वाद मिल चुका है। अब भारत बहुत ही जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। इसअटूट विश्वास के साथ हिंदू महासभा हस्ताक्षर अभियान में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

एक तरफ वाराणसी में चल रहा है G20 दूसरी और कड़ी धूप में बूढे माँ बाप थाना भेलूपुर के लगा रहे हैं चक्कर

चित्र
एक तरफ वाराणसी में चल रहा है G20 दूसरी और कड़ी धूप में बूढे माँ बाप थाना भेलूपुर के लगा रहे हैं चक्कर  रोहित सेठ  नही सुनी जा रही है पीड़ित माँ बाप की फरियाद  अस्सी चौकी प्रभारी कर रहे है हीलाहवाली 16 दिनों से तड़प रहे है बूढ़े माँ बाप वाराणसी । प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आये दिन पीड़ितों को परेशान होना पड़ता है जी आप को बताते चले कि सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक बड़ा मामला अपरहण का प्रकाश में आया है  फरुखाबाद के निवासी राम किशोर यादव के बेटे देवांश यादव दिनांक- 26/05/2023 को फरुखाबाद से वाराणसी करीबन 2 बजे तक पैराडाइज़ होटल में पहुँचा और दिनांक- 26/05/2023 को शाम करीबन 7 बजे रात्रि को देवांश यादव उम्र 23 वर्षीय पैराडाइज़ होटल से लापता हो गया तो दो दिन बाद देवांश यादव के दोस्त ने हैदराबाद से देवांश यादव के पिता जी को कॉल किया कि देवांश ने वाराणसी के अस्सी चौकी के अंतर्गत पैराडाइज़ होटल में रुका था और उसके पास पैसा नही है इस लिए हमने उसके पैसा भेज दिया उसके बाद दिनांक -28/05/2023 को देवांश यादव के माता जी और पिता राम ...

अपर मुख्य सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन एवं राज्य कर उ0प्र0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

चित्र
अपर मुख्य सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन एवं राज्य कर उ0प्र0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न रोहित सेठ  बैठक में अपर मुख्य सचिव द्वारा रोप-वे परियोजना, नई टाउनशिप नीति, अमृत योजना आदि के बारे में समीक्षा की गयी बैठक में सचिव शहरी आवास रणवीर प्रसाद भी उपस्थित रहे वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में आवास एवं शहरी नियोजन एवं राज्य कर विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री नितिन रमेश गोकर्ण द्वारा विकास प्राधिकरण सभागार में रोप-वे परियोजना की वर्तमान प्रगति के बारे में जानकारी ली गयी। बैठक में कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पाइल लोड टेस्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है जिसको की इस महीने के अंत तक धरातल पर उतारने की पूरी तैयारी है। कंपनी द्वारा बताया गया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम भी चल रहा।  गौरतलब है कि बनारस में बनने वाली रोप-वे परियोजना की कुल लंबाई 3.85 किलोमीटर है जो कि कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर गोदौलिया पर खत्म होगी, जिसके बीच में 5 स्टेशन बनने हैं। वर्तमान में विद्यापीठ और रथयात्रा पर बनने वाले टावर को लेकर तेजी से काम हो रहा।  विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल द्वार...

सक्षम नारी सशक्तिकरण के कार्यालय का शुभारंभ

चित्र
सक्षम नारी सशक्तिकरण के कार्यालय का शुभारंभ  रोहित सेठ   सक्षम नारी सशक्तिकरण के कार्यालय का शुभारंभ उद्घाटन शाहिद खान के जन्मदिन के रूप में द्वारा ओम गणेश नमः और केक काटकर शुभारभ सक्षम नारी सशक्तिकरण समिति की संरक्षिका श्री गिरजा त्रिपाठी जी के कल कमलों द्वारा हुआ जिसमें प्रमुख रुप से चंद्रशेखर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह जी सक्षम नारी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता चौबे जी अनामिका अर्श जी सोनी खान जी बीएस एस पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी भावना वर्मा जी शिवपुर विधान सभा मंडल अध्यक्ष ममता पटेल जी नेहा राय जी और बहुत सारे लोग उपस्थित थे

चौकाघाट लकड़ी मंडी के व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ G20 के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध मे किया चक्काजाम

चित्र
चौकाघाट लकड़ी मंडी के व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ G20 के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध मे किया चक्काजाम रोहित सेठ  वाराणसी। चौकाघाट लकड़ी मंडी के व्यापारियों ने शहर में हो रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में आज सुबह चक्का जाम किया, चौकाघाट लकड़ी मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ रविंद्र चौहान का कहना है कि नगर निगम के प्रवर्तन दल के अधिकारियों द्वारा जी-20 के नाम पर हम लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है और आज सुबह नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा हम लोगों के दुकान को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया गया जिसके विरोध में हम लोगों ने चक्का जाम किया है वही मौके पर चेतगंज थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने पहुंचकर व्यापारियों को समझा-बुझाकर चक्का जाम को समाप्त करवाया। डॉ रविंद्र चौहान ने कहा कि हम शासन और प्रशासन से मांग करते हैं कि जिस तरह से जी-20 सम्मेलन में हम पूरे तन मन धन से प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं उसी प्रकार से प्रशासन भी हम लोगों का सहयोग करें। हमारा उत्पीड़न न किया जाए।

भ्रांतियों से बनाएं दूरी, जांच और सही इलाज ही संजीवनी

चित्र
भ्रांतियों से बनाएं दूरी, जांच और सही इलाज ही संजीवनी रोहित सेठ  इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स और एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञोंने दी जानकारी विशेषज्ञों ने हृदय संबंधी विकार और आंतों से जुड़ी बीमारियों के इलाज के बारे में नई तकनीकों की जानकारी दी वाराणसी:  देश के अलग अलग हिस्सों में लोगों को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए अपोलो की पहल जारी है। इसी पहल के तहत नई दिल्ली ​स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ने एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की जिसमें चिकित्सा और मीडिया क्षेत्र के लोगों को हृदय संबंधी विकारों और आंतों से जुड़ी बीमारियों के इलाज के बारे में विशेषज्ञों ने अहम जानकारियां साझा कीं।  कार्यक्रम का नेतृत्व अपोलो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के समूह सलाहकार और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, पेरिफेरल वैस्कुलर एंड एंडोवस्कुलर इंटरवेंशन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ (प्रो) एनएन खन्ना और इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. योगेश बत्रा ने क...

चौकाघाट लकड़ी मंडी के व्यापारियों ने नगर निगम पीडब्ल्यूडी एवं वीडीए के अधिकारियों पर G20 के नाम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

चित्र
चौकाघाट लकड़ी मंडी के व्यापारियों ने नगर निगम पीडब्ल्यूडी एवं वीडीए के अधिकारियों पर G20 के नाम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप रोहित सेठ  वाराणसी। चौकाघाट लकड़ी मंडी के व्यापारियों ने आज शहर में हो रहे जी-20 के सम्मेलन को लेकर नगर निगम पीडब्ल्यूडी एवं वीडीए के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, चौकाघाट लकड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ रविंद्र चौहान का कहना है कि अधिकारियों द्वारा जी-20 के सम्मेलन को देखते हुए हम लोगों से कहा गया कि आप लोग अपने दुकान के सामने ग्रीन पर्दा लगा लीजिए हम लोगों ने अपने पैसे से ग्रीन पर्दा लगवाया उसके बाद अब अधिकारी आकर कहने लगे कि जिस तरह से शहर भर में जी-20 का होर्डिंग बैनर लगा है उस तरह से आप लोग अपने दुकान के आगे लगवाए तो हम लोगों ने वह भी किया लेकिन अब कुछ अधिकारी आकर कह रहे हैं कि यह पर्दा सही नहीं है और पर्दे को उनके साथ चल रहे प्रवर्तन दल के लोग फाड़ने लगे जिसका हम सभी लोग विरोध कर रहे हैं क्योंकि G 20 सम्मेलन को लेकर हम भी उत्साहित हैं और इसमें पूरे तन मन धन से सहयोग के लिए लगे हैं लेकिन अधिकारियों के उपेक्षित सहयोग से हम मर्माहत हैं ह...

सनातन धर्म परिषद की बैठक संपन्न . डॉक्टर गीता रानी।

चित्र
सनातन धर्म परिषद की बैठक संपन्न . डॉक्टर गीता रानी।  रोहित सेठ  सनातन धर्म परिषद की बैठक वाराणसी डीएलडब्लू काली मां के मंदिर में संपन्न हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि साध्वी मां राष्ट्रीय अध्यक्ष( मातृशक्ति) सनातन धर्म परिषद विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर साध्वी नलिनी दास खाटू श्याम अखाड़ा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सनातन धर्म परिषद कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं संयोजक डॉ गीतारानी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनातन धर्म परिषद की गरिमामय उपस्थिति हुई। बैठक की अध्यक्षता अंजू श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष मातृशक्ति वाराणसी ने किया। मां साध्वी प्रतिभा देवी ने कहा कि बहनों और माताओं को मां दुर्गा काली बनना होगा इसके लिए सभी को संगठित होना जरूरी है। मां साध्वी नलिनी दास ने कहा कि सभी बहने सनातन धर्म के लिए कम से कम महीने में एक दिन मंदिर में एकत्रित होना शुरू कर दें। डॉ गीता रानी ने कहा कि बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होना जरूरी है। ताकि दोबारा कश्मीर और केरला जैसी घटनाएं घटित न हो सके। जो बच्चे राष्ट्र की सेवा के लिए फौजी प्रशिक्षण लेना चाहते है...

वेद प्रकाश राय जी थाना चेतगंजको किया गया सम्मानित रोहित सेठ शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन की तरफ से वेद प्रकाश राय जी थाना चेतगंज को संस्था के कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देने से पहले सम्मानित किया गया।

चित्र
वेद प्रकाश राय जी थाना चेतगंज को किया गया सम्मानित  रोहित सेठ  शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन की तरफ से वेद प्रकाश राय जी थाना चेतगंज को संस्था के कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देने से पहले सम्मानित किया गया।

फ्लोंलेज फोर्स ब्यूटी सलोन का हुआ भव्य उद्घाटन

चित्र
फ्लोंलेज फोर्स ब्यूटी सलोन का हुआ भव्य उद्घाटन रोहित सेठ  वाराणसी।आज सिगरा के गांधी नगर कालोनी में फ्लोंलेज फोर्स ब्यूटी सलोन का भव्य उद्घाटन एथलीट नीलू मिश्रा एवं राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के द्वारा संपन्न हुआ इस अवसर पर सलोन की अधिष्ठात्री प्रियंका प्रजापति एवंम सपना गुप्ता ने बताया कि ओपनिंग के अवसर पर काशी की जनता को बेहतरीन ऑफर दिए जा रहे हैं जिसमें विशेष छूट 499 में हेयर स्पा हेयर ट्रीटमेंट, 1500 में रिबान्डिग और कैरेटइन, 499 में हेड 2 तोए का पैकेज दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रियंका प्रजापति, सपना गुप्ता, अभिषेक प्रजापति, तेजस्वी गुप्ता, राजेश प्रजापति, अनिल गुप्ता, गौतम गुप्ता, नारायणी देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

कैलाश मठ मंदिर वाराणसी में हुआ शिव पुराण का शुभारंभ

चित्र
कैलाश मठ मंदिर वाराणसी में हुआ शिव पुराण का शुभारंभ रोहित सेठ  महमूरगंज स्थित कैलाश मठ मंदिर वाराणसी वाराणसी में राजस्थान से आए हुए अग्रवाल परिवार द्वारा शिव पुराण का आयोजन कराया गया शिव पुराण वाचक महामंडलेश्वर आशुतोष शाह जी महाराज द्वारा सुनाया गया यीशु पुराण में शिवपुराण की स्थितियां दिखाई गई जैसी शिव पार्वती का विवाह कराया गया विदाई कराई गई और भी इसी तरह कई झांकियां प्रस्तुत की गई शिव पुराण के आयोजक राजस्थान से आए हुए मनोज अग्रवाल वह मालती अग्रवाल में कराया इन्होंने शिवपुराण काशी में कराने का निर्णय लिया यह अपनी 25 वीं शादी की  वर्षगांठ के उपलक्ष पर शिवपुराण कराने का निर्णय काशी के  कैलाश मठ मंदिर में किया इस पुराण में उपस्थित अनिल  संगीता अग्रवाल  रजत जी जालान ओम प्रकाश अग्रवाल अनुज भव्या भास्कर त्रिवेदी एवं समस्त परिवार गण उपस्थित रहे

असाध्य रोगियों के लिए उम्मीद की किरण डीप टीएमएस मशीन का उद्घाटन सम्पन्न

चित्र
असाध्य रोगियों के लिए उम्मीद की किरण डीप टीएमएस मशीन का उद्घाटन सम्पन्न रोहित सेठ  वाराणसी। देवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ केयर, धर्मसंघ के सामने, दुर्गाकुंड, वाराणसी, पिछले पांच दशक से वाराणसी में मानसिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करता चला आ रहा है। इस कड़ी में मानसिक रोगियों के बेहतर इलाज के लिए इजराइल में निर्मित डीप टीएमएस मशीन मंगाई गयी है, जो की यूपी की पहली डीप टीएमएस मशीन है। इस मशीन का उद्घाटन आज वाराणसी के मंडलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा जी ने फीता काट कर किया।   इस मौके पर मण्डलायुक्त ने कहा कि देवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थकेयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड आर्थिक रूप से विपन्न लोगों के लिए कार्य करता आया है। कोविड काल में भी इनका कार्य काफी सराहनीय रहा। भारत के पांच शहरों में से एक वाराणसी को डीप टीएमएस मशीन से लैस कर इन्होंने उन मरीजों के लिए उम्मीद की किरण जगा दी है। जो असाध्य रोग मान अपने जीवन से निराश हो चुके हैं। यह मशीन मानसिक रोगियों के लिए तो वरदान है ही। कई असाध्य रोगियों के लिए यह जीवनदायनी भी है। उन्होंने कहा कि यह मशीन चिकित्सा के क्षेत्र में एक ...

अवधेश राय हत्याकांड:"सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं" कहावत हुई सत्य

चित्र
अवधेश राय हत्याकांड:"सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं" कहावत हुई सत्य रोहित सेठ  वाराणसी। 32 साल पूर्व हुए चेतगंज थाने के सामने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में आज न्यायालय द्वारा उनके हत्यारे मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास एवं ₹1लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई। स्व अवधेश राय मां भवानी के सच्चे भक्त थे और उन्हीं के द्वारा हथुआ मार्केट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल प्रीमियर बॉयज क्लब की स्थापना की गई थी, न्यायालय द्वारा जैसे ही मां भगवती के इस भक्त के हत्यारे को सजा सुनाई गई उसी समय प्रीमीयर बॉयज क्लब हथुआ मार्केट के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई और क्लब के कोषाध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता की अगुवाई में सदस्यों ने हथुआ मार्केट एवं आसपास के क्षेत्रों में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने वाराणसी मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की

चित्र
माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने वाराणसी मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की रोहित सेठ  वाराणसी। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने आज वाराणसी के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विशेष दौरे पर आकर वाराणसी मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के शिक्षा विभाग के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत संगठन से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। वाराणसी आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का संघ के संरक्षक मनोहरलाल व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र पहनाकर एवं डायरी भेंट कर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 18जून 2023 को संगठन की ग्रीष्मकालीन संगोष्ठी काशी कृषक इंटर कालेज हरहुआ में संपन्न होगी। जिसमें नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी दिन शिक्षणेत्तर कर्मियों की समस्या...

"चित्रकला प्रतियोगिता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चित्र
चित्रकला प्रतियोगिता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश" रोहित सेठ  पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मंगलवार को चेतगंज स्थित सेनपुरा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।6 से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों ने पर्यावरण के प्रति अपनी रचनात्मकता को अत्यंत सुंदर चित्रों के माध्यम से पन्नों पर उकेरने का प्रयास किया।करीब दो घण्टे के नियत समय में सभी ने अपना चित्र तैयार कर निर्णायकों के समक्ष प्रस्तुत किया।आयोजन के मुख्य अतिथि कृषि विशेषज्ञ डॉ मनोज मिश्रा ने चित्रों को देखकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार घोषित किया।संस्था की अध्यक्षा प्रीति रवि जायसवाल ने कहा कि बच्चों के संस्कार रूपी भूमि पर पर्यावरण के प्रति सजगता का बीज अंकुरित करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।आयोजन में प्रमुख रूप से शिवम अग्रहरि, सरस्वती मिश्रा, नीतू, प्रेरणा, पिंकी, लोकेश निधि उर्मिला संगीता अंकिता डोलीआदि उपस्थित रहें।

किसान आंदोलन का पांचवा दिन भी धरना जारी रहा है

चित्र
किसान आंदोलन का पांचवा दिन भी धरना जारी रहा है रोहित सेठ  2 साल के बच्चे को गोद से छीनकर जमीन पर पुलिस द्वारा पटकना घोर अपराध की श्रेणी- दीदी वंदना सिंह बैरवन ग्राम मोहनसराय वाराणसी में विगत 16 मई को किसानों पर लाठीचार्ज बर्बरता पूर्वक महिलाओ बच्चों पर जुल्म तथा बेकसूर किसानों पर मुकदमा कर जेल भेजे जाने के खिलाफ राष्ट्रीय समता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलामंच दीदी वन्दना सिंह ने शासन प्रशासन को खूब भलाबुरा कहा 2 साल के नवजात शिशु का क्या दोष था जिसे गोद से छीनकर पटक दिया गया किसान महिला का हाथ तोड़ना नाक तोड़ना यह कहा कि कानून है वंदना सिंह ने कहा कि महिलाओ को कमजोड और अबला समझने की भूल मत करना जिस दिन तलवार उठालेगी उस दिन क्रांति हो जाएगी किसान संघर्ष समिति मुख्य संचालक विनय शंकर राय मुन्ना तथा सह संचालन गगन प्रकाश यादव, रासपा संयोजक शशिप्रताप सिंह, कॉंग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, विवेक यादव, बब्लू मौर्या, संजय चौबे , नीरज सिंह, धर्मेन्द्र कन्नौजिया, हरीश मिश्रा जी कैलाश पटेल मजबूती से लगे है। मुख्य रूप से उपस्थित रासपा राष्ट्रीय अध्यक्...

*रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा 1 जुलाई को होगा मेले का आयोजन*

चित्र
रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा 1 जुलाई को होगा मेले का आयोजन*  रोहित सेठ  वाराणसी।रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा एक बैठक का आयोजन चेतमणी चौराहा जवाहर नगर स्थित cafe पंचायत का अड्डा में किया गया कार्यक्रम की आयोजक रिद्धि अग्रवाल, एवं गौरी केडिया ने कहा की रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु एवम् महिला सशक्तिकरण हेतु दिनांक 1 जुलाई सन 2023 को समय (प्रात: 11 बजे से शाम 8 बजे) तक, स्थानीय होटल डायमण्ड, भेलूपुर, वाराणसी में एक प्रदर्शनी आयोजित की गई है। जिसमे विभिन्न शहरों एवम् प्रदेशों की महिलायें अपनी विशिष्ट, ज्वेलरी, परिधान, हस्त निर्मित, राखी, गृह सज्जा के सामान, केक - कूकीज़ इत्यादि के साथ प्रदर्शित करेंगी। बैठक की अध्यक्षता रिद्धी अग्रवाल ने की एवम् संचालन गौरी केडिया ने किया बैठक मे श्रीमती रीतू अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, सृष्टि मित्तल, प्रमिदा सुनील, सौजन्य से मार्केटिंग पार्टनर द व्हाइट ओकस, सिद्धार्थ ओझा एवं फूड पार्टनर पलाश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स दिल्ली ने वाराणसी में लिवर रोग से पीड़ित मरीज के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू किया

चित्र
एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स दिल्ली ने वाराणसी में लिवर रोग से पीड़ित मरीज के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू किया रोहित सेठ  वाराणसी : दिल्ली स्थित मशहूर स्वास्थ्य एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स ने आज गैलेक्सी हॉस्पिटल, महमूरगंज, वाराणसी के साथ मिलकर अपने विशेष लिवर ओपीडी की शुरुआत की। इस नए ओपीडी का उद्देश्य क्रोनिक लिवर रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ विश्वस्तरय उपचार प्रदान करना है। लिवर रोग स्वास्थ्य एक गंभीर बीमारी है, और इसका समय पर निदान एवं इलाज न होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इलाज में विलंब करने से बीमारी बढ़कर गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए बीमारी के गंभीर बनने के खतरे को कम करने के लिए नियमित तौर से जाँच कराया जाना जरूरी है।   लिवर ओपीडी के बारे में बताते हुए डॉ. शैलेंद्र ललवानी, एचओडी और कंसल्टैंट - लिवर ट्रांसप्लांटेशन एवं हेपेटो-पैंक्रिअटिक बाईलरी सर्जरी, एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स, दिल्ली ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों में लिवर सम्बन्धी रोगों में काफी वृद्धि हुई है, जिनमें से कुछ जानलेवा भी रहे हैं। लिवर के रोग, जैसे लीवर सिरोसिस, फैटी लिवर रो...

