संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सहसवान तहसील में निजी सहायकों से पैमाइश कराने का आरोप कार्रवाई की मांग

चित्र
सहसवान तहसील में निजी सहायकों से पैमाइश कराने का आरोप कार्रवाई की मांग  संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं  सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम नैनोल बागवाला में ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सरकारी पैमाइश कार्य संबंधित अधिकारियों की बजाय उनके निजी सहायकों से कराया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। मामले में विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम नैनोल बागवाला निवासी मोहम्मद फारूक पुत्र अनीस अहमद ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों द्वारा निजी सहायक रखने और उनसे सरकारी कार्य कराने पर रोक है। उनका कहना है कि ऐसा होने से अभिलेखों और जनता से जुड़ी सूचनाओं के दुरुपयोग तथा अवैध धन वसूली जैसी आशंकाएं बनी रहती हैं। शिकायत के अनुसार 22 मई 2026 को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश के लिए एक टीम गठित की गई थी। इसमें लेखपाल भोजवीर सिंह तथा कानूनगो किशन लाल और सतीश शर्मा शामिल थे। आरोप है कि मौके पर संबंधित अधिकारियों के निजी सहायकों ने पैमाइश का...

गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं ने वितरण किया शीतल मीठा शरबत

चित्र
गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं ने वितरण किया शीतल मीठा शरबत। संवाददाता मसर्रत अली  सहसबान- गंगा दशहरा की पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने सेवा भाव का प्रदर्शन किया आज नगर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ और शरबत वितरण किया गया जहां राहगीरों ने यात्रियों और दर्शनाथियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मीठा और ठंडा शरबत वितरित किया ।गया गंगा दशहरा के अवसर पर सुबह से ही नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा श्रद्धालुओं ने शीतल पेय पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया इस दौरान श्रद्धालुओं ने बताया की गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है ।उनका मानना था कि भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पूर्ण कार्य है, शरबत वितरण कार्यक्रम में सौरभ गुप्ता, मोनू, ओम नारायण, दुर्गेश महेश्वरी, विशू, मौसम, नूतन महेश्वरी, अमित महेश्वरी, सुमित महेश्वरी, आशु महेश्वरी, रितुराज माहेश्वरी यदि लोग मौजूद रहे।

बिसौली बिजली घर पर भाकियू चढूनी ने धरना प्रदर्शन किया।

चित्र
बिसौली बिजली घर पर भाकियू चढूनी ने  धरना प्रदर्शन किया। संवाददाता मसर्रत अली   बदायूं बिसौली  भारतीय किसान यूनियन चढूनी के  रजनेश उपाध्याय तहसील अध्यक्ष  के  नेतृत्व में  विद्युत वितरण खण्ड तृतीय बिसौली  में सैकड़ो किसानों के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया बिजली प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी वही काफी समय से क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं हो रही है हजारों बीघा किसाने की मक्का नष्ट हो गई बिसौली एसडीओ से जुई लाइन मैन के विरुद्ध जांच कर कर मुकदमा लिखने की मांग की है जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने  संबोधन में कहा शासन के आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्र को 18 घण्टे व शहरी क्षेत्र को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति का आदेश बिसौली क्षेत्र में न मानने से किसानों की खड़ी फसल सूख चुकी हैं। जो भी इस घटना के लिए ज़िम्मेदार हो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाए। पंचायत में 4 सूत्री ज्ञापन एसडीओ बिसौली को सोपा किसानों का आरोप है कि  नोली हरनाथ पुर फ़ीडर पर तैनात लाइनमैन जुगदेश यादव व भारत यादव पैसे लेकर बेहटरा व जुलहपुरा की लाइन काट देते हैं जिस कारण इस क्षेत्र की फसलें सूख ...

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा तीन दिन में शहर के सभी स्वीमिंग पूलों की होगी जांच

चित्र
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा तीन दिन में शहर के सभी स्वीमिंग पूलों की होगी जांच बच्चे की मौत के बाद पालिका प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई पालिका चेयरमैन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए तीन दिन में रिपोर्ट तलब, संयुक्त टीम गठित,एनओसी से लेकर जल निकासी और स्वास्थ्य मानकों तक होगी पड़ताल संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। शहर में संचालित स्वीमिंग पूलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं और मानकों को लेकर नगर पालिका प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। हाल ही में एक मासूम बच्चे की मौत के बाद उठे सवालों और दैनिक समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका परिषद ने नगर क्षेत्र तथा उसके आसपास संचालित सभी स्वीमिंग पूलों की व्यापक जांच कराने का निर्णय लिया है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। घटना के बाद शहर में संचालित कई स्वीमिंग पूलों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई थी। विभिन्न स्तरों पर यह शिकायतें भी सामने आ रही थीं कि कु...

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ दवा बाजार में सनसनी: ज्योति ड्रग हाउस के अवैध गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में ‘नॉट फॉर सेल’ फिजिशियन सैंपल बरामद-- अखिल भारतीयफार्मासिस्ट एसोसिएशन

चित्र
बिग ब्रेकिंग न्यूज़   दवा बाजार में सनसनी: ज्योति ड्रग हाउस के अवैध गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में ‘नॉट फॉर सेल’ फिजिशियन सैंपल बरामद-- अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन  संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की लखनऊ मुख्यालय द्वारा गठित विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर आगरा के फाउन्टेन इलाके में एक बहुत बड़े दवा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। झुलेलाल मार्केट स्थित ‘मेसर्स ज्योति ड्रग हाउस’ के एक बिना लाइसेंस वाले अवैध गोदाम पर छापेमारी कर टीम ने भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयों के फिजिशियन सैंपल (Physician Sample, Not for Sale) बरामद किए हैं। इस मामले में औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) नवनीत कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने फर्म के मालिक नारायण दास हँसराजनी और उसके कर्मचारी किशोर मेहता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर हुई कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार को एक मुखबिर से गोपनीय सूचना मिली थी कि ज्योति ड्रग हाउस का संचालक अप...

भ्रष्टाचार और अवैध लाइन शिफ्टिंग पर बड़ी कार्रवाई: सहसवान में दो विद्युत कर्मियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति

चित्र
भ्रष्टाचार और अवैध लाइन शिफ्टिंग पर बड़ी कार्रवाई: सहसवान में दो विद्युत कर्मियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान,बदायूं। विद्युत उपखंड सहसवान में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से लाइन शिफ्ट करने और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओ सहसवान ने घोर लापरवाही,  भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में दो अकुशल संविदा कर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड उझानी को प्रबल संस्तुति भेजी है।  इन दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की कॉपी भी संलग्न की गई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। पहले मामले के अनुसार, निजी नलकूप उपभोक्ता श्री मोहब्बे अली की शिकायत पर की गई जांच में अकुशल कर्मी संजय कुमार दोषी पाए गए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता मोहब्बे अली और सुभाष यादव के बयानों से यह साफ हुआ कि संजय कुमार ने बिना किसी प्राक्कलन ( एस्टीमेट) स्वीकृति और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से 11 केवी लाइन के 04 पोलों को शिफ्ट कर दिया। इसके बदले में आरोपी द्वारा ...

बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अपील: खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर रहेगी सख्त नजर

चित्र
बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अपील: खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर रहेगी सख्त नजर संवाददाता मसर्रत अली  बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा ने आगामी त्योहार ईद-उल-अज़्हा (बकरीद ) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद वासियों से विशेष अपील की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मुख्य दिशानिर्देश और अपील: सार्वजनिक स्थानों पर रोक: किसी भी खुले या सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न की जाए। प्रतिबंधित पशुओं पर सख्त पाबंदी: हाथी, घोड़ा, ऊंट और गौवंश जैसे प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह वर्जित है। सख्त कानूनी कार्रवाई:  प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बीएनएस (BNS) और गौवध निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है, ऐसा करने वालों पर पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी जानकारी की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें। सोशल मीडिया पर निगरानी: किसी भी प्रकार की भड़काऊ, गलत या अशोभनीय पोस्ट और कमेंट शेयर ...

सहसवान: भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए विद्युत विभाग की उपभोक्ताओं से संयमित बिजली उपयोग की अपील

चित्र
सहसवान: भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए विद्युत विभाग की उपभोक्ताओं से संयमित बिजली उपयोग की अपील संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान।  क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और अत्यधिक विद्युत भार (लोड) के कारण अधिकांश बिजली ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता से अधिक क्षमता पर संचालित हो रहे हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपखण्ड अधिकारी (विद्युत) सहसवान विपिन गुप्ता की ओर से आम जनता और  सम्मानित उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की गई है। विद्युत विभाग के अनुसार अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त या फुंकने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई दिनों तक पूरी तरह  बाधित हो सकती है। इस संकट से बचने के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली का बेहद संयमित, विवेकपूर्ण और केवल आवश्यकतानुसार ही उपयोग करने का पुरजोर अनुरोध किया है।  निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग ने जनता से सीधे सहयोग की अपेक्षा की है। इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठा...

वरिष्ठ सपा नेता समाजसेवी अधिवक्ता गजेंद्र यादव ने सहसवान विधानसभा सीट से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की

चित्र
वरिष्ठ सपा नेता समाजसेवी अधिवक्ता गजेंद्र यादव ने सहसवान विधानसभा सीट से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, गजेंद्र यादव बदायूं सहसवान वरिष्ठ सपा  युवा नेता, समाजसेवी और अधिवक्ता गजेंद्र यादव ने 113-सहसवान विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। उन्होंने 11 मई 2026 को आयोजित एक प्रेस वार्ता में घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के सम्मान, हिस्सेदारी और अधिकारों की निर्णायक लड़ाई होगा। गजेंद्र यादव, जो जिला पंचायत वार्ड-21 रसूलपुर कलाँ के सदस्य भी हैं, ने कहा कि वर्षों से सहसवान की मेहनतकश जनता, किसान, नौजवान, गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को केवल वोट बैंक समझा गया है। उन्होंने जोर दिया कि अब सहसवान की जनता अपने अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए जाग चुकी है। उन्होंने बताया कि समाजवादी आंदोलन हमेशा से सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा का आंदोलन रहा है। गजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्...

सहसवान पत्रकार एसोसिएशन का गठन सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का हुआ चयन

चित्र
सहसवान पत्रकार एसोसिएशन का गठन सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का हुआ चयन,  पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प। संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान। नगर के नारायण भवन में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से सहसवान पत्रकार एसोसिएशन का गठन किया गया।  बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, पत्रकार हितों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को संगठित होकर कार्य करने की  आवश्यकता है, ताकि पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा मिल सके। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अबीर सक्सेना को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। वही अनवर खान को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सौरभ गुप्ता और मुकीम अहमद को उपाध्यक्ष योगेंद्र उपाध्याय को महासचिव जगतपाल सिंह को कोषाध्यक्ष तथा आसिम अली को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन में मोहित यादव एवं मसर्रत सलमानी को सचिव बनाया गया जबकि किशन शर्मा एवं शिव याद...