संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मनस इफहाम ने 98 अंक लाकर किया सहसवान क्षेत्र का नाम रोशन

चित्र
मनस इफहाम ने 98 अंक लाकर किया सहसवान क्षेत्र का नाम रोशन संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं नगर सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी अनस कदीर के पुत्र मनस इफहाम ने सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 98% अंक  प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में मनस इफहाम जवाहर नवोदय विद्यालय, गुन्नौर (संभल) में अध्ययनरत हैं । मनस ने अपनी इस शानदार सफलता से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले और नगर सहसवान को गर्व महसूस कराया है। विशेष बात यह रही कि उन्होंने सामाजिक विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । बताया जाता है कि मनस इफहाम के पिता जवाहर नवोदय विद्यालय, संभल में पीजीटी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। जैसे ही सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और मनस के 98% अंक आने की जानकारी मिली, उनके घर में खुशी का माहौल छा गया। परिणाम की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों का मनस के घर पर तांता लग गया। सभी ने उन्हें और उनके परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबर का हुआ असर युवक को घर से उठाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार में गिरफ्तारी दिखाई

चित्र
खबर का हुआ असर युवक को घर से उठाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार में गिरफ्तारी दिखाई बदायूँ  सहसवान कस्बे के मोहल्ला पठान टोला से युवक को घर से उठाए जाने का मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। परिजनों द्वारा आला अधिकारियों से गुहार  लगाने और मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने युवक पर अवैध हथियार रखने की धाराएं लगाते हुए गिरफ्तारी दर्शाई है। परिजनों का आरोप है कि युवक को दिन में घर से ले जाया गया था, जबकि पुलिस ने देर रात उसकी गिरफ्तारी दर्ज की। मामले में पहले थाना स्तर पर जानकारी से इंकार किया गया, लेकिन बाद में बदायूँ पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। पुलिस का कहना है कि युवक पर पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और अवैध हथियार के मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं, परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।  पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक  सोहिल पुत्र रफीक को नाजायज असला तमंचा 315 बोर मैं गिरफ्तारी दिखा कर जेल भेजा है  घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और लोगों की नजरें अब आग...

महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर घर से व्यक्ति को उठाने का आरोप लगाते हुए सीओ को दिया प्रार्थना- पत्र

चित्र
महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर घर से व्यक्ति को उठाने का आरोप लगाते हुए सीओ को दिया प्रार्थना- पत्र  बदायूं जनपद के नगर सहसवान निवासी कुछ महिलाओं ने सहसवान पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया गया है कि उनके घर से एक युवक सोहिल को दिन में 11  बजे दो कांस्टेबल अमित एवं नितिन द्वारा उठाया गया है किंतु उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है । वहीं परिजनों द्वारा पुलिस स्टेशन जाकर भी पूछा गया लेकिन युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अनहोनी के डर से परिजनों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से गुहार लगाई है। मसर्रत अली की खास रिपोर्ट