भव्यता के साथ भगवान सहस्रबाहु की निकली शोभायात्रा, यात्रा में डमरू दल की दिखी अलौकिक छटा


भव्यता के साथ भगवान सहस्रबाहु की निकली शोभायात्रा, यात्रा में डमरू दल की दिखी अलौकिक छटा

रोहित सेठ 

मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों मन, सनातन का चोला ओढ़े निकली यात्रा में झमकर झूमे लोग।

डमरू दल ने भोले की नगरी में दिखाया करतब, भक्तिमय दिखा यात्रा मार्ग।

वाराणसी। राज राजेश्वर कर्तव्यवीर सहस्रबाहु भगवान श्री अर्जुन की जयंत्री पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा रविवार को जायसवाल क्लब के नेतृत्व में गणेश मंडपम, नाटी इमली से निकाली गई। 

शोभायात्रा गणेश मण्डपम् नाटी ईमली से शुरू होकर सती माता मंदिर, जगतगंज, लहुराबीर, चेतगंज नई सड़क, गिरजाघर चौराहा, गीदोलिया, चौक, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा, पिपलानी कटरा, रामकटोरा से होते हुये भरत मिलाप मैदान नाटी ईमली गणेश मंडयम में शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में हैहय वंशीय कल्चुरी समाज के लोगो ने जगह-जगह फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए समाज की एकता का संदेश दिया। 

शोभायात्रा की शुरुवात चंदौली, मुग़लसराय से विधायक रमेश जायसवाल और जायसवाल क्लब के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सहस्रबाहु भगवान श्री अर्जुन की फ़ोटो पर तिलक व आरती कर किया, शोभायात्रा में पताकाओं से सुसज्जित रथ पर भगवान सहस्रबाहु श्री अर्जुन के स्वारूप में सुशोभित मूर्तिमान और शोभायात्रा में चल रहे डमरू दल का मनमोहक दृश्य देखने योग्य था। 

शोभायात्र में बैंड बाजे के साथ 17 ई-रिक्शो पर समाज के महान विभूतियों के कटआउट के माध्यम से समाज के लोगों को जानकारी भी दी गई।

मनोज जायसवाल ने बताया 1997 में पहली बार राज राजेश्वर कर्तव्यवीर भगवान सहस्रबाहु  श्री अर्जुन की भव्य शोभायात्रा बनारस में निकाली थी ये यात्रा 26 वर्षो से लगातार निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 2014 में जायसवाल क्लब की स्थापना के बाद से पूरे देश में फैले समाज के लोगो को एक जुट करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सफल होता दिख भी रहा है। उन्होंने कहा पहले सहस्रबाहु भगवान श्री अर्जुन, भगवान बलभद्र, सरदार सर्वयी पपन्न गौड़, नायरण गुरु, जस्सा सिंह अहलूवालिया, के. कामराज, डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल, डॉ. गोरख प्रसाद जायसवाल, राय बाहदुर डॉ. हीरा लाल राय, डॉ. मेघनाथ साहा, दीप नारायण सिंह, गोपाल राम गहमरी, कपिल देव द्विवेदी के अलावा कई महान विभूतियां जिनको हमारे समाज के लोग नही जानते थे जिनको कब जायसवाल क्लब के माध्यम से देश के हर कोने में इन विभूतियों की ख्याति पहुंचाई जा रही है।

शोभायात्रा में जायसवाल क्लब के संस्थापक एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनोज जायसवाल, विधायक रमेश जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, रामेश्वर दयाल गुप्ता, जे.डी. गुप्ता,
शलभ जायसवाल (पत्रकार), श्रीमती प्रियंका जायसवाल, शरद जायसवाल, मिथिलेश जायसवाल, संजय जायसवाल, प्रयागराज से लक्ष्मण जायसवाल, कमलेश जायसवाल, शिवम जायसवाल, अरविंद जायसवाल, रमेश जायसवाल (हाइडिल) लक्ष्मण जायसवाल (सतीश), प्रदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अवधेश जायसवाल, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, भरत लाल जायसवाल, अजय जायसवाल, राजेश जायसवाल, नीरज जायसवाल, रोहित जायसवाल के अलावा लगभग 2 हजार से अधिक स्वजातीय बन्धुओ का समूह  शोभायात्रा में मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष