संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत पर भाजपा नेता विक्रांत यादव ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया

चित्र
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत पर भाजपा नेता विक्रांत यादव ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूं क्षेत्र में बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गांव होतीपुर निवासी सुभाष (25) की मौत और सोनपाल (52) के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से गांव में शोक की लहर है। बताया गया कि दोनों बुधवार शाम बाइक से खितौरा सामान लेने गए थे और रात करीब सात बजे लौटते समय बहबलपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इसी घटना को लेकर *आज वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव* मृतक सुभाष के आवास होतीपुर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।  इस दौरान विक्रांत यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और घायल सोनपाल के बेहतर इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से अज्ञात वाहन के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग भी की।

सहसवान में बिजली चोरों पर SDO साहब का हंटर, विजिलेंस के साथ की सर्जिकल स्ट्राइक - 20 चोर रंगे हाथ

चित्र
सहसवान में बिजली चोरों पर SDO साहब का हंटर, विजिलेंस के साथ की सर्जिकल स्ट्राइक - 20 चोर रंगे हाथ धरे संवाददाता किशन शर्मा  सहसवान, बदायूँ बिजली चोरी कर विभाग को लाखों का चूना लगा रहे चोरों की अब खैर नहीं। शनिवार को सहसवान में बिजली विभाग ने वो कर दिखाया जिसका इंतजार लंबे समय से था। उपखंड अधिकारी, सहसवान के कुशल नेतृत्व और पीलीभीत से आई तेज-तर्रार विजिलेंस टीम ने 33/11 केवी सहसवान तहसील के सबसे बदनाम हाई लॉस फीडर Town-1 पर ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक की, कि पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, SDO साहब खुद टीम का नेतृत्व करते हुए सुबह से ही फील्ड में डटे रहे। जैसे ही टीम मोहल्लों में घुसी, चोरी कर रहे लोगों के होश उड़ गए। कई दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए, तो कई के घरों से कटिया के बंडल बरामद हुए। टीम की बड़ी सफलता 20 चोर धर-दबोचे इस साहसिक अभियान में टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। मौके से कुल 20 बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इसमें 17 शातिर व्यावसायिक चोर हैं जो दिन-रात AC, मोटर और मशीनें चोरी की बिजली से चला कर मुनाफा कमा रहे थे, जबकि 3 घरेलू चोर भी पकड़ में आए। सभी ...

जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अवैध 'पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर' सील, संचालकों पर एफआईआर की तैया

चित्र
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अवैध 'पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर' सील, संचालकों पर एफआईआर की तैयारी किशन शर्मा रिपोर्ट  सहसवान।हरदत्तपुर रोड स्थित अवैध एवं अपंजीकृत "पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर" में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मृत्यु की गंभीर घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), बदायूँ द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद आज रविवार को इस अवैध अस्पताल को सील कर दिया गया।संयुक्त टीम ने मारा छापा,  *नहीं मिले वैध दस्तावेज:-* मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज तहसीलदार सहसवान एवं चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान की संयुक्त टीम द्वारा उक्त चिकित्सीय प्रतिष्ठान का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक टीम में मुख्य रूप से चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रशांत त्यागी, अशफाक अली,दीपक शंखधार एवं सलीम उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक मौके पर कोई भी वैध पंजीकरण व आवश्यक मानक अभिलेख प्रस्तुत करने में पूरी तरह नाकाम रहे।इसके बाद विभागीय निर्देशों क...

दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में मरे दलित राजेश कोरी के परिजनों से मिलने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने रोका ।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव

चित्र
दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में मरे दलित राजेश कोरी के परिजनों से मिलने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने रोका । कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे । प्रशासन की ओर से भेजे गए नायब तहसीलदार से वार्ता विफल।  संवाददाता मसर्रत अली  बदायूँ। में दलितों पर हो रहे अत्याचार और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव नेकपुर में पुराने डीएम रोड पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं । रविवार को सुबह 11 बजे नेकपुर स्थित आवास से अजीत यादव कांग्रेस नेताओं के साथ दातागंज विधानसभा के अटसेना गांव के लिए निकले। जहां वे दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में मरे दलित युवक राजेश कोरी के परिजनों से मिलने जा रहे थे। लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें आवास से बाहर निकलते ही रोक लिया। कई घंटे पुलिस प्रशासन से नोंक झोंक होती रही। दोपहर 3 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेकपुर में पुराने डीएम रोड पर सड़क किनारे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। जहाँ प्रशासन ने उनसे वार्ता करने नायब तहसीलदार सृजन यादव को भेजा। वार्ता विफल रही ।  धरने द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दा...

भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने अटसेना पहुंचकर मृतक राजेश के परिजनों को दी 25 हजार की आर्थिक

चित्र
भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने अटसेना पहुंचकर मृतक राजेश के परिजनों को दी 25 हजार की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना, हर मुश्किल में साथ खड़े रहने का दिया भरोसा कहा—दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग सरकारी आवास और मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भी दिया आश्वासन दातागंज की जनता से जाति का नहीं दिल का रिश्ता:डॉ पाठक संवाददाता मसर्रत अली  दातागंज। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक ने रविवार को अटसेना गांव पहुंचकर मृतक राजेश के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। डॉ. पाठक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि परिवार को हुई क्षति की भरपाई कभी नहीं की जा सकती, लेकिन परिवार की मदद के लिए जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि घटना में कोई दोषी है तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।डॉ पाठक ने कहा कि दातागंज की...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, पीआरवी पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

चित्र
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, पीआरवी पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती संवाददाता मसर्रत अली  कुंवरगांव बदायूंआंवला-बदायूं मार्ग पर बादल गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।यहाँ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक सवार मोहनलाल (पुत्र लखन सिंह,निवासी अल्लापुर,थाना उझानी) गंभीर रूप से घायल हो गए। *राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस:-* हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही यूपी डायल 112 की पीआरवी (PRV) संख्या 6625 तुरंत मौके पर पहुँची।पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल मोहनलाल को तुरंत उपचार के लिए बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहाँ फिलहाल उनका इलाज जारी है। दामाद के साथ जा रहे थे अहरुइया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहनलाल अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर बदायूं की ओर से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अहरुइया जा रहे थे।जैसे ही वे बादल गांव के पास पहुँचे,त...

पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, पत्नी ने कहा- कर्ज के कारण परेशान ।

चित्र
पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, पत्नी ने कहा- कर्ज के कारण परेशान थे संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं।थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव फरीदापुर सानी निवासी मुकेश कुमार (40 वर्ष) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उनका शव गांव किनारे पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला।उनके पैर जमीन पर टिके और घुटने झुके मिले थे।परिजनों के मुताबिक मुकेश पर बहुत कर्ज था।कर्ज के बोझ से दबने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी।पट्टे की जमीन भी गिरवी रख दी थी। मृतक मुकेश की पत्नी पिंकी ने बताया कि कर्ज की वजह से साढ़े तीन बीघा पट्टे की जमीन गिरवी रख दी थी। मुकेश ने कुछ गांव के लोगों से कर्जा ले लिया था।कर्ज समय पर दे नहीं सके थे,जिससे वह शराब पीने लगे थे। परिवार में पांच बच्चों के साथ माता-पिता भी हैं।कर्ज की वजह से कोई काम धंधा भी नहीं हो पा रहा था।ऐसे में परिवार का गुजारा करना बेहद मुश्किल हो रहा था।हर महीने ब्याज का पैसा,समूह की किस्त भरना मुश्किल हो गया।चिंता दिन व दिन बढ़ती गई। पत्नी ने बताया कि मुकेश शुक्रवार की शाम घर से गए थे। देर रात तक नहीं लौटे। आशंका जताई गई है कि कर्ज ...

सपा नेत्री अलका धर्मेंद्र व विनीता कश्यप से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व हूं

चित्र
सपा नेत्री अलका धर्मेंद्र व विनीता कश्यप से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व  सहसवान बदायूं भाई बहन के असीम प्रेम अटूट विश्वास एवं समर्पण के प्रीतिक रक्षाबंधन के मौके पर हर वर्ष की तरह आज भी अपनी बहनों सपा नेत्री अलका धर्मेंद्र व विनीता कश्यप ने सपा नेता प्रदेश सचिव शोएव नक़वी आग़ा को रक्षाबंधन की मौके पर राखी बांधकर त्यौहार मनाया बहनों के हाथ बंधी राखी परंपरा को निभाया शोएव नक़वी आग़ा ने कहा कि हर बर्ष दोनों बहनें रक्षाबंधन के त्योहार पर राखी बांधती है मैं हमेशा अपनी बहनों की रक्षा के लिए तैयार हूं

एक और जच्चा बच्चा झोलाछाप चिकित्सक की भेंट चढ़ा ऑपरेशन कर रहा झोलाछाप चिकित्सक जच्चा को नग्न अवस्था में छोड़कर

चित्र
एक और जच्चा बच्चा झोलाछाप चिकित्सक की भेंट चढ़ा  ऑपरेशन कर रहा झोलाछाप चिकित्सक जच्चा को नग्न अवस्था में छोड़कर भागा मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर मृतक जच्चा बच्चा के शव को कराया सील्स झोलाछाप चिकित्सालय तथा मृतक के परिजनों के बीच चल रही है सौदेबाजी: रिपोर्ट किशन शर्मा  सहसवान (बदायूं) नगर मे अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केंद्र प्रत्येक पखवाड़े किसी न किसी जच्चा या बच्चा की मौत का सिलसिला प्रतिदिन हो रहा है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा डकारा मार्ग पर मंडी समिति के पीछे एक झोलाछाप चिकित्सालय में एक और जच्चा बच्चा की मृत्यु हो गई परिजनों तथा मोहल्ले वासियों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया हंगामा में को देखकर ऑपरेशन कर रहा झोलाछाप चिकित्सक नग्न अवस्था में जच्चा को छोड़कर भाग गया मौके पर पहुंची पुलिस ने चार स्टाफ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है मजिस्ट्रेट तहसीलदार राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक जच्चा बच्चा के शव को सील कर दिया। समाचार लिखे जाने तक चर्चा है जच्चा बच्चा केंद्र संचालक तथा मृतक के परिजनों के बीच आर्थिक समझौते की चर्चा चल रही है।  जानकारी के मुताबि...

सड़क की ईंटें उखाड़ कर लगाया गेट परोस में रह रहे व्यक्ति की पानी की नाली बन्द पीड़ित ने अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र लेकर अवैध कार्य करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग सहसवान बदायूं

चित्र
सड़क की ईंटें उखाड़ कर लगाया गेट परोस में रह रहे व्यक्ति की पानी की नाली बन्द  पीड़ित ने अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र लेकर अवैध कार्य करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग  सहसवान बदायूं नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी निजात उर्फ बनने पुत्र शहजाद हुसैन ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया है कि मोहल्ले का ही मुशाहिद पुत्र साविर व राशिद व खालिद पुत्रगण साविर खा द्वारा प्रार्थी की नली को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि बरसों पुरानी है इन लोगों द्वारा नया मकान बनाया जा रहा है और पीड़ित की नाली का पानी बंद कराया जा रहा है इन लोगों द्वारा नगर पालिका की सरकारी सड़क तोड़कर मकान का गेट लगाया गया है जो एक मीटर से भी अधिक सड़क में आ रहा है जबकि यह सड़क काफी पुरानी है और इसको तोड़कर में गेट लगाया गया है जिससे प्रार्थी की नली का पानी बंद हो रहा है मकान के निर्माण के लिए इन लोगों द्वारा नगर पालिका से नक्शा भी पास नहीं कराया है

सहसवान में बिजली चोरों पर कहर बनकर टूटी विजिलेंस - 30 के कनेक्शन कटे, 10 पर FIR, 3.25 लाख वसूलेSDO जयप्रकाश के नेतृत्व में सहसवान में सघन चेकिंग अभियान, बकायेदारों और चोरों में मचा हड़कंप

चित्र
सहसवान में बिजली चोरों पर कहर बनकर टूटी विजिलेंस - 30 के कनेक्शन कटे, 10 पर FIR, 3.25 लाख वसूले SDO जयप्रकाश के नेतृत्व में सहसवान में सघन चेकिंग अभियान, बकायेदारों और चोरों में मचा हड़कंप संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को सहसवान 33/11 विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली विभाग ने ऐसा सघन चेकिंग अभियान चलाया कि बकायेदारों और बिजली चोरों के होश उड़ गए। उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में अवर अभियंता रविकांत, विद्युत प्रवर्तन दल बदायूँ के हरिपाल सिंह माही और सच्चिदा स्टाफ की संयुक्त टीम ने सुबह से ही ताबड़तोड़ चेकिंग शुरू कर दी। अभियान में हुई बड़ी कार्रवाई टीम ने 10 हजार से अधिक बकाया वाले 30 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए। जांच में 6 ऐसे शातिर उपभोक्ता भी पकड़े गए जिनकी लाइन पहले ही काटी जा चुकी थी, लेकिन चोरी-छिपे लाइन जोड़कर बिजली चला रहे थे। इन सभी पर धारा 138-B के तहत कार्रवाई की गई। वहीं अपनी दुकानों में बिना कनेक्शन के ही धड़ल्ले से बिजली जला रहे 4 दुकानदारों को टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। इन चारों के खिलाफ बिजली चोरी की धारा 135 ...

भाई के राखी बांधने जा रही बहन की बाइक के पहिए में साड़ी लिपट जाने से बाइक हुई अनियंत्रित बहन की मौत, पति गंभीर रूप से घायलपुलिस ने मृतक का शव सील करके जिला मुख्यालय पीएम को भेजा, परिवार में मचा कोहरामसंवाददाता मसर्रत अली सहसवान (बदायूं) थाना बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम मई वसई निवासी शुभम कुमार पुत्र धन सिंह अपनी पत्नी अर्चना को लेकर अपनी ससुराल थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी सत्यम साले को बहन से राखी बंधवाए जाने के लिए बाइक से जा रहा था की बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर सिलहरी मोड पर अचानक साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में उलझ गया जिसके कारण बाइक का पहिया जाम हो गया और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई सर में चोट लग जाने के कारण उसकी तत्काल मृत्यु हो गई जबकि उसका पति शुभम कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया साथ में उसके दो बच्चे दूर जा गिरे।मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर डायल 112 पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गई जहां डॉक्टर ने अर्चना 30 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया जबकि उसके पति शुभम कुमार का प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दी। मौके पर पहुंच अर्चना का भाई दहाड़े मार कर रो रहा है अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं परिवार में कोहरा मच गया है पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक अर्चना के शब को शील करके पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

चित्र
भाई के राखी बांधने जा रही बहन की बाइक के पहिए में साड़ी लिपट जाने से बाइक हुई अनियंत्रित बहन की मौत, पति गंभीर रूप से घायल पुलिस ने मृतक का शव सील करके जिला मुख्यालय पीएम को भेजा, परिवार में मचा कोहराम संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं) थाना बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम मई वसई निवासी शुभम कुमार पुत्र धन सिंह अपनी पत्नी अर्चना को लेकर अपनी ससुराल थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी सत्यम साले को बहन से राखी बंधवाए जाने के लिए बाइक से जा रहा था की बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर सिलहरी मोड पर अचानक साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में उलझ गया जिसके कारण बाइक का पहिया जाम हो गया और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई सर में चोट लग जाने के कारण उसकी तत्काल मृत्यु हो गई जबकि उसका पति शुभम कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया साथ में उसके दो बच्चे दूर जा गिरे। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर डायल 112 पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गई जहां डॉक्टर ने अर्चना 30 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया जबकि उसक...

पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुरक्षा और सद्भाव का संदेशरिपोर्ट

चित्र
पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुरक्षा और सद्भाव का संदेश रिपोर्ट सगीर खान  बदायूं नाधा। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र नाधा की प्रभारी बीके रमा बहन एवं बीके अनीता बहन द्वारा नाधा  चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सहित चौकी में  सभी पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और जिम्मेदारी का प्रतीक है। समाज की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। बीके रमा बहन एवं बीके अनीता बहन ने पुलिस कर्मियों को आध्यात्मिक संदेश देते हुए जीवन में सकारात्मक विचार, आत्मिक शांति, संयम एवं सद्भाव को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हमारे विचार सकारात्मक होते हैं, तो उसका प्रभाव हमारे व्यवहार और पूरे समाज पर दिखाई देता है। चौकी प...

भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट विश्वास एवं समर्पण के प्रतीक ‘रक्षाबंधन’ के पावन अवसर पर, हर वर्ष की तरह आज भी अपनी बहनों सपा नेत्री अलका धर्मेंद्र यादव

चित्र
भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट विश्वास एवं समर्पण के प्रतीक ‘रक्षाबंधन’ के पावन अवसर पर, हर वर्ष की तरह आज भी अपनी बहनों सपा नेत्री अलका धर्मेंद्र यादव और विनीता कश्यप से राखी बंधवाकर यह पावन पर्व हर्ष के साथ मनाया। बहनों के हाथों बंधी राखी ने न केवल परंपरा को निभाया, बल्कि बहन-भाई के रिश्ते में स्नेह, विश्वास, रक्षा और अपनत्व की एक नई डोर भी जोड़ी है। इसी प्रार्थना के साथ कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और रिश्तों में अटूट प्रेम का संचार करे। आपका साथी शुएब नकवी आग़ा (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी उप्र/प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा उप्र.)

दलित समाज की बेटियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के बाँधी राखी।आबिद रज़ा ने बहन-बेटियों की सुरक्षा का किया वायदा।

चित्र
दलित समाज की बेटियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के बाँधी राखी। आबिद रज़ा ने बहन-बेटियों की सुरक्षा का किया वायदा। रक्षाबंधन सांप्रदायिक सौहार्द की बनी मिसाल। संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं रक्षाबंधन के त्यौहार पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के दलित समाज की बेटियों ने राखी बांधी। इस मौके पर आबिद रज़ा ने दलित समाज की बेटियों की सुरक्षा व उनकी देखभाल का वचन दिया। दलित समाज से आबिद रज़ा विशेष लगाव रखते है। यह उसी का प्रमाण है कि दलित समाज की बेटियों ने नेता के रूप में राखी बांधने के लिए आबिद रज़ा को चुना। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदुस्तान में सबसे बेहतर त्यौहार है। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा का भाई वचन लेते हैं तथा बहने इस त्यौहार के माध्यम से समाज में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। राखी का बंधन केवल एक धागे का नहीं बल्कि भाई-बहन की मोहब्बत को मजबूत करता है। देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं का सम्मान करें। जब भी कोई महिलाओं का उत्पीड़न करें उनके खिलाफ एक सुर में आवाज उठाये। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने राखी बांधने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त किया...

बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, बाबा साहब के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में ओमकार

चित्र
बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, बाबा साहब के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में ओमकार सिंह संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं  पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर वार्ता करने  के उपरांत कांग्रेस जनों ने थाना फैजगंज बेहटा के ग्राम राजा सीकरी जहां पर की बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित करने पर विवाद हुआ था वहां की जानकारी लेने हेतु कार्यालय से निकलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली अपराध अशोक कुमार सिंह के साथ पुलिसकर्मियों  ने कांग्रेसियों को बलपूर्वक रोका ,कांग्रेसियों के हठ करने पर पुलिस प्रशासन ने नायब तहसीलदार श्री सृजन कुमार को बुलाकर कांग्रेसियों की बात कराई उसके उपरांत कांग्रेसियों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया । ज्ञापन में मांग करते हुए कांग्रेस जनों ने  कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा जहां पर स्थापित हो रही थी वहीं पर स्थापित करवाई जाए , जिन निर्दोष लोगों पर मुकदमा लगाए गए हैं ...

सहसवान पुलिस ने मोबाइल झपटमारी का किया सफल अनावरण, दो आरोपी पेश किया

चित्र
सहसवान पुलिस ने मोबाइल झपटमारी का किया सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान। थाना सहसवान पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी किया गया वीवो V40 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP24BP7149 बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को कस्बा सहसवान के शहबाजपुर बिजली घर के सामने मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने अनुज पुत्र सीताराम, निवासी मोहल्ला शहबाजपुर, थाना सहसवान के हाथ से वीवो मोबाइल फोन झपट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना सहसवान में मु0अ0सं0 433/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कछला रोड स्थित गैस एजेंसी के पास से दो अभियुक...

सहसवान-कछला मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल

चित्र
*सहसवान-कछला मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल* संवाददाता मसर्रत अली  *सहसवान (बदायूं)।* थाना सहसवान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। कछला-सहसवान मार्ग पर ग्राम जौनेरा के पास मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक घायल हो गए। घटना आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे की है।  एक मोटरसाइकिल संख्या UP 24 BN 6182 पर सवार विकास उर्फ विक्की पुत्र जयराम प्रजापति, निवासी ग्राम खेड़ा माजरा हुसैनपुर, थाना उझानी कछला की ओर से सहसवान की तरफ आ रहा था। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल संख्या UP 24 AS 5618 पर सवार टोनी पुत्र मथुरा प्रसाद कश्यप, निवासी मोहल्ला शहवाजपुर, सहसवान से कछला की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ग्राम जौनेरा के पास मोड़ पर पहुंचते ही दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसकी सूचना राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी घटना स्तर पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सहसवान: बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद

चित्र
सहसवान: बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान,बदायूं। बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां के आवास पर हुई जिसमें मुकाद अली ने कहा बी एस पी 2027 में उत्तर प्रदेश में बहन कुमारी मायावती को एक बार फिर से प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने जा रही है जनता में सरकार को लेकर बहुत गुस्सा है महंगाई गरीबों का खून चूस रही है। मुनकाद अली (राष्ट्रीय महासचिव,पूर्व सांसद, प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ग्रीस चन्द्र जाटव पूर्व सांसद, प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजेश सागर मुख्य मंडल प्रभारी राजवीर सिंह मुख्य मंडल प्रभारी) आर पी त्यागी एडवोकेट प्रभारी बरेली मंडल जयपाल सिंह जिला अध्यक्ष बदायूं) जमशेद अली जिला उपाध्यक्ष बदायूं अन्नू पाल एडवोकेट जिला महासचिव डॉ क्रांति पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ लेखराज सिंह (पूर्व मंत्री) करन सिंह प्रधान (विधान सभा प्रभारी) अनोखे लाल जाटव विधान सभा अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन विधान सभा उपाध्यक्ष गुलज़ार खान नगर अध्यक्ष डॉ दिनेश विध...

बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, नगर में निकला

चित्र
बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, नगर में निकला भव्य जुलूस संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को 12 वफात का पर्व बड़ी ही अकीदत, एहतराम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर में एक भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो सकुशल सम्पन्न हो गया। सुबह से ही जुलूस नगर के मुख्य चौराहे से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार, जामा मस्जिद होते हुए अपने निर्धारित मार्गों से गुजरा। जुलूस में नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। जुलूस के दौरान अल्लाह-हू-अकबर और सरकार की आमद मरहबा के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। डीजे पर नात-ए-पाक और इस्लामिक तराने बज रहे थे, जिन पर युवा जोशो-खरोश के साथ झूम रहे थे। जगह-जगह जुलूस का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जुलूस में सपा के प्रदेश सचिव शाहिद खान,सपा नेता जमालुद्दीन,सपा नेता गजेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, वासिद खान, सहित मौजूद रहे  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट र...

नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के 15 सौ साल के योमे विलादत के मौके पर विशाल जुलूस निकाला गया

चित्र
नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के 15 सौ साल के योमे विलादत के मौके पर विशाल जुलूस निकाला गया संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं । सहसवान में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व नगर एवं देहात देहात क्षेत्र में बड़े हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया इस पर्व पर एक विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने शिरकत की गौर तलब है ईद मिलादुन्नबी पर्व हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश में विलादत ही जन्मदिन के 15 सौ साल के उपलक्ष्य में मनाया जाता है यह पर्व मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी समाज को दी गई शिक्षाओं की याद दिलाता है इसका उद्देश्य समाज के लोगों को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है l ईद मिलादुन्नबी पर्व इस्लामी साल के तीसरे महीने को कहा जाता है इस पर्व को लोग बड़े ही शानो-शौकत के साथ नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए नगर एवं देहात क्षेत्र में जुलूस निकाला जाता है नगर एवं देहात क्षेत्र के मुस्लिम भाई मदरसा गुलामाने रसूल पर एकत्रित होते हैं जहां से जुलूस मोहल्ला चाहशीरी, मोहल्ला चौधरी, मोहल्ला पठान टोला, बाजार विल्सन गंज मुख्य चौराहे स...

बदायूँ: जल चढ़ाकर लौट रहे 4 कांवड़ियों को अल्टो ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत

चित्र
बदायूँ: जल चढ़ाकर लौट रहे 4 कांवड़ियों को अल्टो ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूँ थाना सहसवान क्षेत्र में सहसवान-बिसौली रोड पर तेज रफ्तार अल्टो कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को ग्राम जखूपुर निवासी आकाश (20), पवन (23), सर्वेश (28) और ग्राम सिरकी दम्मू निवासी छत्रपाल (38) मोटरसाइकिल से पटना देवकली, शाहजहाँपुर शिव मंदिर पर जल चढ़ाकर और मनौना धाम, आँवला (बरेली) के दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया गया कि सहसवान-बिसौली रोड पर ग्राम भूड़ खितौरा के पास सामने से आ रही एक अल्टो कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपी-112 पीआरवी और थाना सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बदायूँ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्प...

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बंटी राहत सामग्री वितरित एसडीएम गौरव आर्य और भाजपा नेता विक्रांत यादव रहें

चित्र
बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बंटी राहत सामग्री वितरित एसडीएम गौरव आर्य और भाजपा नेता विक्रांत यादव रहें मौजूद संवाददाता मसर्रत अली  *सहसवान (बदायूं)।* तहसील सहसबान के गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आए गांवों में सोमवार को प्रशासन और भाजपा संगठन ने संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया। बाढ़ से घिरे *खागी नगला, वीरशय नगला, भमरोलिया और गिरधारी नगला* गांवों में पहुंचकर अधिकारियों ने राहत सामग्री का वितरण किया। आज एसडीएम गौरव आर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने गांव-गांव जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री किट सौंपी। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को जलभराव से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम गौरव आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, तहसीलदार, लेखपाल कौशल यादव सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम गौरव आर्य ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य चलाया जा रहा है। किसी भी पीड़ित परिवार को परेशान नहीं ...

लोन दिलाने के नाम 31,500 रुपए की ठंडी का आरोप पीड़ित ने आईजीआरएस पोटल पर कराई शिकायत दर्ज

चित्र
लोन दिलाने के नाम 31,500 रुपए की ठंडी का आरोप पीड़ित ने आईजीआरएस पोटल पर कराई शिकायत दर्ज  सहसवान दहगवा, मालपुर ततैरा निवासी रोशनी ने जनसेवा केंद्र संचालक पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 31,500 रुपए ठगने का आरोप लगाया है शिकायतकर्ता के अनुसार जनसेवा केंद्र संचालक मतीन ने 20 दिन में लोन स्वीकृत करने के लिए 60 हजार रुपए मांगे थे आरोप है कि रोशनी ने 30 हजार रुपए नकद और 1,500 रुपए फोन पे से दिए थे समय बीत जाने के बाद भी अभी तक लोन स्वीकृत नहीं हुआ और अपनी रकम वापस मांगने पर जनसेवा संचालक ने रूपए वापस करने से साफ इनकार कर दिया इसी दौरान रोशनी के बीमार पति की मृत्यु हो गई उसके बावजूद भी शिकायतकर्ता रोशनी को संचालक द्वारा पैसे वापस नहीं किए गए हैं जिससे पीड़ित काफी परेशान है इसके अलावा पीड़ित का यह भी कहना है कि और भी योजना के नाम पर संचालक द्वारा पैसे ठग लिए गए हैं पीड़ित में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर संचालक से रुपए वापस दिलाने और उसके विरुद्ध कार्यवाही कराने की मांग की है

सहसवान की प्राचीन धरोहरों को पर्यटन स्थल बनाने की मांग हिंदू शक्ति दल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सोपासहसवान में

चित्र
सहसवान की प्राचीन धरोहरों को पर्यटन स्थल बनाने की मांग हिंदू शक्ति दल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सोपा सहसवान में भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा का होगा पर्दाफाश संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं ज़िले के सहसवान में मौजूद प्राचीन धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने सहसवान एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरसोता यानी सूरजकुंड दण्ड झील सहस्त्रबाहु किला और जमुनिया खेड़ा स्थित भगवान परशुराम आश्रम के संरक्षण सौंदर्यीकरण और विकास की मांग की गई है। संगठन ने सरसोता की भूमि पर कथित अवैध कब्जों और निर्माणों की जांच कर कार्रवाई की मांग भी उठाई है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी दी गई है। सहसवान तहसील परिसर में हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में सहसवान क्षेत्र की प्राचीन धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में सरसोता यानी सूरजकुंड, दण्ड झील, सहस्त्रबाहु किला और जमुनिया खेड़ा स्थित भग...

दातागंज में रामगंगा के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने किया

चित्र
दातागंज में रामगंगा के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने किया दौरा, नाव में बैठकर गए हर्रामपुर शेरपुर मौजमपुर , लालपुर खादर  बाढ़ पीड़ितों से किया संवाद समस्याएं सुनीं। बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली सरकारी सहायता।   मानपुर से सिमरिया और रूपपुर से भाऊ नगला तक राम गंगा के किनारे बांध तटबंध बनाने के लिए संघर्ष होगा संवाददाता मसर्रत अली  बदायूँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दातागंज तहसील अंतर्गत रामगंगा के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। हजरतपुर से गढ़िया रंगीन जाने वाले मार्ग के बाढ़ के पानी से डूबने पर रविवार को अजीत यादव कांग्रेसजनों के साथ नाव में बैठकर हर्रामपुर, शेरपुर ,मौजमपुर , लालपुर खादर आदि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से कोई बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिली है। गढ़िया रंगीन से हजरतपुर जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी आ जाने से रास्ता बंद हो गया है। हर्रामपुर, शेरपुर ,मौजमपुर , लालपुर खादर , कुंडरा ...

सहसवान बारह वफात को लेकर पुलिस सख्त, थाना प्रभारी ने किया नगर में पैदल

चित्र
सहसवान बारह वफात को लेकर पुलिस सख्त, थाना प्रभारी ने किया नगर में पैदल भ्रमण संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश बारावफात के त्योहार को लेकर सहसवान पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहार पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण किया थाना प्रभारी ने कोतवाली से पैदल गश्त शुरू की। मुख्य बाजार, तहसील रोड, चौधरी सराय, पठान टोला, मजार मीरा साहब रोड, जामा मस्जिद क्षेत्र सहित सभी संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बात कर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने कहा 12 वफात का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। जुलूस के रूटों का सत्यापन कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा...

डीएम एसएसपी ने कछला घाट का किया स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

चित्र
डीएम एसएसपी ने कछला घाट का किया स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश संवाददाता मसर्रत अली  बदायूँ: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ कछला घाट पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन के दौरान पुल के दोनों ओर 500-500 मीटर की दूरी पर ही दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहे। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए गोविन्द वल्लभ पंत कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था रहे। पुलिस अधिकारियों को मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा संबंधी समुचित व्यवस्थाओं के लिए दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बदायूँ व कासगंज बार्डर का स्थलीय निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा के दौरान उत्पन्न ने हो इसको ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की भी बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए ग...

जंगल में चकरोड किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली

चित्र
जंगल में चकरोड किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूं कोतवाली सहसवान क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने जंगल के चकरोड किनारे मेड़ पर एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। मृतक की पहचान अलहदादपुर धोबई निवासी ज्ञान चंद्र (24) पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

डेंगू मलेरिया प्रभावित बीबीपुर गांव पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव, ग्रामीणों से किया संवाद, बीमारों से मिले हाल चाल जाना बीबीपुर गांव में जलभराव की समस्या के समाधान रहे।

चित्र
डेंगू मलेरिया प्रभावित बीबीपुर गांव पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव, ग्रामीणों से किया संवाद, बीमारों  से मिले हाल चाल जाना  बीबीपुर गांव में जलभराव की समस्या के समाधान और बीमारों के इलाज के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव 22 अगस्त को गांव में धरना देंगे  भाजपा सरकार का स्वच्छ भारत मिशन नाकाम -अजीत यादव  संवाददाता मसर्रत अली  बदायूँ।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव शुक्रवार को डेंगू मलेरिया प्रभावित बीबीपुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया  बीमारों से मिले और हाल चाल जाना।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बीबीपुर गांव में जलभराव की समस्या के समाधान, सफाई कराने और बीमारों के इलाज के लिए 22 अगस्त को गांव में धरना देने का ऐलान किया है। बीबीपुर गांव में ग्रामीणों के बड़े पैमाने पर डेंगू मलेरिया की बीमारियों से ग्रसित होने की खबर मिलने पर कांग्रेसी जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को बीबीपुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर घर में डेंगू और मलेरिया के मरीज हैं। डेढ़ सौ से अधिक मरीज निजी अस्पतालो...

राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री जिसने भारत को भविष्य की राह दिखाई

चित्र
राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री जिसने भारत को भविष्य की राह दिखाई इकरार अली संवाददाता मसर्रत अली   बदायूं राजीव गांधी विचार विभाग के कैंप कार्यालय आरिफपुर नवादा बदायूं में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर संगठन के कार्य कर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल अर्पित कर उनकी जयंती मनाई    इस अवसर पर राजीव गांधी विचार विभाग के जिला अध्यक्ष इकरार अली ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के साथ भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार करने वाले दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया जाता है। लेकिन उनका योगदान केवल तकनीक तक सीमित नहीं था। युवा मताधिकार, पंचायती राज, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण, शांति और प्रशासनिक आधुनिकीकरण तक उनके कार्यकाल में अनेक दूरगामी पहल हुईं।  राजीव गांधी सरकार ने मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की। 61वें संविधान संशोधन के जरिए करोड़ों युवाओं को लोकतंत्र में सीधे भागीदारी का अधिकार मिला। यह युवाओं की शक्ति और समझ पर उनके भरोसे का ऐतिहासिक फैसला था।  राजीव ग...

बदायूं में तीन मार्गों के निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया उद्घाटन वार्ड 18 और 27 में सीसी सड़क व नाली ।

चित्र
बदायूं में तीन मार्गों के निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया उद्घाटन  वार्ड 18 और 27 में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्यों पर खर्च होंगे करीब 20 लाख 44 हजार रुपये कल्याण नगर, लोची नगला और नई सराय अब्बासी कॉलोनी के लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा पालिकाध्यक्ष ने कहा- शहर के सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे विकास कार्य संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। शहर में सड़क और नाली निर्माण को लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों पर नगर पालिका की ओर से करीब 20 लाख 44 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित मोहल्लों के लोगों को आवागमन के साथ जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने वार्ड संख्या 18 के कल्याण नगर-लोची नगला में देव कुमार केवट के मकान से ज्ञान कश्यप के मकान तक बनने वाली सीसी सड़क निर्म...

महिला कल्याण विभाग ने दी वन स्टाप सेन्टर की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारीनगर पंचायत सैदपुर

चित्र
महिला कल्याण विभाग ने दी वन स्टाप सेन्टर की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी नगर पंचायत सैदपुर तथा वजीरगंज में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का आयोजन संवाददाता मसर्रत अली  बदायूँ उत्तर प्रदेश शासन महिला कल्याण अनुभाग.1 लखनऊ द्वारा किशोर न्याय (बालको की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्राविधानों के अनुसार देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले तथा विधि विरूद्व कार्यो में लिप्त बच्चों के संरक्षण कल्याण एवं पुर्नस्थान को सुनिश्चित करने हेतु समेकित बाल संरक्षण योजना (आई.सी.पी.एस.) संचालित की जा रही है। भारत सरकार द्वारा उक्त योजना को मिशन वात्सल्य योजना के नाम से संचालित किया गया है जिसके संचालन हेतु महिल एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के नवीन गाइडलाइन के अनुसार मिशन वात्सल्य योजना सुचारु एवं सुगम क्रियान्वयन नगर स्तर,पंचायत पर वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति द्वारा किया जा रहा है।  *भमरपाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई* द्वारा कैम्प में आयी हुयी महिलाओं बालिकाओं को पॉश एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समित...

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने किसानों की समस्याओं को लेकर किसान दिवस में दिए

चित्र
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने किसानों की समस्याओं को लेकर किसान दिवस में दिए ज्ञापन संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने किसानो की समस्याओं को लेकर के किसान दिवस में दिए तीन ज्ञापन एक मुख्यमंत्री के नाम दो किसान दिवस अध्यक्ष के नाम किसान दिवस में मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्री ज्ञापन जिसमें निम्न मांगे है 1 किसानों को अपनी खेती बताई की खेती ठेका की खेती के लिए खाद आधार कार्ड एवं खतौनी पर मिलना चाहिए 2 आलू की एक बोरी पर लाने ले जाने एवं कोल्ड स्टोर का खर्चा ₹200 तथा बिक्री 300 या 350 रुपए शासन प्रशासन विचार करें इस पर रखरखाव पर ₹200 और आलू को पैदा करने वाले किसान के लिए ₹100या 150 रुपए किसानों से खुली लूट 3. 2026 में किसानों को गाना का मूल्य 365 रुपए ₹10 की बढ़ोतरी और चीनी की कीमत ₹4400 से 5800 उद्योगपतियों द्वारा ₹1400 कुंतल की खुली लूट 4 विद्युत विभाग द्वारा एक किलो वाट का 2 किलो वाट 2 किलो वाट का 3 किलो वाट 3 किलोवाट का 5 किलो वाट कनेक्शन का लोड बढाकर बिजली बिल में पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं से खुली लूट 5 घुमंतू पशुओं से...

पानी भरे गड्ढे में डूबकर 12 साल के बालक की मौत, ठेकेदार ने जेसीबी से खुदवाया था

चित्र
पानी भरे गड्ढे में डूबकर 12 साल के बालक की मौत, ठेकेदार ने जेसीबी से खुदवाया था गड्ढा रिपोर्ट किशन शर्मा  बदायूं।मुजरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरसान में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।खड़ंजा बिछाने के लिए खोदे गए आठ फीट गहरे गड्ढे में डूबकर 12 वर्षीय बालक रोहित की मौत हो गई।ग्रामीणों ने इस घटना के लिए संबंधित ठेकेदार और प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। यह गड्ढा प्राथमिक विद्यालय के पीछे खोदा गया था और मिट्टी निकालने के बाद खुला छोड़ दिया गया।बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया, जिससे यह बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरनाक बन गया था।मंगलवार शाम रोहित खेलते हुए इस पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका।देर शाम तक जब रोहित घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। करीब आठ बजे रोहित का शव पानी से भरे गड्ढे में उतराता हुआ मिला। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया। रोहित मानसिक रूप से कमजोर था।  लापरवाही का आरोप:-ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उनका कहना है...

इंतजार हुसैन बदायूं सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषितआजाद अधिकार सेना ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में बदायूं है

चित्र
इंतजार हुसैन बदायूं सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित आजाद अधिकार सेना ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में बदायूं से उतारा मजबूत प्रत्याशी संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं की सदर विधानसभा सीट से इंतजार हुसैन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार इंतजार हुसैन विभिन्न समाचार पत्रों में कार्य कर चुके हैं तथा मीडिया एसोसिएशन में पदाधिकारी के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे संजना भारती न्यूज पेपर एंव खबरें जक्शन न्यूज पोर्टल में हैं। इसके साथ ही वे पूर्व में सर सैय्यद वेलफेयर सोसाइटी तथा कहकशां मानव समिति से भी जुड़े हुए थे और सामाजिक सरोकारों तथा आम नागरिक के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इंतजार हुसैन पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे। इंतजार हुसैन के प्रत्याशी घोषित होने...

प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त करने के बाबजूद दातागंज विधानसभा के हजरतपुर में कांग्रेस ने किया संविधान

चित्र
प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त करने के बाबजूद दातागंज विधानसभा के हजरतपुर में कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ संवाद   पुलिस ने सुबह में उखाड़ दिया टेंट इसके बाबजूद उमड़ी भारी भीड़ ।सीतापुर सांसद राकेश राठौर रहे मुख्य वक्ता।  अनुमति निरस्त करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रशासन पर लगाया भाजपा के एजेंट होने का आरोप सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने अजीत यादव को दातागंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। संवाददाता मसर्रत अली  बदायूँ। प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त करने के बाबजूद दातागंज विधानसभा के हजरतपुर में कांग्रेस ने संविधान बचाओ संवाद किया। पुलिस ने बुधवार सुबह में ही हजरतपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर टेंट उखाड़ दिया । इसकी खबर मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव सुबह 10 बजे हजरतपुर पहुंचे गए । पुलिस द्वारा टेंट उखाड़ देने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राठौर समाज में आक्रोश फैल गया। सांसद राकेश राठौर के पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी । दोपहर 12 बजे सीतापुर सांसद राकेश राठौर कार्यक्रम स्थल पर पहुं...