डेंगू मलेरिया प्रभावित बीबीपुर गांव पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव, ग्रामीणों से किया संवाद, बीमारों से मिले हाल चाल जाना बीबीपुर गांव में जलभराव की समस्या के समाधान रहे।
डेंगू मलेरिया प्रभावित बीबीपुर गांव पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव, ग्रामीणों से किया संवाद, बीमारों से मिले हाल चाल जाना
बीबीपुर गांव में जलभराव की समस्या के समाधान और बीमारों के इलाज के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव 22 अगस्त को गांव में धरना देंगे
भाजपा सरकार का स्वच्छ भारत मिशन नाकाम -अजीत यादव
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूँ।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव शुक्रवार को डेंगू मलेरिया प्रभावित बीबीपुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया बीमारों से मिले और हाल चाल जाना।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बीबीपुर गांव में जलभराव की समस्या के समाधान, सफाई कराने और बीमारों के इलाज के लिए 22 अगस्त को गांव में धरना देने का ऐलान किया है।
बीबीपुर गांव में ग्रामीणों के बड़े पैमाने पर डेंगू मलेरिया की बीमारियों से ग्रसित होने की खबर मिलने पर कांग्रेसी जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को बीबीपुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर घर में डेंगू और मलेरिया के मरीज हैं। डेढ़ सौ से अधिक मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों के ऊपर इलाज का भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोग कर्ज लेकर और महिलाएं गहने बेचकर अपने बच्चों का इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग केवल खानापूरी कर रहा है। लोगों का भरोसा सरकारी व्यवस्था से उठ गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलनिकासी न होने से जलभराव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गांव के मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया है। बीबीपुर से फतेहपुर जाने वाला रास्ता जलभराव के चलते बंद हो गया है। गांव में दो तालाब हैं जो गंदगी और कूड़े से पट गए हैं , तालाबों की सफाई और जलनिकासी न होने से बीमारियों ने महामारी का रूप ले लिया है। ग्रामीणों के सहयोग मांगने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने 22 अगस्त को बीबीपुर गांव में धरने पर बैठने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जिंदगी बचाने को संघर्ष करेंगे। धरने द्वारा गांव में जलभराव की समस्या का समाधान करने , सफाई कार्य कराए जाने , तालाबों को साफ करने और सभी बीमारों के इलाज की आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जो ग्रामीण निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं उनके इलाज का खर्चा सरकार उठाए ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का स्वच्छ भारत मिशन विफल साबित हुआ है। योगी सरकार लोगों को महामारियों से बचाने में नाकाम साबित हुई है। दस्तक अभियान और मलेरिया डेंगू से बचाव के सरकारी अभियान केवल कागजों पर चल रहे हैं । धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें