संदेश

वाराणसी यूपी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अंचल कार्यालय वाराणसी एवं क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बैंक का 105वां स्थापना दिवस मनाया गया

चित्र
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अंचल कार्यालय वाराणसी एवं क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बैंक का 105वां स्थापना दिवस मनाया गया रोहित सेठ  दनिांक 24.11.2023 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अंचल कार्यालय वाराणसी एवं क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बैंक का 105वां स्थापना दिवस सिगरा, वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मनाया गया। इस अवसर पर वाराणसी के जिलाधिकारी श्री एस राजलिंगम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, जिला न्यायाधीश श्री अजय कृष्ण विश्वेसा, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु नागपाल, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं जिले के अग्रणी व्यवसायी एवं बैंक के प्रतिष्ठित ग्राहकों ने शिरकत की। विभिन्न सितारों से सजी इस शाम में बैंक के विभिन्न कार्यपालक एवं अधिकारी va स्टाफ सदस्यों एवं उनके परिजनों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। बैंक के वाराणसी अंचल प्रमुख श्री गिरीश जोशी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 105 वर्षों की सफलता यात्रा के कई महत्वपूर्ण पड़ावों को चर्चा की एवं प्रशासन एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त किया कि उनके सहयोग एवं समर्थन स...

भारतीय सभ्यता और संस्कृति विश्व की समस्त सभ्यताओं की जननी है यह सकल विश्व के प्राणियों की कामना करती है -श्री लक्ष्मी प्रपंन जीयर स्वामी

चित्र
भारतीय सभ्यता और संस्कृति विश्व की समस्त सभ्यताओं की जननी है यह सकल विश्व के प्राणियों की कामना करती है -श्री लक्ष्मी प्रपंन जीयर स्वामी रोहित सेठ  वाराणसी। वाराणसी के सामने घाट स्थित मारुति नगर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ विगत दिनों दिनों शुरू हुई है जिसमें आज महायज्ञ में आयोजित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने प्रवचन में प्रख्यात श्री वैष्णव परिव्राजक संत श्री लक्ष्मी प्रपं‌न जियर स्वामी ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति विश्व की समस्त सभ्यताओं की जननी है और यह सकल विश्व के प्राणियों की कामना करती है वहीं आज इस यज्ञ में तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव का भी भव्य आयोजन किया गया। स्वामी जी ने कहा कि आप उस देश के वासी हैं जहां नित्य प्रति हवन होता था,वैदिक मंत्रोच्चार से देवताओं का आवाहन होता था, वेद हमारी संस्कृति के मूल है और यज्ञ सामाजिक न्याय और खुद की स्थापना के साधन रहे हैं । अंत में इस महायज्ञ के अध्यक्ष जगतगुरु आचार्य शिवपूजन शास्त्री जी ने समस्त काशी वासियों से इस महायज्ञ में शामिल होने का आग्रह किया, वही इस आयोजन के सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर छविनाथ उपाध्...

लक्ष्मीनारायण भगवान को 56भोग समर्पित किया गया

चित्र

भारत से गरीबी को भगाना ही प्रधानमंत्री का सपना-अनिल राजभर

चित्र
भारत से गरीबी को भगाना ही प्रधानमंत्री का सपना-अनिल राजभर रोहित सेठ  'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का जनपद में हुआ शुभारंभ मंत्री अनिल राजभर ने चिरईगांव के राजस्व ग्राम पंचायत भवन अमरपट्टी में किया उद्घाटन 15 नवम्बर से 26 जनवरी तक 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' सभी ग्राम पंचायत व वार्डों तक पहुंचेगी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए लोगों ने ली शपथ         वाराणसी। 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का जनपद वाराणसी में विधिवत उद्घाटन उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विकासखंड चिरईगांव के राजस्व ग्राम पंचायत भवन अमरपट्टी में दीप प्रचलित कर किया।         इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रत्येक ग्राम पंचायतो में यह यात्रा पहुंचेगी। प्रधानमंत्री के 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास व सबका प्रयास' का जिक्र करते हुए कहा कि सबके प्रयास से सभी का वि...

बुढ़ापे की लाठी का सहारा पुरानी पेंशन के लिए करेंगे हड़ताल

चित्र
बुढ़ापे की लाठी का सहारा पुरानी पेंशन के लिए करेंगे हड़ताल  रोहित सेठ  वाराणसी 22 नवंबर 2023। पूरे देश का कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर विकेट 10 वर्षों से आंदोलनरत है पुरानी पेंशन में कर्मचारियों के 60 वर्ष की अधिवक्ता आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्ति के फल स्वरुप आधे वेतन की राशि पेंशन के रूप में स्वीकृत की जाती रही है परंतु नई पेंशन योजना में वह सुविधाएं नहीं प्राप्त हो रही है जो पुरानी पेंशन में प्राप्त होती रही है।नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को बहुत ही आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उक्त बातें शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जिला संयोजक पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच ने कहा और बताया कि  भारत सरकार के जनवरी 2004 और उत्तर प्रदेश सरकार के अप्रैल 2005 से नियुक्त कर्मचारी जो अब सेवानिवृत हो रहे हैं उन्हें नई पेंशन योजना लागू की गई है सेवानिवृत के फलस्वरूप तीन हजार भी पेंशन नहीं मिल पा रहा है इस कारण कर्मचारी पुरानी पेंशन को बुढ़ापे के लाठी का सहारा मानते हुए आन्दोलनरत है अब आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है अब चाहे...

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ द्वारा जलयात्रा निकाली गई

चित्र
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ द्वारा जलयात्रा निकाली गई रोहित सेठ  वाराणसी  श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जो कि वाराणसी के दक्षिणी छोर पर स्थित विश्व-सुन्दरी पुल के सटे गंगा- तट पर आज़  जलयात्रा  10.00 बजे से निकली गई। जलयात्रा एक विशाल शोभायात्रा के साथ यज्ञ स्थल से प्रारम्भ होकर हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल से आगे बढ़ते हुए मरांरी चौक पहुंचकर छिन्नुपुर रोड से होते हुए मंगवानपुर डाफो मार्ग पर पहुंचकर ट्रामा सेन्टर होते हुए सामने घाट त्रिमुहार्न पंहुचकर पुन: सामने घाट - गढ़वा घाट मार्ग से होते हुए यज्ञस्थल के उत्तरी छोर पर  पहुंची  जहाँ पर सभी कलशों को गंगाजल से पूरित करके यज्ञ मंडप  में स्थापित किया गया।  जलयात्रा में सबसे आगे 25 घोडों पर सवार युवा ब्रहमचारी सन्त धर्म-ध्वजा लिए चलें इसके बाद  11 सुसज्जित रथों पर सवार सन्तजन थे । इसके बाद माक्त संगीत की धुन बजाते हुए बैन्ड वाले तत्पश्चात पीले वस्त्रों को धारण किए नर नारी पहा कलश सिर पर धारण किये हुए  श्रीमन्नारायण का संकीर्तन करते हुए चल रहे थे  अंत में विभिन्न दो पहिय और चार पहि...

भव्यता के साथ भगवान सहस्रबाहु की निकली शोभायात्रा, यात्रा में डमरू दल की दिखी अलौकिक छटा

चित्र
भव्यता के साथ भगवान सहस्रबाहु की निकली शोभायात्रा, यात्रा में डमरू दल की दिखी अलौकिक छटा रोहित सेठ  मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों मन, सनातन का चोला ओढ़े निकली यात्रा में झमकर झूमे लोग। डमरू दल ने भोले की नगरी में दिखाया करतब, भक्तिमय दिखा यात्रा मार्ग। वाराणसी। राज राजेश्वर कर्तव्यवीर सहस्रबाहु भगवान श्री अर्जुन की जयंत्री पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा रविवार को जायसवाल क्लब के नेतृत्व में गणेश मंडपम, नाटी इमली से निकाली गई।  शोभायात्रा गणेश मण्डपम् नाटी ईमली से शुरू होकर सती माता मंदिर, जगतगंज, लहुराबीर, चेतगंज नई सड़क, गिरजाघर चौराहा, गीदोलिया, चौक, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा, पिपलानी कटरा, रामकटोरा से होते हुये भरत मिलाप मैदान नाटी ईमली गणेश मंडयम में शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में हैहय वंशीय कल्चुरी समाज के लोगो ने जगह-जगह फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए समाज की एकता का संदेश दिया।  शोभायात्रा की शुरुवात चंदौली, मुग़लसराय से विधायक रमेश जायसवाल और जायसवाल क्लब के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सहस्रबाहु भगव...

जय भवानी हर हर महादेव की जयघोष से गूंज उठी काशी।

चित्र
जय भवानी हर हर महादेव की जयघोष से गूंज उठी काशी। रोहित सेठ  शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित जाणता राजा महानाट्य का भव्य शुभारंभ। जाणता राजा महानाट्य से होगा भारतीय संस्कृति का उद्घोष : महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य जी। शिवाजी महाराज के हिंदवी साम्राज्य के संकल्प की रोशनी समूचे संसार में फैलेगी : महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज। बीएचयू ,वाराणसी। जन-जन के मन को शिवाजी का चरित्र वैसा ही छूएगा जैसा श्रीराम चरित्र मानस पढ़ने के बाद भगवान राम कण-कण में विद्यमान दिखाई देते हैं। वर्तमान समय में भारत में उस उत्साह के लहर की सुनामी आ चुकी है, जहां हिंदू समाज भगवान राम और शिवाजी के हिंदवी साम्राज्य से प्रेरणा लेकर गर्व से कह रहा है हम हिंदू हैं। हम राम के अनुयायी हैं और हम भारत के पुजारी हैं। 350 वर्षों बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन का प्रत्यक्ष सरकार जाणता राजा महानाट्य के माध्यम से हो रहा है। राष्ट्र गौरव शिवाजी महाराज की चरित्र की छटां चहुंओर विराजमान हो रही है। जाणता राजा महानाट्य उद्घाटन सत्र में प्रज्वलित दीप से समूचा विश्व प्रकाशमान होगा। उक्त बातें सिद्ध पीठ हथि...

पी एन बी शाखा अर्दली बाज़ार वाराणसी में पेंशनर विश्राम कक्ष का उद्घाटन

चित्र
पी एन बी शाखा अर्दली बाज़ार वाराणसी में पेंशनर विश्राम कक्ष का उद्घाटन रोहित सेठ  आज  विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक की वाराणसी स्थित शाखा अर्दली बाज़ार में वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशन धारक ग्राहकों के लिए पेंशनर विश्राम कक्ष का उद्घाटन किया गया। पंजाब नैशनल बैंक भारत का पहला पूर्ण स्वदेशी तथा सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है जिसका उद्देश्य देश सेवा के साथ बैंकिंग है। बैंक के शीर्ष प्रबंधन के द्वारा शाखाओं में ग्राहकों की बेहतर सेवा एवं वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के प्रति विशेष दायित्व की आवश्यकताका अनुभव करते हुए यह निर्णय लिया गया विश्राम कक्ष का उद्घाटन माननीय प्रबंध निदेशक श्री अतुल गोयल एवं कार्यकारी निदेशक श्री कल्याण कुमार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया। उक्त अवसर पर वाराणसी मंडल के मंडल प्रमुख श्री राजेश कुमार के साथ अंचल कार्यालय से उप अंचल प्रबंधक श्री रविन्द्र कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री रवि शर्मा, मंडल कार्यालय से श्री अमरजीत सिंह (मुख्य प्रबंधक), श्री सुमित लाहिड़ी (मुख्य प्रबंधक), श्री विवेक कुमार गुप्ता (मुख्य प्...

लायंस क्लब का 47वाँ पस्थापन का आयोजन सम्पन्न हुआ।

चित्र
लायंस क्लब का 47वाँ पस्थापन का आयोजन सम्पन्न हुआ।  रोहित सेठ  वाराणसी लायंस क्लब का  47वाँ पस्थापन का आयोजन   नन्दगाँव, सारनाथ,मेँ सम्पन्न हुआ। इसमें मण्डलाध्यक्ष जे एन श्रीवास्तव के द्वारा निर्वाचित सदस्यों को अध्यक्ष एम जे एफ लायन संजय गुप्ता, सचिव रविन्द्र सेठ जी एवं कोषाध्यक्ष ल० विशाल जायसवाल जी उनके दायित्वों का परिचय कराते हुए पद ग्रहण कराया। समारोह का उदघाटन उ0प्र0 सरकार के मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल जी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। स्वागत भाषण ला० अजात शत्रु सिंह जी ने किया (अध्यक्ष 2022-23), 40 नये सदस्यों को डिस्ट्रिक गर्वनर बलबीर सिंह बग्गा ने दिलाई। नये पदाधिकारियों का पदारोहण पूर्व गर्वनर ला0 दीपक अग्रवाल के द्वारा किया गया। नई टीम के अध्यक्ष एम. जे. एफ. ला० संजय गुप्ता के साथ अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। धन्यवाद ज्ञापन ला0 डा० शोभनाथ सिंह के द्वारा किया गया।

सेवा एवं सांस्कृतिक सप्ताह ‘सेवार्पणम्’’ का प्रथम सोपानसंकटमोचन का हुआ भव्य श्रृंगार, भजन संध्या का हुआ आयोजन

चित्र
सेवा एवं सांस्कृतिक सप्ताह ‘सेवार्पणम्’’ का प्रथम सोपान संकटमोचन का हुआ भव्य श्रृंगार, भजन संध्या का हुआ आयोजन रोहित सेठ  वाराणसी। अग्रणी सामाजिक संस्था ‘‘भारत विकास परिषद काशी’’ द्वारा आयोजित सेवा एवं सांस्कृतिक सप्ताह की औपचारिक शुरूआत रविवार की सायं भगवान संकटमोचन का श्री संकटमोचन मंदिर परिसर में भजन संध्या से हुआ। इस मौके पर प्रेरणाश्रोत श्री संकटमोचन मंदिर के महंत स्व0 पं0 वीरभद्र मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कि कहा कि भारत विकास परिषद ‘‘काशी’’ परिवार को प्रभु संकटमोचन हनुमान जी का विशेष आशिर्वाद प्राप्त है। भारत विकास परिषद ‘‘काशी’’ एक ऐसी संस्था है, जिसे श्री संकटमोचन मन्दिर परिसर में भजन संध्या करने की पुण्य अवसर प्राप्त है और विगत 33 वर्षों से ‘‘सेवा एवं सांस्कृतिक सप्ताह’’ की औपचारिक शुरूवात सेवा सप्ताह के प्रथम रविवार को श्री संकटमोचन का भव्य श्रृंगार, आरती एवं भजन संध्या आयोजित कर, ईश्वर को याद करने के साथ की जाती रही है। संस्था के सदस्यों दीपक माहेश्वरी, सुरेश आहुजा, निशा चोपड़ा, सपना बहल, मीना सिंह, शिल्...

आदित्य विज्ञान के 120वें नये शोरूम का उद्घाटन हुआ संपन्न

चित्र
आदित्य विज्ञान के 120वें नये शोरूम का उद्घाटन हुआ संपन्न  रोहित सेठ  आदित्य विजन के 120वें स्टोर का गिलट बाजार, उत्तर प्रदेश में भव्य शुभारंभ आदित्य विज्ञान के 120वें नये शोरूम का उद्घाटन शिवपुर बाईपास, एयरपोर्ट रोड गिलट बाजार, उत्तर प्रदेश में हुआ। नादित्य विजन मोक्ता उपकरणों के लिए बिहार का एक विश्वसनीय और अपने बेहतरीन सर्विस तथा शानदार ऑफर्स के लिए जाना हुआ नाम है आदित्य विजन ने अपना पहला शोरूम 1999 में पटना के तारामण्डल के सामने शुरू किया, उसके बाद यह कारवां आज 2023 में अपने 120वें शोरूमों के साथ खड़ा है। आदित्य विजन के निदेशक निशांत प्रभाकर ने बताया कि आदित्य विजन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में बिहार का सबसे पहला सूचीबद्ध इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन है। इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों, शुभचिंतकों, सहयोगियों तथा ग्राहकों को उनके विश्वास के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद किया कि उन्होंने अपनी योग्यता, लगन और कर्मठता से आदित्य विजन को 1999 से पहले शोरूम से आज 120वें शोरूम तक का सफर प्राप्त करने में सहयोग किया। इस दौरान हमने अपने ग्राहकों की सुविधा का न...

रामकटोरा स्थित मलिन बस्ती आर्य नगर कॉलोनी के नंद घरआंगनबाड़ी केंद्र के पार्क मे पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ

चित्र
रामकटोरा स्थित मलिन बस्ती आर्य नगर कॉलोनी के नंद घरआंगनबाड़ी केंद्र के पार्क मे पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ वारानसी से यूपी हेड रोहित सेठ की खास रिपोर्ट  दिनांक 9 सितंबर 2023 को आर्य नगर कॉलोनी स्थित नंद घर के पार्क में शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन व निरंजना संस्था के संयुक्त तत्वाधान में पीपल व बेल केपौधों का रोपण किया गयास्थानीय नागरिकों के द्वारावृक्षारोपण को वृहद स्तर परजनमानस से जोड़ने के लिए बच्चों द्वारा संकल्प लिया गया                             पर्यावरण विद्   डा.कृष्णमोहन*,  प्रांत संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि काशी प्रांत                        द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई पर्यावरण सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और पेड़ ही हमारे सच्चे मित्र हैं इस विषय पर उनके द्वारा बच्चों को बताया गया सौभाग्य वर्ष आज ही के दिन उनका जन्मदिन है इस अवसर पर बच्चों के बीच टॉफी बांटकर उनका जन्मदिन भी मनाया गया...

एस०एम०एस० वाराणसी में हुई सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत

चित्र
एस०एम०एस० वाराणसी  में  हुई  सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत रोहित सेठ  शोध में उद्देश्य का स्पष्ट होना बेहद जरूरी: प्रो० पी० के० मिश्रा वाराणसी, 5अगस्त: एस०एम०एस० वाराणसी में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत हुई। इस सात दिवसीय एफ०डी०पी० का मुख्य विषय "सिस्टेमेटिक लिटरेचर रिव्यू एंड बिब्लियोमेट्रिक एनालिसिस" है। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आई०आई०टी० (बी०एच०यू०) के प्रोफ़ेसर पी० के० मिश्रा व विशिष्ट अतिथि गुरुग्राम स्थित एमिटी स्कूल ऑफ़ कम्युनिकेशन के निदेशक प्रो० सुमित नरूला थे।   अतिथियों  का स्वागत करते हुए एस०एम०एस० वाराणसी के निदेशक प्रो. पी. एन. झा ने कहा कि इस सात दिवसीय एफ. डी. पी. को सही मायनों में नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किया गया है। इससे शिक्षकों को तेजी से बदलते शैक्षणिक परिदृश्य से तादात्म्य बैठाने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि एक अच्छे शिक्षक को अध्यापन के साथ साथ शोध परक दृष्टि को भी विकसित करना चाहिए। एफ०डी०पी० के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए प्रो० झा ने कहा कि इस सात दिवसीय एफ०डी०पी...

वाराणसी जिला अध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी एवं प्रधान साथी रोहनिया थाने का घेराव किया ।

चित्र
वाराणसी जिला अध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी  एवं प्रधान साथी रोहनिया थाने का घेराव किया । रोहित सेठ  मडाव प्रधान के साथ आवाछनी तत्व मनबड़ ने बदतमीजी किया रोहनिया थाना अध्यक्ष द्वारा प्रधान को बैठाए जाने पर प्रधान संघ हुआ लामबंद रोहनिया थाना अध्यक्ष द्वारा अपनी गलती को स्वीकार करते हुए यह विश्वास दिलाया कि प्रधान जी के ऊपर हमला करने वाले को 2 दिन के अंदर गिरफ्तार करके उसको जेल भेज दिया जाएगा जो उपद्रवी कानून अपने हाथ में लिया है उसको बख्शा नहीं जाएगा और प्रधान के ऊपर लगाए गए मुकदमा वापस होगा इस वार्ता के बाद रोहनिया थाने से हमारे प्रधान साथी धरना प्रदर्शन बंद  किए चेतावनी देते हुए की यदि 2 दिन में उपद्रवी का गिरफ्तारी नहीं हुआ मुकदमा लगे प्रधान के ऊपर से नहीं हटाया गया तो 15 अगस्त को प्रधान संघ काला दिवस के रूप में मनाएगा  उपस्थित जिला अध्यक्ष की अनुपस्थिति में  कार्यभार संभाले गगन सिंह की अध्यक्षता में जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष शकील अहमद जिला कोषाध्यक्ष...

हिन्दू धर्म राष्ट्रधर्म है और राष्ट्रधर्म के धार्मिक आयोजन पर हमला राष्ट्रद्रोह का अपराध - डॉक्टर गीता रानी

चित्र
हिन्दू धर्म राष्ट्रधर्म है और राष्ट्रधर्म के धार्मिक आयोजन पर हमला राष्ट्रद्रोह का अपराध   - डॉक्टर  गीता रानी  रोहित सेठ          डॉ गीता रानी( राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष )अखिल भारत हिंदू  महासभा ने वाराणसी से प्रेस  विज्ञप्ति के माध्यम से  कहां कि अखिल भारत हिन्दू महासभा ने हरियाणा के मेवात जनपद में नूह के हिंदुओं की धार्मिक यात्रा पर जेहादियों के हमले को मेवात में कश्मीर को दोहराने का षड्यंत्र बताया । नूह मेवात का दौरा करने के बाद हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीष्म प्रताप वर्मा ने नई दिल्ली में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को समस्त घटनाक्रम से अवगत करवाते हुए वहां के हिंदुओं को खतरे में बताया ।        राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पूरे मेवात को फौज के हवाले करते हुए वहां के हिंदुओं को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग की । उन्होंने सांप्रदायिक दंगे में बलिदान हुए हिन्दू वीरों को नमन करते हुए उन्हें हिन्दू राष्ट्र का धर्मयोद्धा घोषित किया ।       ...

इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ 31वां पदग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ।

चित्र
इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ 31वां पदग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ।  रोहित सेठ  नवनिर्वाचित अध्यक्षा सुनीता डोंगरे को निवर्तमान अध्यक्षा अरुणा श्रीवास्तव ने कालर और पिन पहनाकर कार्यभार हस्तानांतरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शब्दिता और प्रियंका द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुनीता चन्द्रा रजिस्ट्रार  केन्द्रीय  तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय सारनाथ  ने अपने उद्बोधन में समाजसेवी संस्थाओं की महत्ता बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाने एवम उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सामाजिक संगठन एक सेतु की भूमिका निर्वहन करता है। अध्यक्षा सुनीता डोंगरे ने इनरव्हील के उद्देश्यों (सेवा और मैत्री )की पूर्ति करते हुए डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त लक्ष्य को बखूबी पूरा करेंगी ,साथ ही उन्होंने अपनी पूरी टीम का परिचय कराया । टीम में उपाध्यक्ष सुनीति शुक्ला, सचिव नीता सहगल,ISOप्रीती बाजोरिया, कोषाध्यक्ष किरन मोहन , एडिटर रेनू सिंह ने भी पिन पहन कर अपना पदभार ग्रहण किया ।पूर्व अध्यक्षा रानिका जयसवाल और नीतू सिंह ने नवनिर्वाच...

काशी की पवित्र धरती पर होने जा रहा है ग्रीन सितारा एल्बम अवार्ड

चित्र
काशी की पवित्र धरती पर  होने जा रहा है ग्रीन सितारा एल्बम अवार्ड रोहित सेठ  वाराणसी: काशी की पवित्र धरती पर होने जा रहा है ग्रीन सितारा एल्बम अवार्ड 2023 जो इस 30 जुलाई द बनारस लॉन में शाम 4 बजे से शुरू होकर 10 बजे समाप्त हो जायेगा। खास बात ये हैं कि ये अवार्ड सिर्फ भोजपुरी एल्बम इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों के लिये ही है। जिसमे छोटे बड़े तमाम आर्टिस्ट शामिल होने वाले हैं।हमारे अवार्ड शो में तमाम केटेगरी रखी गई है जिनमे बेस्ट सिंगर मेल, बेस्ट सिंगर फीमेल, बेस्ट लेखक जैसे आदि कई अवार्डो से कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा। इस अवार्ड का आयोजन विजय पांडे जी कर रहे हैं साथ ही मीडिया प्रभारी धरम दुबे हैं। टीम में सोनू तिवारी, डॉ रोहित चौबे, रजनीश वर्मा गोलू, बबलू प्यारे लाल, काली प्रसाद सिंह, प्रिया पांडे, दीपक भोजपुरिया, संदीप राज, राजेश यादव शामिल है। खास बात ये है कि ये टीम मुम्बई में पिछले 5 सालों से ग्रीन सिनेमा अवार्ड का आयोजन करते आ रही है जिसमे भोजपुरी सिनेमा के कलाकार शामिल होते हैं।

राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी द्वारा फूंका गया स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला

चित्र
राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी द्वारा फूंका गया स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला वारानसी से यूपी हेड रोहित सेठ की खास रिपोर्ट  वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी महानगर कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के निर्देशानुसार आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा हिंदू धर्म के प्रति जो अमर्यादित बयान दिया गया है उसके खिलाफ आज लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में पुतला फूंका गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है उससे हिंदू धर्म मैं भारी रोष व्याप्त है और पूरा हिंदू समाज उसकी कड़ी निंदा करता है तथा हम राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के लोग यह मांग करते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य मानसिक रूप से पीड़ित है इनका मानसिक चिकित्सालय में इलाज कराया जाए स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदुओं में खलनायक बनने के लिए हमेशा ऐसे बयान देते रहते हैं जिससे देश का अमन चैन खराब हो। पुतला दहन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, मनीष सिंह...

वाराणसी में कैनविज ग्रुप ऑफ कंपनी कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया।

चित्र
वाराणसी में कैनविज ग्रुप ऑफ कंपनी कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। *वारानसी से यूपी हेड रोहित सेठ की खास रिपोर्ट*  वाराणसी  कैनविज कंपनी के ऑफिशियल ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में लखनऊ से आए राजीव सिंह जी ने फीता काटकर ऑफिस का उद्घाटन किया। ऑफिशियल ऑफिस के हेड रामचंद्र मौर्य उर्फ चंदन गुरु जी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि बताया कि यह कंपनी भारत में बेरोजगारी को खत्म करेगी और नए नए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।   जिसका आगाज आज बहुत ही शानदार किया गया है। कंपनी ने एक और स्लोगन दिया है। 16 साल बनाम 16 महीने और यहां पर लोग इस इंडस्ट्रीज में आकर अपनी जिंदगी को एक नई दिशा के साथ एक अच्छी जिंदगी जीने के साथ साथ अच्छे पैसे बनाने के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वाराणसी के हेड धर्मेंद्र यादव ऑफिस हेड रामचंद्र मौर्य चंदन गुरुजी बैरागी लाल यादव जी हेमंत यादव जी धर्मेंद्र प्रधान जी  अनिल कुशवाहा जी आशीष साहू जी दीपक जायसवाल जी जमील अख्तर जी जैसे कई सैकड़ों लीडर वहां पर उपस्थित रहे। और कंपनी के प्ला...