खाद मांगने पर दबंगों का हंगामा, समिति सचिव से मारपीट और अभिलेख फाड़ने का आरोप
खाद मांगने पर दबंगों का हंगामा, समिति सचिव से मारपीट और अभिलेख फाड़ने का आरोप रिपोर्ट मसर्रत अली सहसवान।बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग पर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंदक स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद वितरण के दौरान जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि लाइन में लगकर खाद लेने की बात कहने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने समिति के सचिव के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। दबंगों पर सचिव के कपड़े फाड़ने और कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगा है। समिति के इंचार्ज सचिव भगवान सिंह पुत्र डोरीलाल निवासी कटइया केसर, थाना मुजरिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ग्राम खंदक साधन सहकारी समिति पर किसानों को नियमानुसार लाइन लगवाकर डीएपी खाद का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान मुडसान गांव निवासी हरिश्चंद्र अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ समिति पर पहुंचा और बिना लाइन में लगे पहले खाद देने का दबाव बनाने लगा। सचिव के मुताबिक, उन्होंने नियमानुसार लाइन में लगकर खाद लेने की बात कही। इस पर आरोपी कथित रूप से आगबबूला हो गया और अपने साथियों के साथ हंगामा, गाली-गलौज तथा मारप...