संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बदायूं दबंगों द्वारा महिला व उसके बच्चों के साथ जमकर की गई मारपीट

चित्र
दबंगों द्वारा महिला व उसके बच्चों के साथ जमकर की गई मारपीट  सहसवान क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में दबंगों द्वारा महिला व उस के बच्चों के साथ जमकर मारपीट की गई महिला द्वारा थाना कोतवाली सहसवान में दबंग के खिलाफ दी तहरीर  पीड़ित महिला रुखसाना पत्नी हसरत अली ने कहा कि गांव के ही दबंगों रेशमा पत्नी निजामुद्दीन व  उसका पति निजामुद्दीन पुत्र इसरार व इसरार पुत्र सोराव आदि द्वारा प्रथनी के घर में लाठी डंडे लेकर घुसआए और गंदी गंदी गालियां देने लगे जब प्रार्थनी ने विरोध किया तो राठी डंडों से मारपीट करना शुरू करदी  जिससे उसके और उसकी पुत्री के काफी  गुम चोटे आई है उसका पति  दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है और घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था दबंगों द्वारा मौका देखकर उसके घर में घुसकर मारपीट की गई जिससे उसके और उसके बच्चों के काफी चोटे आई है बदायूं से नजम चौधरी की खास रिपोर्ट

आज गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में नगर सहसवान जनपद बदायूं में रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गजानन

चित्र
आज गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में नगर सहसवान जनपद बदायूं  में रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गजानन महाराज का महा पूजन कराते हुए लंबोदर गणपति महाराज सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें   गणपति बप्पा मोरियाश्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में आयोजित शोभा यात्रा में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।  साथ में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री पियूष महेश्वरी जी एवं नगर मण्डल उपाध्यक्ष प्रेमपाल कश्यप जी वर्तमान नगर अध्यक्ष श्री सौरभ महेश्वरी जी ने वर्तमान महामंत्री डॉक्टर  सचिन शर्मा जी महामंत्री श्री दीपक माहेश्वरी जी महामंत्री श्री देवेंद्र प्रजापति जी तथा सोशल मीडिया के जिला संयोजक श्री अनुराग दीक्षित जी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बदायूं मसर्रत अली की खास रिपोर्ट

दानपुर ब्लॉक दहगवा की स्वीकृति पर हवन पूजन आयोजित हुआ

चित्र
दानपुर ब्लॉक दहगवा की स्वीकृति पर हवन पूजन आयोजित हुआ संवाददाता सगीर खान  बदायूं नाधा मेरे दादाजी श्री मास्टर शिव चरन लाल जी की आज बर्षो की मेहनत के बाद विधानसभा क्षेत्र सहसवान के ग्राम दानपुर में शासन द्वारा राजकीय हाईस्कूल दानपुर, ब्लॉक दहगवां की स्वीकृति पर हवन पूजन हुआ हवन पूजन में उपस्थित आदरणीय श्री नरेश चंद्र प्रधान  जी एवं आदरणीय श्री सुभाष चंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा पूर्व ब्लाक प्रमुख ग्राम प्रधान श्री सुरेश चंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष श्री वीरपाल सिंह यादव मंडल उपाध्यक्ष लालाराम गुप्ता एवं समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी की उपस्थिति में हवन पूजन हुआ  उत्तरप्रदेश सरकार, आदरणीय मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी व विभागीय अधिकारीयों का बहुत बहुत आभार

सज्जादानशी नवाजिश मोहम्मद फारुकी की माता जी की श्रद्धांजलि देने सफीपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

चित्र
सज्जादानशी नवाजिश मोहम्मद फारुकी की माता जी की श्रद्धांजलि देने सफीपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सफीपुर उन्नाव मखदूम शाह सफी मजार के सज्जादानशी नवाजिश व अफजाल मोहम्मद फारूकी की वाल्दा ( माता ) का शनिवार लखनऊ के एक अस्पताल में देहांत हो गया था देर रात अंतिम यात्रा में हजारों लोगो की मौजूदगी में उन्हें मजार में सुपुर्दे खाक किया गया था.रविवार को उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक शोलाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुचे क़स्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित मखदूम शाह सफी की मजार के सज्जादा नशी नवाजिश व अफजाल मोहम्मद फारूकी की वाल्दा ( मां) नादिरा एजाज फारूकी का 70 वर्ष की आयु में लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में देहांत होने के बाद उनका शव शनिवार देर रात क़स्बे स्थित आवास लाया गया देर रात अंतिम यात्रा में लगभग 10 हजार लोगों की भीड़ साथ रही जिसे क़स्बे के मोहल्ला सय्यदवाड़ा, क़िलाबाजार होते हुए मजार  परिसर पहुची जहा सुपुर्द ए खाक किया गया. देर रात तक सज्जादा नशी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लगा रहा. रविवार सुबह उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक अफजाल फारूकी के आवास पहुच संवेदनाए व्यक्त ...

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती मनाकर ऋषि आश्रम में फल वितरित किए

चित्र
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती मनाकर ऋषि आश्रम में फल वितरित किए संवाददाता मसर्रत अली  बिल्सी बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रांति के जन्नत जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया  जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21 वी सदी में ले जाने की नींव रखी उन के दूरदर्शी नेतृत्व और तकनीकी क्रांति के करण देश ने प्रगति की नई ऊंचाइयां छुई जिला महासचिव अनिल उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राजीव गांधी ने बहुत कुछ किया राजीव गांधी का जीवन संदेश हमें बताता है कि विकास एकता और सद्भाव के रास्ते पर ही देश आगे बढ़ता है  इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आरिफ पठान, श्रीपाल सिंह, दीपक शर्मा, अजीम, जसवीर सिंह यादव, कुमारपाल, नईम सलमानी, संतोष कुमार, महिपाल, आलोक सिंह, लेखराज, आदि मौजूद रहे

महिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई

चित्र
महिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई  वजीरगंज बदायूं जिला मिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष मीना शाक्य के नेतृत्व में कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर जिला अध्यक्ष मीना शाक्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने  21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी उन के दूरदर्शी नेतृत्व और तकनीकी क्रांति के करण देश ने प्रगति की नई ऊंचाइयां छुई युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राजीव गांधी ने बहुत कुछ किया है बदायूं मसर्रत अली की खास रिपोर्ट

बरेली में आला हजरत के 107 वे उर्स मौके पर उमड़ा अकीदत मंदो का सनसैलाब

चित्र
बदायूं न्यूज़  बरेली में आला हजरत के 107 वे उर्स मौके पर उमड़ा अकीदत मंदो का जनसेना  रिपोर्ट मोहम्मद सालिम कादरी  बरेली तीन दिवसीय आला हजरत अलेहिरहमा बरेलीबी के उर्स में अकीदत मंदो का उमड़ा जनसैलाब आज तीसरे दिन कुल शारीफ हुआ जिसमें अलग अलग मुमालिक से अकीदतमंद लोग और उल्माए इकराम व मुफतियाने इकराम और बड़े-बड़े शायरे इकराम तशरीफ़ लाए कुल शरीफ में साहिबे सज्जादा ने अपने मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ की और अपने वतन से मोहब्बत करना हमारे इमान का हिस्सा है और अपने बच्चों को दिनी और दुनियावी तालीम से आ रास्ता कराएं कुल शरीफ के मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की और दरगाह पर चादर पोनी कर दरगाह पर अपनी अपनी मिन्नत व मुराद मांगी

सहसवान स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाए वितरित की गई

चित्र
सहसवान स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाए वितरित की गई  संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान तहसील क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांव वीर सहाय नगला के ग्राम वासियों की सूचना पर बुधवार की शाम छह बजे चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी को जानकारी मिली कि कुछ बच्चों को डायरिया की शिकायत हो गई है सूचना मिलते ही तुरंत ही चिकित्सा अधीक्षक ने  अपनी टीम के साथ वीर सहाय नगला पहुंचे और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया स्वास्थ्य परीक्षण पर तुरंत ही दवाएं वितरण की चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंप लगाकर मरीजों को दवाएं वितरित की जा रही है इस दौरान डॉक्टर सैयद अशफाक अली, दीपक कुमार , कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी, आदि मौजूद रहे

इस्लामनगर में सरकारी अस्पताल को संचालित किया जाए

चित्र
इस्लामनगर में सरकारी अस्पताल को संचालित किया जाए बदायूं इस्लामनगर में सरकारी अस्पताल संचालित न होने से नगर वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जनपद बदायूं की सब से बड़ी नगर पंचायत हो के बाबजूद भी नगर में सरकारी अस्पताल न होने से जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है इतनी बड़ी आबादी वाले नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था ना होना एक चर्चा का विषय है जबकि नगर वासियों द्वारा काफी लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र की मांग उठती चली आई है  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष ओंमकार सिंह द्वारा क्रमिक अनशन किया गया था प्रशासन के आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया गया था उसके बावजूद भी अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित नहीं किया गया  नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूनुस सकलैनी ने कहा कि नगर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूदायन भेज दिया गया जिससे यहां के लोगों को गरीबों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है और यहां के लोगों को इलाज के लिए दूरदराज जाना पड़ता है  समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सैफी ने कहा कि नगर में पुराना प...

वजीरगंज कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवससंवाददाता

चित्र
वजीरगंज कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस संवाददाता मसर्रत अली  वजीरगंज बदायूं स्वतंत्रता दिवस समारोह कांग्रेस कमेटी कार्यालय वज़ीर गंज पर बड़े ही धूमधाम से   आयोजित किया गया और ध्वजारोहण किया गया जिला महिला  कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मीना शाक्य सैनी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रहे। वज़ीर गंज पूर्व नगर अध्यक्ष  सोनपाल शाक्य, जी , इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कुमकुम शाक्य जी मौजूद रहीं और उपाध्यक्ष प्रवेश शाक्य जी शामिल रही   नरेश शाक्य जी एवं सलीम अंसारी , हर्ष जी, डाक्टर सतीश कुमार ठाकुर , और हमारे नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शराफ़त ख़ान जी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। बदायूं से मसरत अली की खास रिपोर्ट

मदरसा फैजाने गरीब नवाज उदयपुर में धूमधाम से बनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चित्र
मदरसा फैजाने गरीब नवाज उदयपुर में धूमधाम से बनाया गया स्वतंत्रता दिवस  बदायूं मदरसा फैजाने गरीब नवाज उदयपुर में मदरसे के छात्रों ने धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली ने मदरसे के सभी छात्र एवं छात्राओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया इस मौके  पर उन्होंने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है स्वतंत्रता दिवस हम सभी लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मानते हैं और आगे हमेशा मानते रहेंगे  इस मौके पर मदरसे का समस्त स्टाफ मौजूद रहा बदायूं से मसरत अली की खास रिपोर्ट

हरि नारायण इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चित्र
 इस्लामनगर बदायूं हरिनारायण इंटर कॉलेज इस्लामनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया बसपा के सहसवान  विधानसभा प्रभारी डॉ . सत्यबीर सिंह ने कहा कि आज दिन बहुत खुशी का दिन होता है स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं ने अनेक प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए सभी बच्चों ने मिलकर देश की आन मान शान के प्रतिक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहे बदायूं से मसरत अली की खास रिपोर्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

चित्र
बदायूं न्यूज़ - कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद आपको बताते चलें की तहसील दातागंज थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम बक्सेना में कोटा पर राशन लेने गया युवक धनुष पाल पुत्र राजेंद्र के साथ कोटेदार ने मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया पीड़ित धनुष पाल का आरोप है कि नाजिर खान की खास रिपोर्ट  वह कई दिन पहले कोटे पर राशन लेने गया था तो उसका अंगूठा लगवा कर कह दिया कि आज भीड़ है फिर आना जब आज दुवारा पीड़ित धनुष पाल कोटे पर गया तो उसे राशन देने से मना कर दिया इसी बात पर पीड़ित धनुष पाल ने कोटेदार की वीडियो बनानी चाहिए कि आखिर  राशन क्यों नहीं दे रहे हो इसी बात से चिढ़ कर कोटेदार व उसके अन्य साथियों ने मारपीट कर दी और पीड़ित युवक को कमरे में बंद कर दिया कोटेदार ने ही डायल 112 पर  सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची तब युवक धनुष पाल को कमरे से बाहर निकाला इस मामले में गांव के दो दर्जन से अधिक लोग थाने पर आए और कोटेदार के खिलाफ एक शिकायती प्रार्थना पत्र थाने पर दिया है इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार सभी के साथ यही करता है और भगा द...

बदायूं में सब इंस्पेक्टर की मां की गला काटकर निर्मम हत्या।

चित्र
बदायूं में सब इंस्पेक्टर की मां की गला काटकर निर्मम हत्या।  रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं में सब इंस्पेक्टर की मां की गला काटकर निर्मम हत्या से मचा हड़कंप सब इंस्पेक्टर हापुड़ में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का जल्द खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए।  आपको बता दें कि दरअसल पूरा मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मौसमपुर का है जहां पर एक वृद्ध महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई बुजुर्ग महिला हापुड़ में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की मां बताई जा रही हैं जो अपने घर में अकेली रहती थी महिला की मौत से गांव में दहशत का माहौल है वहीं सूचना पर  पहुंची पुलिस तथा उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा चार टीम में गठित कर घटना का जल्द खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। ...

भूख प्यास से तड़प रही गौ माताएं देखने वाला कोई नहीं, राहुल त्रिवेदी

चित्र
भूख प्यास से तड़प रही गौ माताएं देखने वाला कोई नहीं, राहुल त्रिवेदी बदायूं के अलापुर थाने के सामने फर्रुखाबाद हाईवे का विडियो हुआ वायरल विडियो   बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे और अलापुर अस्थल मडी के पास का है वायरल विडियो मे सैकड़ो की संख्या में गोवंश रोड पर घूम रहा है पूरा रोड जाम है और एक्सीडेंट की संभावना भी रहती है वहीं शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल त्रिवेदी ने कहा की उत्तर प्रदेश में गौ माता की स्थिति ज्यादा खराब है गौ माता प्यार से तड़प रहे हैं  असताल्माड़ी और बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर गौ माता बैठी देखी जा सकती है वहीं राहुल त्रिवेदी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा कि गौ माता की स्थिति में सुधार करें और गौ माता को नहीं तो माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश परम पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी आपके आवास पर आत्मदाह करूंगा  राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए मैं 1 अक्टूबर को आलापुर से जंतर मंतर तक पैदल यात्रा करूंगा मैं हमेशा सनातन धर्म की आवाज उठाता रहूंगा मसर्रत अली की खस रिपोर्ट

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष

चित्र
मसर्रत अली की खास रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष दिल्ली में SIR के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा सांसदों ने चुनाव आयोग दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला जिसे केंद्र की भाजपा सरकार ने रास्ते में सपा  सांसदों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दिया जिसे कूदकर अखिलेश यादव धर्मेंद्र यादव के आगे बढ़ने पर भाजपा सरकार के सारे सभी सांसदों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया सपा  नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गैर भाजपाई मतदाताओं का वोट अधिकार छीनकर लोकतंत्र खत्म करना चाहती है सपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक SIR वापस नहीं होगा तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा अखिलेश यादव व सांसद धर्मेंद्र यादव की  गिरफ्तारी से सपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव अनवर पठान ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतारू है इस तानाशाही को समाजवादी पार्टी नहीं चलने देगी  Rs क्राइ...

बदायूं तेज रफ्तार प्राइवेट बस खाई में पलटी, बाइक सवार की मौत

चित्र
 रफ्तार प्राइवेट बस खाई में पलटी, बाइक सवार की मौत  उसैहत क्षेत्र के म्याऊं उसैहत मार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार प्राइवेट बस बाइक सवार दो युवकों को रौदते हुए खाई में जाकर पलट गई। जिसमें बाइक सवार की मौत दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया बस पलटने के बाद बस चालक कूद कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही ककरऊआ  गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया सूचना मिलते ही थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी दातागंज मौके पर पहुंचे। 1 घंटे बाद पुलिस ने ग्रामीण को समझ बुझा कर जाम खुलवाया। थाना उसैहत क्षेत्र के गांव का ककरऊआ निवासी चरण सिंह अपने दोस्त संजीव के साथ बाइक से म्याऊं जा रहा था युवक अपने गांव से 1 किलो मीटर दूर निकल ही थे उसैहत की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार चरण सिंह और उसके दोस्त संजीव को टक्कर मार दी और उसके बाद कुछ दूर जाकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। लोगों ने बाइक सवार को  उठाया लेकिन जब तक चरण सिंह की जान जा चुकी थी कुछ लोगों ने बस के ड्राइवर को पकड़ना चाहा।बस चालक कूद कर फरार हो गया सूचना मिलते ही परिवार समेत गांव के दर्जन...

बदायूं पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, महिला समेत पांच लोग गंभीर घायल

चित्र
बदायूं ब्रेकिंग:   पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, महिला समेत पांच लोग गंभीर घायल क्राइम संवाददाता नाजिर खां  सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर डांस में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते जमकर लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष हुआ। इस झड़प में दो महिलाएं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   घायलों ने बताया कि वे अपने घर में रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे तभी दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर अचानक हमला कर दिया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और हिंसा भड़क उठी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी सहसवान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस लाईन के प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया वृक्ष रक्षा बंधन उत्सव सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा

चित्र
रिजवान अहमद की खस रिपोर्ट पुलिस लाईन के प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया वृक्ष रक्षा बंधन उत्सव                                                   सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा के साथ बच्चों ने पेड़ -पौधों को राखी बांध कर        वृक्ष रक्षा      का संकल्प लिया         उन्नाव। रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ पौधों की रक्षा हेतु ट्री मैन के नाम से मशहूर सीनियर सब इंस्पेक्टर ( प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम ) अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा चलाये जा रही अनूठी मुहिम के तहत आज रिजर्व पुलिस लाईन स्थित प्राथमिक विद्यालय में वृक्ष रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय, विद्यालय प्रभारी नुपुर श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने  पेड़ -पौधों को राखी बांधी और वृक्ष रक्षा का संकल्प लिया। सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बच्चों को पेड़ - पौधों का महत्व बताया और उनकी देखरेख करने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर...