संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुरेश पाल सिँह तोमर ने की प्रेस वार्ता

चित्र
बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुरेश पाल सिँह तोमर ने की प्रेस वार्ता    कहा कि चुनाव जनता से तय होता है एसी में बैठने से नहीं                               संवाददाता मसर्रत अली   बदायूं की अहम सीट बिल्सी विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेश पाल सिँह तोमर आज मीडिया के सामने खुलकर बोले ! उन्होंने कहा कि इस वार वे पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे!  क्षेत्र की जनता से मिल रहे अपार समर्थन और आशीर्वाद से उन्हें विधान सभा जाने से कोई नहीं रोक पायेगा ! पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के बेहद करीबी सुरेश पाल सिँह तोमर ने आज अपने किला खेड़ा उझानी स्थित आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए चुनावी बिगुल फूंकते हुए चुनावी  गलियारों में हलचल तेज़ कर सभी को चौंका दिया! बदायूं की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से सुरेश पाल सिंह तोमर समाजवादी पार्टी से दावेदारी के रूप में आज पत्रकारों से रूबरू हुए!  उन्होंने मीडिया कर्मियों का शाल व माला पहनाकर उन्हें सम्मानि...

ओमकार सिंह के आवाह्न पर जिला पंचायत सदस्य द्वारा ढोरानपुर से थानपुर तक की सड़क का प्रस्ताव जिला पंचायत को पत्र लिखा

चित्र
ओमकार सिंह के आवाह्न पर जिला पंचायत सदस्य द्वारा ढोरानपुर से थानपुर तक की सड़क का प्रस्ताव जिला पंचायत को पत्र लिखा संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं: बिसौली विधानसभा के ग्राम ढोरानपुर में ढोरानपुर से नगला रोड के लिए भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामवासियों से प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह,  जिलाउपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव के सयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम ढोरानपुर में धरना स्थल पर वार्ता की प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह, जिलाउपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल कांग्रेस यंग बिग्रेड शफी अहमद,  जिलाउपाध्यक्ष राम रतन पटेल, जिला महासचिव इखलास हुसैन, जिला पंचायत सदस्य रजनी, जिला महासचिव किशनवीर मौर्या शामिल रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने भूख हड़ताल में बैठे ग्रामवासियों से वार्ता की तथा एडीएम प्रशासन से फोन कर वार्ता की एडीएम  प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त सड़क को जनपदीय कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है तथा बजट हेतु प्रमुख सचिव को जिलाधिकारी द्वारा पत्र जारी किया जा चुका है इस अवसर पर ग्रामवासि...

उप संपादक फणीन्द्रनाथ गुप्ता का निधन, एक लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

चित्र
उप संपादक फणीन्द्रनाथ गुप्ता का निधन, एक लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ उत्तराखंड के रूद्रपुर आवास पर उन्होंने ली अंतिम सांस संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला बजरिया के रहने वाले प्रवक्ता रामावतार गुप्ता के पुत्र फणींद्रनाथ गुप्ता ने नगर सहसवान से अमर उजाला समाचार पत्र के लिए पत्रकारिता प्रारंभ की थी ।अपनी लेखनी के धनी फणीन्द्रनाथ गुप्ता ने अमर उजाला समाचार पत्र के लिए अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार मुन्नालाल शर्मा के सानिध्य में लेखन कार्य प्रारंभ किया लेखनी को तेजधार देते हुए फणीन्द्रनाथ गुप्ता ने अमर उजाला  बदायूं कार्यालय में भी एक लंबे समय तक लेखन का कार्य किया तत्पश्चात वह बरेली अमर उजाला कार्यालय चले गए जहां उन्हें उप संपादक पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। तत्पश्चात वह उत्तराखंड में अमर उजाला समाचार पत्र की यूनिट प्रारंभ होने पर उत्तराखंड चले गए जहां उन्होंने जनपद रुद्रपुर अमर उजाला कार्यालय में ब्यूरो चीफ पद पर रहते हुए एक लंबे समय तक कार्य किया तथा वहीं रुद्रपुर में अपना निवास बना लिया । तथा परिवार सहित वह रुद्रपुर में ही रहने लगे उन्होंने अ...