बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अपील: खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर रहेगी सख्त नजर
बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अपील: खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर रहेगी सख्त नजर
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा ने आगामी त्योहार ईद-उल-अज़्हा (बकरीद
) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद वासियों से विशेष अपील की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
मुख्य दिशानिर्देश और अपील:
सार्वजनिक स्थानों पर रोक: किसी भी खुले या सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न की जाए।
प्रतिबंधित पशुओं पर सख्त पाबंदी: हाथी, घोड़ा, ऊंट और गौवंश जैसे प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह वर्जित है।
सख्त कानूनी कार्रवाई:
प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बीएनएस (BNS) और गौवध निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है, ऐसा करने वालों पर पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।
अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी जानकारी की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें।
सोशल मीडिया पर निगरानी: किसी भी प्रकार की भड़काऊ, गलत या अशोभनीय पोस्ट और कमेंट शेयर न करें।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
प्रशासन का सहयोग: जिले में आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।एसएसपी अंकिता शर्मा ने सभी नागरिकों से त्योहार को पारंपरिक गरिमा, आपसी सौहार्द और समन्वय के साथ मनाने का आग्रह किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें