पन्नालाल इंटर कॉलेज की छात्रा महक का ब्रेन हेमरेज से निधन, विद्यालय में शोक सभा का आयोजन

पन्नालाल इंटर कॉलेज की छात्रा महक का ब्रेन हेमरेज से निधन, विद्यालय में शोक सभा का आयोजन 

सहसवान, होनहार छात्रा कु महक हमेशा याद रहेगी , प्रधानाचार्य सुजीत सिंह 

संवाददाता मसर्रत अली 

सहसवान बदायूं पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा कु महक का ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया जिस विद्यालय परिवार अत्यंत दुखी हृदय से अपनी प्रिय छात्रा महक पुत्री हिक्मत अली गांव भवानीपुर सहसवान कक्षा 10 वीं के असमय निधन पर विद्यालय में गहरा शोक व्यक्त किया गया 
प्रधानाचार्य सुजीत सिंह ने कहा कि महक हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा थी इतनी कम उम्र में उस का जाना पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा है महक बहुत ही होनहार सौम्य एवं सीधी और शांत स्वभाव की छात्रा थी पढ़ाई में मेधावी होने के साथ साथ वह सहपाटियों के बीच मिलनसार और आदरणीय रहीं 
शनिवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले गए जहां चिकित्साको ने उसे ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की उपचार के दौरान शनिवार देर रात महक ने अंतिम सांस ली जिसकी खबर मिलते हैं पन्नालाल इंटर कॉलेज तथा पूरे गांव में अशोक की लहर दौड़ गई विद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दो मिनट का मोन रखकर अपनी प्रिय छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई 
शोक सभा में अध्यापक शंकर लाल, प्रदीप कुमार, सबीना, इलमा, आमिल , सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला