अखंड हिंद फौज का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ संपन्न . डॉ गीता रानी।

अखंड हिंद फौज का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ संपन्न . डॉ गीता रानी।

रोहित सेठ 

 डॉ गीता रानी प्रदेश  उपाध्यक्ष गर्ल्स डिवीजन अखंड हिंद फौज  प्रेस विज्ञप्ति  के माध्यम से बताया कि अखंड हिंद फौज का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रामायणी कुटी रामघाट चित्रकूट में  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश अवस्थी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।   इस अधिवेशन में अखंड हिंद फौज द्वारा पूरे वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण दिया गया। देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए पदाधिकारियों ने अपनी नई योजनाओं के बारे में बताया।  डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि मैंने  अखंड  हिंद फौज के राष्ट्रीय अधिवेशन में 17 साल के ऊपर के युवाओं को जोड़ने  और सेवानिवृत्त फौजियों के सहयोग से  अखंड हिंद फौज के विस्तार की बात कही। अधिवेशन मे विशिष्ट अतिथि जगतगुरु स्वामी रामानुजाचार्य करपात्री जी महाराज और दिव्य जीवन दास जी महाराज प्रमुख दिगंबर अखाड़ा की गरिमामय उपस्थिति हुई। कार्यक्रम में श्रीमती विनोद जैन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष विशाखा गुप्ता लीगल एडवाइजर डायरेक्टर राजेंद्र त्रिपाठी देवांश त्रिपाठी श्रद्धा त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष