संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ 31वां पदग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ।

चित्र
इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ 31वां पदग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ।  रोहित सेठ  नवनिर्वाचित अध्यक्षा सुनीता डोंगरे को निवर्तमान अध्यक्षा अरुणा श्रीवास्तव ने कालर और पिन पहनाकर कार्यभार हस्तानांतरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शब्दिता और प्रियंका द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुनीता चन्द्रा रजिस्ट्रार  केन्द्रीय  तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय सारनाथ  ने अपने उद्बोधन में समाजसेवी संस्थाओं की महत्ता बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाने एवम उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सामाजिक संगठन एक सेतु की भूमिका निर्वहन करता है। अध्यक्षा सुनीता डोंगरे ने इनरव्हील के उद्देश्यों (सेवा और मैत्री )की पूर्ति करते हुए डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त लक्ष्य को बखूबी पूरा करेंगी ,साथ ही उन्होंने अपनी पूरी टीम का परिचय कराया । टीम में उपाध्यक्ष सुनीति शुक्ला, सचिव नीता सहगल,ISOप्रीती बाजोरिया, कोषाध्यक्ष किरन मोहन , एडिटर रेनू सिंह ने भी पिन पहन कर अपना पदभार ग्रहण किया ।पूर्व अध्यक्षा रानिका जयसवाल और नीतू सिंह ने नवनिर्वाच...

काशी की पवित्र धरती पर होने जा रहा है ग्रीन सितारा एल्बम अवार्ड

चित्र
काशी की पवित्र धरती पर  होने जा रहा है ग्रीन सितारा एल्बम अवार्ड रोहित सेठ  वाराणसी: काशी की पवित्र धरती पर होने जा रहा है ग्रीन सितारा एल्बम अवार्ड 2023 जो इस 30 जुलाई द बनारस लॉन में शाम 4 बजे से शुरू होकर 10 बजे समाप्त हो जायेगा। खास बात ये हैं कि ये अवार्ड सिर्फ भोजपुरी एल्बम इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों के लिये ही है। जिसमे छोटे बड़े तमाम आर्टिस्ट शामिल होने वाले हैं।हमारे अवार्ड शो में तमाम केटेगरी रखी गई है जिनमे बेस्ट सिंगर मेल, बेस्ट सिंगर फीमेल, बेस्ट लेखक जैसे आदि कई अवार्डो से कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा। इस अवार्ड का आयोजन विजय पांडे जी कर रहे हैं साथ ही मीडिया प्रभारी धरम दुबे हैं। टीम में सोनू तिवारी, डॉ रोहित चौबे, रजनीश वर्मा गोलू, बबलू प्यारे लाल, काली प्रसाद सिंह, प्रिया पांडे, दीपक भोजपुरिया, संदीप राज, राजेश यादव शामिल है। खास बात ये है कि ये टीम मुम्बई में पिछले 5 सालों से ग्रीन सिनेमा अवार्ड का आयोजन करते आ रही है जिसमे भोजपुरी सिनेमा के कलाकार शामिल होते हैं।

राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी द्वारा फूंका गया स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला

चित्र
राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी द्वारा फूंका गया स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला वारानसी से यूपी हेड रोहित सेठ की खास रिपोर्ट  वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी महानगर कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के निर्देशानुसार आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा हिंदू धर्म के प्रति जो अमर्यादित बयान दिया गया है उसके खिलाफ आज लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में पुतला फूंका गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है उससे हिंदू धर्म मैं भारी रोष व्याप्त है और पूरा हिंदू समाज उसकी कड़ी निंदा करता है तथा हम राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के लोग यह मांग करते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य मानसिक रूप से पीड़ित है इनका मानसिक चिकित्सालय में इलाज कराया जाए स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदुओं में खलनायक बनने के लिए हमेशा ऐसे बयान देते रहते हैं जिससे देश का अमन चैन खराब हो। पुतला दहन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, मनीष सिंह...

वाराणसी में कैनविज ग्रुप ऑफ कंपनी कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया।

चित्र
वाराणसी में कैनविज ग्रुप ऑफ कंपनी कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। *वारानसी से यूपी हेड रोहित सेठ की खास रिपोर्ट*  वाराणसी  कैनविज कंपनी के ऑफिशियल ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में लखनऊ से आए राजीव सिंह जी ने फीता काटकर ऑफिस का उद्घाटन किया। ऑफिशियल ऑफिस के हेड रामचंद्र मौर्य उर्फ चंदन गुरु जी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि बताया कि यह कंपनी भारत में बेरोजगारी को खत्म करेगी और नए नए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।   जिसका आगाज आज बहुत ही शानदार किया गया है। कंपनी ने एक और स्लोगन दिया है। 16 साल बनाम 16 महीने और यहां पर लोग इस इंडस्ट्रीज में आकर अपनी जिंदगी को एक नई दिशा के साथ एक अच्छी जिंदगी जीने के साथ साथ अच्छे पैसे बनाने के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वाराणसी के हेड धर्मेंद्र यादव ऑफिस हेड रामचंद्र मौर्य चंदन गुरुजी बैरागी लाल यादव जी हेमंत यादव जी धर्मेंद्र प्रधान जी  अनिल कुशवाहा जी आशीष साहू जी दीपक जायसवाल जी जमील अख्तर जी जैसे कई सैकड़ों लीडर वहां पर उपस्थित रहे। और कंपनी के प्ला...

"प्रेमचंद लमही महोत्सव" का हुआ आगाज

चित्र
" प्रेमचंद लमही महोत्सव" का हुआ आगाज रोहित सेठ  अंतर्विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न 16 विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे         वाराणसी। प्रेमचंद लमही महोत्सव के अंतर्गत अंतर्विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में सम्पन्न हुआ। वाराणसी के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में से कुल 16 विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे।        कथा सम्राट प्रेमचंद की रचनाओं पर आधारित प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमे वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) एवं कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 5-8) के लगभग 75 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का संयोजन संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर की प्रधानाचार्या डॅा. नीलम सिंह एवं डा हरेंद्रनारायण सिंह, क्षेत्रीय अभिलेखागार ने किया। आयोजन प्रभारी क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी वाराणसी क्षेत्र डा० सुभाष चंद्र यादव न...

विश्व वैदिक सनातन संघ के महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया

चित्र
विश्व वैदिक सनातन संघ के महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया रोहित सेठ  ज्ञानवापी मामले में विश्व वैदिक सनातन संघ लड़ाई लड़ने के लिए महानगर टीम का विस्तार किया विश्व वैदिक सनातन संघ के महानगर टीम का विस्तार किया गया विश्व वैदिक सनातन संघ ने महानगर का विस्तार किया और 21 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया विश्व सनातन संघ महानगर महिला उपाध्यक्ष अनीता शाहीबनाया गया विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि आज हम लोगों के द्वारा महानगर की टीम का विस्तार किया गया और और आने वाले ज्ञानवापी मामले में हम लोगों का संगठन और मजबूत से लड़ाई लड़ सके अनंग चौरसिया, बलजीत गुप्त, पंकज सिंह, अरुण त्रिपाठी ,रोनित केशरी, रवि पांडे अजय गुप्ता रवि सोनकर अजय कुमार विक्की आदि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे

लखनऊ के मलिहाबाद काकोरी के गांव अमेठिया के अंतर्गत सलेमपुर मे पुंज

चित्र
लखनऊ के मलिहाबाद काकोरी के गांव अमेठिया के अंतर्गत सलेमपुर मे पुंज पिताजी की स्मृति में सौर ऊर्जा पोल लाइट का हुआ उद्घाटन स्वर्गीय सूर्य प्रकाश पुत्र स्वर्गीय बिंदा दयाल मौर्य उनकी पत्नी श्रीमती अर्चना मौर्य उनके पुत्र सौभाग्य व संदीप यह उद्घाटन माननीय सांसद विधायिका श्रीमती जय देवी व कौशल किशोर के हाथों द्वारा संपन्न कराया गया वहां पर सम्मिलित प्रधान श्रीमती ममता रावत जी उनके गांव के तेजी राम सुरेश कुमार रामकुमार मौर्य हरिराम पाल और अन्य लोग भी उपस्थित रहे पूरा मामला लखनऊ के मलिहाबाद काकोरी के अमेठिया गांव के अंतर्गत सलेमपुर में सौर ऊर्जा पोल  उद्घाटन का पूरा मामला उन्नाव से ब्यूरो चीफ शिवांशु मौर्य पत्रकार

अपर मुख्य सचिव एमएसएमई की अध्यक्षता में उद्यमी बंधुओं के साथ बैठक संपन्न

चित्र
अपर मुख्य सचिव एमएसएमई की अध्यक्षता में उद्यमी बंधुओं के साथ बैठक संपन्न रोहित सेठ  वाराणसी। अपर मुख्य सचिव एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद द्वारा कमिश्नरी सभागार में उद्यमी बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की गयी जिसमें उन्होंने बनारस में उद्योग को बढ़ावा देने में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उद्योगपति आर के चौधरी द्वारा उद्योगों को स्थापित करने में आने वाली दिक्कतों को सचिव के समक्ष रखा गया जिसमें उन्होंने भूखंडों के आवंटन, बिजली की कम आपूर्ति, औद्योगिक क्षेत्रों तक सड़कों की पर्याप्त पहुंच सुनिश्चित करने तथा व्यापारियों को उद्योग स्थापित करने के बाद इंसेंटिव नहीं मिलने की बात भी कही। उन्होंने यूपीसीडा के कार्यालय को करखियाव शिफ्ट करने पर व्यापारियों को हो रही दिक्कतों को भी सचिव के समक्ष रखा। चाँदपुर परिक्षेत्र में माइक्रोइंडस्ट्री स्थापित करने में फायर, ग्राउंड वाटर के संबंध में एनओसी प्राप्त करने में आने वाली दिक्कतों को सचिव के समक्ष रखा गया। ईंट उद्योग के कमलाकांत पांडेय द्वारा कोयले की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया जिसपर सचिव द्वारा बताया ...

सीडीओ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

चित्र
सीडीओ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना रोहित सेठ  जागरूकता रथ के माध्यम से जनपद के ग्रामों में योजना की जानकारी के साथ ही कृषकों को फसल बीमा कराने हेतु प्रेरित किया जायेगा-हिमांशु नागपाल       वाराणसी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को किसान जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन (जागरूकता रथ) के माध्यम से जनपद के ग्रामों में योजना की जानकारी प्रदान कराते हुए कृषकों को योजनान्तर्गत बीमा कराने हेतु प्रेरित किया जायेगा।           मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रचार वाहन (जागरूकता रथ) के माध्यम से  25 जुलाई को चिरईगांव, 26 जुलाई को चोलापुर एवं हरहुआ, 27 जुलाई को पिण्डरा, 28 जुलाई को बडागांव, 29 जुलाई को सेवापुरी तथा 30 जुलाई को आराजीलाईन व पिण्डरा विकास खण्ड में एलईडी टीवी एवं योजना से सम्बन्धित पम्पलेट/लीफलेट के माध्यम से प्रचार-प्रचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमं...

राष्ट्रीय समता पार्टी ने भरा हुंकारकार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

चित्र
राष्ट्रीय समता पार्टी ने भरा हुंकारकार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सेठ  भ्रष्टाचार के खिलाफ बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जंग लड़ने के लिए हो जाएं तैयार -  राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदौली बसंत नगर क्षेत्र के गोपालापुर में राष्ट्रीय समता पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करते हुए नए सदस्यों की नियुक्ति व सम्मान समारोह पार्टी के विस्तार पर कार्य योजना तैयार करते हुए आगामी 2024 के चुनाव की रणनीति  शुरू कर दी है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन राजकुमार ने अपने प्रदेश के पदाधिकारियों से आवाह्न करते हुए वर्तमान सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आवाह्न किया है।  आपको बताते चलें कि जनपद मिर्ज़ापुर - चंदौली के बॉर्डर पर स्थित गोपालापुर गांव में राष्ट्रीय समता पार्टी की कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई जिसमें विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व आम जनमानस  उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय समता पार्टी के सदस्य / पदाधिकारियों का संयुक्त बैठक आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होकर राष्ट...

इनरव्हील सेन्ट्रल की प्रसिडेंट नीलम गुप्ता व सेक्रेटरी सुमित्रा सिंह ने कार्यभार संभाला, छात्राओं के शिक्षा के लिए किया सहयोग

चित्र
इनरव्हील सेन्ट्रल की प्रसिडेंट नीलम गुप्ता व सेक्रेटरी सुमित्रा सिंह ने कार्यभार संभाला, छात्राओं के शिक्षा के लिए किया सहयोग रोहित सेठ  वाराणसी। इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी सेन्ट्रल का पदग्रहण समारोह भेलूपुर स्थित होटल डायमंड में समपन्न हुआ। इस मौके पर प्रसिडेंट नीलम गुप्ता ने अपनी टीम वाइस प्रेसिडेंट काजल कपूर, सेक्रेटरी सुमित्रा सिंह, ट्रेजरार कमल अग्रवाल, आईएसओ शालिनी सिंह, एडिटर संगीता शाह के साथ लगातार दूसरी बार सत्र 2023-24 के लिये कार्यभार सम्भाला। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि अर्चना वाजपेयी द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इनरव्हील प्रार्थना एवं श्री गणेश वंदना के बाद प्रसिडेंट नीलम गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘‘इनरव्हील क्लब’’ सेवा एवं सहचर्य की अतंराष्ट्रीय एवं गैरसरकारी स्वयंसेवी संस्था है। जो सदस्यों के आपसी सहयोग से अग्रसर है और समय समय पर समाज में सेवा एवं सहयोग के कार्य करती है। कभी शिक्षा के क्षेत्र में, कभी निराश्रितों का सहयोग करके, तों कभी महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए। क्लब की सचिव सुमित्रा सिंह द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्...

शंकराचार्य के आह्वान पर कल निकलेंगी आदि विश्वेश्वर डोली रथ यात्रा

चित्र
शंकराचार्य के आह्वान पर कल निकलेंगी आदि विश्वेश्वर डोली रथ यात्रा रोहित सेठ  प्रतापगढ़ से संतों ने भरीं हुँकार निकालेगे आदि विश्वेश्वर डोली रथ यात्रा  परमपूज्य परमाराध्य परमधर्माधीस उत्तरामनाय ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी  अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती  1008 बद्रिकाश्रम के निर्देश पर काशी के ज्ञानवापी मंदिर में प्रकट हुए आदि विश्वेश्वर भूत भावन भोलेनाथ की सांकेतिक डोली यात्रा यात्रा   कल 22-7-2023 शनिवार पुरुषोत्तम मास कृष्ण पक्ष की की पंचमी को प्रतापगढ़ बलीपुर माँ दुर्गा मंदिर से तीन बजे से आदि विश्वेश्वर डोली रथ यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी शैलेन्द्र योगीराज सरकार के नेतृत्व में  आदि विश्वेशर की डोली रथ यात्रा निकाली जाएगी।  ज्ञानवापी में पूर्व काल में विराजमान आदि विश्वेश्वर प्रभू विश्वनाथ जिनका प्राकट्य 16 मई 2022 सोमवार वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को न्यायालय के आदेश पर कैमरे की निगरानी में माननीय न्यायालय द्वारा घोषित कमेटी के सर्वेक्षण के समय ज्ञानवापी के वजूखाने के कुएं मे एक आदि विश्वेश्वर का शिव लिंग मिला। लेकि...

सरस श्रीराम कथा - चतुर्थ दिवसरोहित सेठ भगवान भक्त के मिलन पर प्रकृति स्वयं बना देती है बसन्त का मौसम- राजन जी

चित्र
महाराजधनुष यज्ञ प्रसंग पर मिथिलावासी हुए प्रभु की छवि पर बलिहारीवाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में श्री रामकथा प्रेमी सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही सरस श्रीराम कथा के चौथे दिन मानस मर्मज्ञ पूज्य राजन जी महाराज ने धनुष यज्ञ लीला का अत्यंत मनोहारी वर्णन कर कथा प्रेमियों के अंतर्मन को झंकृत कर दिया।उन्होंने कहा कि जब प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ राजा जनक के मन की व्यथा को दूर करने मिथिला पहुँचते है। आँखों का सबसे बड़ा खजाना समझ प्रभु की मनोहारी छवि को निहारने सम्पूर्ण मिथिलावासी सड़क पर उतर आते है। पूरे मिथिलावासी प्रभु के रूप सौंदर्य पर मोहित होकर बलिहारी हो जाते है। पूरे मिथिला में अपने आप बसन्त का मौसम हो जाता है। राजन जी महाराज ने कहा कि जहाँ भी भगवान और भक्त का मिलन होता है, प्रकृति स्वयं बसन्त का मौसम बना देती है। प्रभु श्रीराम ने राजा जनक की चिंता दूर करते हुए पलक झपकते ही शिव के धनुष को भंग कर दिया। विश्वविख्यात कथा वाचक प्रेममूर्ति पूज्य संत प्रेमभूषण जी महाराज के कृपापात्र शिष्य राजन जी महाराज ने कहा कि जो दिखने मे सुह...

*मनोज कुमार ने शासन एवं प्रशासन से अपने जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

चित्र
मनोज कुमार ने शासन एवं प्रशासन से अपने जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार रोहित सेठ  वाराणसी।मैं मनोज कनौजिया हुकूलगंज का निवासी हूं और मेरी हबीबपुरा चेतगंज थाना अंतर्गत मकान नंबर9/ 250 -51 में 65 साल पुरानी सुशील ड्राई क्लीनर्स के नाम से दुकान है जिसे पहले मेरे दादा जी एवं पिताजी चलाते थे उसके बाद अब मैं चलाता हूं उक्त दुकान पर दो मुकदमा माननीय न्यायालय अपर सिविल जज वाराणसी में विचाराधीन है जिससे मेरे मकान मालिक हमेशा मुझसे नाराज रहते हैं जिसके वजह से वह मेरे दुकान के छत पर कई टन मलवा गिरा दिए हैं जिससे मैं दुकान में हूं दफन हो जाऊं और दुकान उन्हें मिल जाए इन्होंने नगर निगम के जोनल अधिकारी से भी मिलकर भवन गिराने का नोटिस ले लिया है जबकि मेरे दुकान का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है इस साजिश में ऋषि जयसवाल अश्वनी जयसवाल विश्वास जयसवाल दर्शन जयसवाल चंदन जयसवाल छोटू जायसवाल व दो अज्ञात लोगों द्वारा 28 जून 2023 को सुबह 6:00 बजे मैं अपने दुकान की छत पर फेंके हुए मलबे को हटाने गया तो इन सभी लोगों द्वारा ईट पत्थर चला कर हमला बोल दिया गया एवं मुझे जातिसूचक गालियां भी दी गई क्यो...

सरस श्रीराम कथा - तृतीय दिवस मानव जाति के कल्याण के लिए हुआ श्रीराम का अवतार - राजन जी महाराज

चित्र
सरस श्रीराम कथा - तृतीय दिवस  मानव जाति के कल्याण के लिए हुआ श्रीराम का अवतार - राजन जी महाराज रोहित सेठ  वाराणसी। प्रख्यात मानस मर्मज्ञ पूज्य राजन जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने जन्म नही लिया है, बल्कि अवतार लिया है और यह अवतार सिर्फ अयोध्या के राजमहल में राज करने के लिए नही है अपितु समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए लिया है। जगतगंज स्थित सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में श्रीराम कथा प्रेमी सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही नौ दिवसीय सरस श्रीराम कथा के तीसरे दिन गुरुवार को विश्वविख्यात कथा वाचक प्रेममूर्ति पूज्य संत प्रेमभूषण जी महाराज के कृपापात्र शिष्य पूज्य राजन जी महाराज ने राम प्राकट्योत्सव के उपरांत प्रभु कृपा की कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि राम के प्राकट्य लेते ही पूरी अयोध्या उत्सव के रंग में डूब जाती है। पूरी प्रकृति भगवान के स्वागत में अयोध्या भूमि में उतर आयी। कोई देवता हो या नर हर कोई प्रभु श्रीराम की बस एक झलक के लिए अयोध्या पहुँच गए। गोस्वामी तुलसीदास जी मानस में लिखते है कि जब किसी के अवतरण पर हर कोई उल्लसित, हर्षित, आनन्दित...

महानगर द्वारा 22 जुलाई से 15 अगस्त तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रममहानगर में 5 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य

चित्र
महानगर द्वारा 22 जुलाई से 15 अगस्त तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम महानगर में 5 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रोहित सेठ       वाराणसी 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय वृहद वृक्षारोपण अभियान 22 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक चलाया जाएगा।    उक्त वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के संदर्भ में गुरुवार की रात्रि 8बजे से आयोजित भाजपा महानगर की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई।     वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा महानगर में 5 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है।    उन्होंने इस कार्यक्रम के निमित्त महानगर संयोजक इंजीनियर अशोक यादव को, उत्तरी विधानसभा संयोजक बृजेश चौरसिया, कैंट विधानसभा संयोजक किशन कनौजिया तथा दक्षिणी विधानसभा के लिए नीरज जायसवाल को संयोजक मनोनीत किया।   उन्होंने कहा कि महानगर के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों से लगायत बूथ समितियों तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस दायित्व का निर्वहन करना है। महानगर में पार्को, कालोनियों एवं प्रमुख मार्गों पर...

इण्डो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कामर्स, करेगा कल एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन

चित्र
इण्डो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कामर्स, करेगा कल  एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन  रोहित सेठ  इण्डो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कामर्स, वाराणसी के तत्वावधान में दिनांक 20 जुलाई 20023 को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के अटल कम्पेन्सन सेन्टर में अमेरिका में उच्च शिक्षा के अवसर (Opportunities of Higher Education in U.S.A.) विषय पर एक ज्ञानवर्धक एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की सुश्री गौरी कालरा पब्लिक एंगेजमेट स्पेशलिस्ट (शिक्षा)- Ms. Gauri Kalra, Public Engagement Specialist (Education), US Embassy, New Delhi) और पू एस आई ई एक (USIEF) विभाग में एजुकेशन यूएसए को सलाहकार सुश्री रूपाली वर्मा Ms. Rupali Verma, Adviser for EducationUSA, USIEF, New Delhi) उपस्थित क्षात्री एवं अभिभावको को सम्बोधित करेगी। इसके साथ ही अमेरिका से एवं इंजीनियर डा राकेश के पंगासा भी चूवल मध्यम से क्षात्रों का सम्बोधित करेंगे एवं ईटीएस इंडिया टीओईएफएल और जीआरई (ETS India TOEFL & GRE) के उत्तर और पूर्वी भारत के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जोसेफ ऑगस्टीन भी सम...

जलालीपुरा के नए सरदार और महतो की दस्तारबंदी की रस्म अदायिगी हुई ।

चित्र
जलालीपुरा के नए सरदार और महतो की दस्तारबंदी की रस्म अदायिगी हुई । रोहित सेठ  वाराणसी मोहल्ला सरैया स्थित हाजी हकीम साफा के बगीचा में मोहल्ला बड़ा इनारा जलालीपुरा के नए सरदार और महतो की दस्तारबंदी की रस्म अदायिगी हुई । यह रस्म अदायिगी बुनकर बिरादराना तंजीम चौदाहो के सरदार हाजी मकबूल हसन साहब ने अपने हाथो से नए सरदार के रूप में मोहम्मद हनीफ  को और महतो के रूप में हाजी मो0 हारून के सर पर पघडी बांध कर दरस्तारबंदी की रस्म अदायिगी की । इस मौके पर चौदहो के सरदार हाजी मकबूल हसन साहब ने कहा की सरदार और महतो की जो ये आज जिम्मेदारी  दोनो लोगो को दी गई है हम सब  इनको मुबारकबाद देते है । इन दोनो सरदार और महतो को जो  यह पद दी गई है यह बहुत ही जिम्मेदारी की पद है जो सर पर पगड़ी बांधी गई है ये पगड़ी नहीं एक कांटो भरा ताज है जिसे बहुत ही जिम्मेदारी और ईमानदारी से और बिना भेद भाव के  काम करना है ताकि किसी को भी किसी फैसले से तकलीफ न हो । जो भी मसाइल सरदार और महतो साहब के पास आए  सभी के साथ इंसाफ करना है ।  इसमें न तो कोई अपना होता है न कोई पराया होता है...