दबंगों की दबंगई फुलपुर थाना अन्तर्गत कठिराव चौकी पर भी है कायम

चित्र
दबंगों की दबंगई फुलपुर थाना अन्तर्गत कठिराव चौकी पर भी है कायम रोहित सेठ  एक तरफ योगी सरकार दबंगों पर धड़ल्ले से कर रहे करवाई वहीं दूसरी तरफ वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चौकी प्रभारी दबंगों के प्रभाव में कर रहे हैं काम फूलपुर थाना अंतर्गत मल्हार बहरामपुर के रहने वाले आकाश कुमार सिंह अपने हिस्से की जमीन सुरक्षित रखने के लिए करवा रहे थे बाउंड्री वाल रात 10:00 //10:30 बजे रात अंकित सिंह अवनीस सिंह नशे की हालत में सो रहे अकाश और उनकी पत्नी को अभद्र अभद्र गालियां दी और पूर्व में हुए भाई की हत्या को बताते हुए कहा कि जैसे तुम्हारे भाई का पता नहीं चला वैसे तुम्हारा भी वही हाल हो जाएगा वरना सुबह काम मत लगवाना जिसकी शिकायत अकाश कुमार ने चौकी प्रभारी कठिराव से किया तो चौकी प्रभारी ने डांट डपट कर जबरदस्ती सुलह समझौता करवा कर भगा दिया चौकी से इंसाफ न मिलने पर पीड़ित अकाश कुमार अपने परिवार जनों के साथ पहुंचे वाराणसी पुलिस कमिश्नर के पास आकाश कुमार ने बताया कि बीच-बचाव में आए उनके रिश्तेदार के गले में रस्सी से फंसा कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गले में निशान को भी अनदेखा कर दिया...

प्राइवेट लाइनमैन 11000 लाइन में फाल्ट ठीक करते समय विद्युत विभाग के खंभे से नीचे गिरा जिसके कारण मौत हो गई

चित्र
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के जिंदासपुर गांव में प्राइवेट लाइनमैन 11000 लाइन में फाल्ट ठीक करते समय विद्युत विभाग के खंभे से नीचे गिरा जिसके कारण मौत हो गई जिंदा सपुर गांव के हसनगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का निवासी था नाम मनीष दिवेदी 28 वर्ष उम्र पुत्र कल्लू मौला बांकीपुर फीडर से निकले 11000 लाइन पर जिंदासपुर गांव के बाहर प्यारेलाल के बाग में सेट डाउन लेकर खंभे पर चढ़ा और फाल्ट जोड़ रहा था तभी अचानक से बिजली चालू होने की वजह से करंट की चपेट में आ जाने के कारण खंभे से गिरकर हुई मौत ग्रामीणों ने सूचना के अनुसार पुलिस को सूचित किया सूचना के अनुसार पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी मौके पर परिजनों ने विद्युत विभाग जेई के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग करने लगे मृतक तीन भाइयों के सबसे छोटा था बड़ा भाई बेटू जो ट्रक ड्राइवर था मुन्ना जो लखनऊ में मजदूरी का काम करता था भाइयों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि लाइन मैं चिपक कर करंट लगने के कारण हुए मौत मृतक के परिजनों की तरफ से अभी...

बाहर आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला युवक का शव

चित्र
थाना हसनगंज था फरहादपुर गांव के बाहर आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला युवक का शव सूचना के अनुसार पहुंची पुलिस आपको बता दें यह मामला थाना हसनगंज मोहान क्षेत्र के फरहादपुर पुलिया का मामला है सोमवार सुबह पेड़ पर लटकते हुए लोगों ने एक युवक का शव देखा तब लोगों ने पुलिस विभाग को सूचना दी सूचना के अनुसार पहुंची पुलिस पुलिस ने युवक के शव पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा हसनगंज थाना प्रभारी राजेश सिंह के पूछताछ करने पर बताया कि यह बारा खेड़ा का निवासी पुत्र रामकिशोर   यह पंचर की दुकान फरहादपुर पुलिया पर चलाता था और यह दुकान में ही रहता था लोगों से पूछने पर पुलिस को यह पता नहीं चला कि यह किसने किया  उन्नाव से जिला ब्यूरो चीफ शिवांशु मौर्या पत्रकार

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने हरित और प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की*

चित्र
*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने हरित और प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की*  जागरूकता पैदा करने के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में पौधे लगाए गए रोहित सेठ  वाराणसी: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत के अग्रणी उपभोक्ता टिकाऊ ब्रांड में से एक, ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 51 पौधे लगाकर पर्यावरणीय स्थिरता के लिए अपने समर्पित प्रयासों की गर्व से घोषणा की। ब्रांड ने प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए लोगों को शिक्षित करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से एक सफाई अभियान भी आयोजित किया। यह आयोजन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, तेलियाबाग, वाराणसी में हुआ। आयोजन का उद्देश्य पेड़ों को उगाने और बचाने के महत्व को दोहराना और एक हरियाली और स्वस्थ ग्रह बनाने में मदद करना था। इस कार्यक्रम में एलजी के कर्मचारियों, एलजी के ट्रेड पार्टनर नीलकंठ -श्री शंकर जी, काशिका-श्री अजीत जी, रानीसती -श्री आनंद जी के साथ विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों ने भा...

सीएम के जन्मदिवस पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक व 251 यूनिट रक्तदान

चित्र
सीएम के जन्मदिवस पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक व 251 यूनिट रक्तदान रोहित सेठ  - 51 की संख्या हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है - कमिश्नर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिवस पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 251 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने किया। शिविर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इससे पहले सुबह काशी विश्वनाथ का दर्शन कर ललिता घाट (काशी विश्वनाथ द्वार) पर 21 बटूकों के साथ पूजा-पाठ संपन्न हुआ। साथ ही मां की चुनरी और 51 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया।  रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की 51वीं वर्षगांठ है, जोकि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी का कार्य सराहनीय है। दरअसल, ब्लड ज...

पेड़ पौधे ही मनुष्य के प्राण रक्षक है-शशिप्रताप सिंह

चित्र
पेड़ पौधे ही मनुष्य के प्राण रक्षक है-शशिप्रताप सिंह रोहित सेठ की खास रिपोर्ट  पेड़ लगाओ आयु बढ़ाओ, पेड़ लगाओ रोग से मुक्ति और परेशानी घटाओ-शशिप्रताप सिंह आज पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय समता पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह ने अपने घर के छत पर 5 नये पौधों को लगया। शशिप्रताप सिंह ने बताया कि विगत 10 वर्षों से लगातार आज के दिन 5 से 10 पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने का कार्य करते आ रहे है साथ ही कहा कि 10 वर्षो में करीब 100 के ऊपर तक गमलों में पौधों को लगाकर उनकी सेवा करते है हर सुबह 2 घण्टे सजीव पौधों के साथ ही रहते है। राष्ट्रीय समता पार्टी के सभी नेताओं ने अपने घरों के बागों में भी पेड़ लगाकर देश वासियों को संदेश दिया।

अन्तराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने लिया लाइफ प्रतिज्ञा

चित्र
अन्तराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने लिया लाइफ प्रतिज्ञा रोहित सेठ  *प्रत्येक वार्ड में 100 वृक्ष लगाने का लिया संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक-05 जून पर नगर निगम, वाराणसी मा0 महापौर एवं नगर आयुक्त श्री शिपू गिरि के नेतृत्व में नगर के सभी पार्षदगण एवं अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ पर्यावरण को बचाने रखने एवं संरक्षण हेतु आज लाइफ प्रतिज्ञा का शपथ लिया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 09ः00 बजे से अपराह्न 12ः30 बजे तक शहीद उद्यान पार्क में आयोजित किया गया। जूम मीटिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी नागर निकायों को एक साथ लाइफ प्रतिज्ञा का शपथ दिलाया गया, जिसकेे क्रम में वाराणसी नगर निगम द्वारा भी मा0 महापौर के नेतृत्व में सभी पार्षदगणों एवं अधिकारियों/ कर्मचारियों के द्वारा लगभग 200 लोगों ने पर्यावरण बनाये रखने का शपथ लिया गया। मा0 महापौर ने लाइफ प्रतिज्ञा के लेने के पश्चात अपने सम्बोधन में पर्यावरण को बचाने हेतु 10000 वृक्ष लगाये जाने का आह्वान किया गया, जिसमें प्रत्येक वार्डो में कम से कम से 100 वृक्ष जनसहभ...