खबर का हुआ असर युवक को घर से उठाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार में गिरफ्तारी दिखाई

खबर का हुआ असर युवक को घर से उठाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार में गिरफ्तारी दिखाई



बदायूँ  सहसवान कस्बे के मोहल्ला पठान टोला से युवक को घर से उठाए जाने का मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। परिजनों द्वारा आला अधिकारियों से गुहार



 लगाने और मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने युवक पर अवैध हथियार रखने की धाराएं लगाते हुए गिरफ्तारी दर्शाई है।



परिजनों का आरोप है कि युवक को दिन में घर से ले जाया गया था, जबकि पुलिस ने देर रात उसकी गिरफ्तारी दर्ज की। मामले में पहले थाना स्तर पर जानकारी से इंकार किया गया, लेकिन बाद में बदायूँ पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गिरफ्तारी की पुष्टि की गई।



पुलिस का कहना है कि युवक पर पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और अवैध हथियार के मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं, परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 



पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक  सोहिल पुत्र रफीक को नाजायज असला तमंचा 315 बोर मैं गिरफ्तारी दिखा कर जेल भेजा है 

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और लोगों की नजरें अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
मसर्रत अली की खास रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार