संदेश

अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली

चित्र
अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी रिपोर्ट मसर्रत अली  सहसवान: कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं। पुलिस ने खनन विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दी है।  कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कछला मार्ग पर अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को आता देख खनन कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार खाली ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया और खनन विभाग को इसकी सूचना दी। पुलिस का कहना था कि वाहनों को सीज कर दिया गया है। कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

सहसवान में पत्रकारों का महाजुटान: राय साहब की कोठी पर हुई अहम बैठक, जनहित में एकजुट होकर काम करने का लिया

चित्र
सहसवान में पत्रकारों का महाजुटान: राय साहब की कोठी पर हुई अहम बैठक, जनहित में एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान में आज पत्रकारिता जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक राय साहब की कोठी पर संपन्न हुई। इस बैठक में नगर व क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा की गई, जिसमें पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक के मुख्य बिंदु - *1. पत्रकार एकता पर जोर: सभी पत्रकारों ने इस बात पर सहमति जताई कि पत्रकारों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना होगा, तभी पत्रकारिता की ताकत बढ़ेगी। *2. निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प: बैठक में कहा गया कि बिना किसी दबाव के निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता को मजबूत किया जाएगा। *3. जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता: क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और शासन-प्रशासन तक आम जनता की आवाज को पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनहित के मुद्दों को ईमानदारी से सा...

जिला बदायूं में कम समय में किसानों के बीच मजबूत पहचान बना रहा भारतीय किसान यूनियन हलबदायूं मैं अली*

चित्र
जिला बदायूं में कम समय में किसानों के बीच मजबूत पहचान बना रहा भारतीय किसान यूनियन हल बदायूं मैं कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने वाला किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन हल इन दिनों जनपद बदायूं में लगातार चर्चा में है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर किसानों, मजदूरों और पीड़ित लोगों की समस्याओं को प्रशासन के सामने मजबूती से उठाने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि जिन समस्याओं का समाधान उन्हें लंबे समय तक नहीं मिल पाता, उनमें संगठन के माध्यम से आवाज उठाने के बाद अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचती है। यही वजह है कि गरीब किसान और मजदूर वर्ग में भारतीय किसान यूनियन हल और अतुल तोमर के प्रति विश्वास बढ़ता दिखाई दे रहा है। धरना-प्रदर्शन और किसान आंदोलनों में संगठन की सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कम समय में संगठन ने बदायूं जनपद में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है और किसानों के मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन हल का प्रभाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है *संवाददाता मसर्रत अली*

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के दो छात्रों का यूपी पुलिस में चयन।।

चित्र
लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के दो छात्रों का यूपी पुलिस में चयन। संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं)। मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल करने वाले दो युवाओं ने लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी राय साहब की कोठी बजाज विल्सन गंज सहसवान से जुड़कर उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन प्राप्त किया है। 14 अक्टूबर को जारी अंतिम परिणाम में लक्ष्या डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाले अजमेंद्र यादव और चमन अत्री का चयन कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष) पद के लिए हुआ है। दोनों युवाओं की सफलता से उनके परिवारों और परिचितों में खुशी का माहौल है। चयनित अभ्यर्थी अजमेंद्र यादव बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के ग्राम हंसुआ नगला निवासी राम भरोसे के पुत्र हैं। उन्होंने लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, सहसवान में रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। यूपी पुलिस भर्ती के अंतिम परिणाम में चयनित होने के बाद उनकी मेहनत सफल हुई है। दूसरे चयनित अभ्यर्थी चमन अत्री अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र के गांव गढ़ी सूरजमल निवासी मुकेश अत्री के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई रमन अत्री जो पूर्व में सहसवान कोतवाली में आरक्षी र...

सहसवान पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, SI शिवानी ने बताए हेल्पलाइन नंबर

चित्र
सहसवान पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, SI शिवानी ने बताए हेल्पलाइन नंबर संवाददाता मसर्रत अली   सहसवान -पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आज छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया। *प्रभारी निरीक्षक सहसवान के निर्देशन में* मिशन शक्ति प्रभारी *महिला उप निरीक्षक शिवानी सिंह* अपनी टीम के साथ *प्रमोद इंटर कॉलेज* पहुंचीं। यहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया और उन्हें - *1. हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी -* महिला हेल्पलाइन 1090, 181, यूपी 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया कि मुसीबत के समय एक कॉल कैसे मददगार बन सकती है। *2. सरकारी योजनाओं से अवगत कराया -* सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। *3. साइबर क्राइम से बचाव -* मोबाइल पर आने वाले फर्जी लिंक, OTP शेयर न करने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के बारे में विस्तार से समझाया। SI शिवानी सिंह ने कहा आपको डरना नहीं है, आपकी सुरक्षा के लिए पुलि...

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

चित्र
डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंह पन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं, बेटियों और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति 6.0 के तहत थाना सहसवान क्षेत्र में एक विशाल और वृहद जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम क्षेत्र के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान पन्नालाल इंटर कॉलेज,सहसवान के परिसर में आयोजित हुआ,जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते तकनीकी दुरुपयोग और साइबर अपराधों की गंभीरता को देखते हुए इस कार्यशाला में देश के जाने-माने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन के विचारों और तकनीकी व्याख्यान को डिजिटल/ऑडियो-विजुअल माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सुनवाया व दिखाया गया।रक्षित टंडन के संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को इंटरनेट जगत के छिपे हुए खतरों और उनसे सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से...

जिला बदायूं के मिथलेश कुमारी मोर्डन स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

चित्र
जिला बदायूं के मिथलेश कुमारी मोर्डन स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं चित्रकला रंगोली प्रश्नोत्तरी और स्वच्छता शपथ के माध्यम से गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश भाषण प्रतियोगिता में छाया प्रथम अवनी द्वितीय,पिंकस तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हर्षा प्रथम,तनवी द्वितीय, अनुराधा तृतीय स्थान पर रही वही रंगोली प्रतियोगिता में राखी,खुशी,तनु, खुशबू शर्मा, निशा अव्वल रही  बिल्सी (बदायूँ)। गंगा संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बिसौली रोड स्थित मिथलेश कुमारी मोर्डन स्कूल में ‘नमामि गंगे’ विशेष अभियान के अंतर्गत  स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन डीपीओ अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में किया गया। “युवा शक्ति का यही संदेश—स्वच्छ गंगा स्वच्छ परिवेश के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता प्रतिभा और सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का प्रेरक संदेश दिया कार्यक्रम के अंतर्...