लत को मारो लात तभी बनेगी बात“धुम्रपान (तम्बाकू) से तोड़ो नाता, जिन्दगी से जोड़ो नाता” ---- डॉ. एस.के पाठक
लत को मारो लात तभी बनेगी बात “धुम्रपान (तम्बाकू) से तोड़ो नाता, जिन्दगी से जोड़ो नाता” ---- डॉ. एस.के पाठक रोहित सेठ की खास रिपोर्ट “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी (अस्सी, वाराणसी) द्वारा 31 मई 2023 (दिन बुधवार) को सायं 6 बजे एक “जन जागरूकता कैंडल मार्च” का आयोजन किया गया I इस “जन जागरूकता कैंडल मार्च” को हरी झंडी दिखाकर डा. एस. के पाठक (वरिष्ठ श्वांस एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ) एवं ब्रेथ ईजी की निर्देशिका श्री मति सुनीता पाठक ने संयुक्त रूप से रवाना किया जिसमे शहर के युवा एवं सम्मनित नागरिको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया I जन जागरूकता कैंडल मार्च ब्रेथ ईजी चेस्ट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, अस्सी वाराणसी से अस्सी घाट स्थित सुबह बनारस मंच तक गयी, जहाँ लोगों को धुम्रपान / तम्बाकू/ गुटखा के बारे में जागरूक किया गया I इस जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ब्रेथ ईजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी के सदयों ने धुम्रपान/ गुटखा से होने वाले दुष्परिणाम पुस्तिका व पर्चा भी वितरित कि...