सनबीम शिक्षण समूह एवं वाराणसी ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा वाराणसी डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक खेल 2023 का हुआ शुभारम्भ।

चित्र
सनबीम शिक्षण समूह एवं वाराणसी ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा वाराणसी डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक खेल 2023 का हुआ शुभारम्भ। रोहित सेठ  डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक 2023 के प्रथम दिन हुुआ बास्केटबाल गेम का भव्य प्रदर्शन सनबीम वरुणा (स्कूल एण्ड हॉस्टल) के विशाल प्रांगण में बास्केटबाल कोर्ट में दिनांक 13.07.2023 को वाराणसी डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक गेम्स को शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं छात्र/छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविन्द्र जायसवाल, कैबिनेट मिनिस्टर, उ0प्र0, डॉ0 अवधेश सिंह, एम.एल.ए., पिण्डरा, वाराणसी, सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ0 दीपक मधोक, निदेशिका श्रीमती भारती मधोक, उप-निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन एवं माननीय निदेशक श्री हर्ष मधोक ने किया। मुख्य अतिथि श्री रवीन्द्र जायसवाल ने अपने सम्बोधन में 20 विद्यालयों से आये लगभग 250 खिलाड़ियों को उनके अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।  उद्घाटन समारोह में सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका श्रीमती भारती मधोक एवं श्रीमती प्रियंका राय ने वाराणसी ड...

उत्कर्ष बैंक ने शुरू की अपनी (आईपीओ) की सेवाएं

चित्र
उत्कर्ष बैंक ने शुरू की अपनी (आईपीओ) की सेवाएं रोहित सेठ  वाराणसी। देश के पूर्वी क्षेत्र विशेषकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं उड़ीसा आदि राज्यों के वंचित एवं आमजन के समग्र विकास को ध्यान में रखकर स्थापित वाराणसी का उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने अपनी स्थापना के बाद से ही अपने विकास के क्रम को जारी रखते हुए बुधवार 12 जुलाई को पूर्व प्रस्तावित अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को निवेशकों के लिए खोल दिया है। इसमें कुल मिलाकर 5000 मिलीयन निर्गम तक की संख्या में इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम होगा। निर्गम की समापन तिथि शुक्रवार 14 जुलाई होगी। यह जानकारी बुधवार को हरहुआ वाराणसी स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बैंक के सर्वश्री गोविंद सिंह एमडी एवं सीईओ, सरजू सिमरिया सीएफओ. त्रिलोक नाथ शुक्ला हेड माइक्रोबैंकिंग, एवं दीपक कुमार आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि निर्गम के खुलते ही निवेश के लिए जनता में उत्साह उम्मीद से ज्यादा दिखाई दिया। बैंक ने वित्त वर्ष 2019 और वर्ष 2...

हार्ट अटैक, वाल्व सर्जरी, बाईपास को शत प्रतिशत परिणाम के साथ ठीक करने की श्रृंखला में इन्फिनिटी कॆयर हॉस्पिटल बना उत्तर प्रदेश का पहला संस्थान

चित्र
हार्ट अटैक, वाल्व सर्जरी, बाईपास को शत प्रतिशत परिणाम के साथ ठीक करने की श्रृंखला में इन्फिनिटी कॆयर हॉस्पिटल बना उत्तर प्रदेश का पहला संस्थान  रोहित सेठ  आपको जानकार प्रसन्नता होगी कि इन्फिनिटी केयर हॉस्पिटल अपनी अत्याधुनिक कार्यशैली नर्सिंग सेवा और उच्चकोटि के सफाई व्यवस्था के साथ-साथ आकस्मिक चिकित्सा एवं हृदय रोग के सन्दर्भ में अत्याधुनिक तकनीक अपनाते हुए पूर्वाचल ही नहीं अपितु उत्तर प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है। डॉ अभिषेक विक्रम सिंह (एम.डी. मेडिसिन व डी.एम. कार्डियोलॉजी) के नेतृत्व में अपनी टीम जिसमे प्रमुख रूप से डॉ अमरनाथ शो (MBBS,. MS,MCh, कार्डियोथोरासिस एवं बैस्कुलर सर्जरी) डॉ पीयूष रॉय (MBBS, DNB, DINB, इंटरबेंसन गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी) डॉ सचिन (MBBS, MD, PDCC क्रिटिकल केयर) हो प्रीतेश (MBBS, MD, PDCC, इन्टेसिविस्ट) हार्ट अटैक के मरीजों एवं हृदय रोग से सम्बंधित क्रिटिकल मरीजो (हार्ट अटैक, वाल्व सर्जरी, बाईपास को शत प्रतिशत परिणाम के साथ ठीक करने की श्रृंखला में जहाँ एक और कदम बढ़ाते हुए बिना सर्जरी के हृदय के वाल्व को बदलकर लोगों के बीच में टावी विधि (TA...

राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी महानगर अध्यक्ष ने किया टीम का गठन

चित्र
राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी महानगर अध्यक्ष ने किया टीम का गठन रोहित सेठ  वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के महानगर अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने आज वाराणसी स्थित कैंप कार्यालय पर अपने महानगर के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की एवं अपने महानगर की टीम को गठित किया इस बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता रहे।  महानगर अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने महानगर के उपाध्यक्ष पद पर माता चरण सैनी, महामंत्री पद पर आयुष सोनकर, संगठन मंत्री पद पर रमेश शर्मा, एवं मंत्री पद पर आकाश गुप्ता एवं विकास सिंह को मनोनीत किया, इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी प्रदीप गुप्ता द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया एवं संस्था के उद्देश्यों के बारे में उन्हें अवगत कराया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द हम टास्क फोर्स का भी गठन करने जा रहे हैं जो श्रावण माह में आने वाले कांवरिया बंधुओं की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।  बैठक में मुख्य रूप से कैंट विधानसभा अध्यक्ष आनंद शर्मा, पवन स...

मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा पॉपुलर ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ए. के. कौशिक सम्मानित किए गए

चित्र
मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा पॉपुलर ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ए. के. कौशिक सम्मानित किए गए रोहित सेठ   वाराणसी मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा पॉपुलर ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ए.के. कौशिक को सम्मानित किया गया। आपको यह सम्मान पूर्वाचल में नर्सिंग शिक्षा के उल्लेखनीय गुणवत्ता बनाए रखने और अन्य मेंटी संस्थानों के लिए मेंटर इंस्टीट्यूट की घोषणा करने के पश्चात् दिया गया। मेंटर इंस्टीट्यूट की मान्यता उन्हीं नर्सिंग इंस्टीट्यूट को दी जाती है जो नर्सिंग इंस्टीट्यूट के समस्त परीक्षणों से संबंधित गुणवत्ता में सर्वश्रेष्ठ होते हैं। इसी श्रृंखला में जब पिछले दिनों क्यूसीआई के द्वारा पॉपुलर कॉलेज ऑफ नर्सिंग का निरीक्षण किया गया तो संस्थान को 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए थे जो कि न केवल उत्तरप्रदेश में बल्कि समस्त भारत में गिनी चुनी संस्थाओं को ही दिया गया है। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. ए.के. कौशिक ने बताया कि पॉपुलर ग्रुप के लिए यह गर्व का विषय है कि पूर्वाचल में हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयासों को आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी जी के द्वारा गौरवान्वित किया गया है और पॉपुलर ग्रुप के द्वारा नर्सि...

महापौर ने आज अल सुबह कांवरियों के शिविर का किया निरीक्षण, रानीपुर वार्ड में झाड़ू लगाकर नगर को साफ सुथरा रखने का दिया संदेश

चित्र
महापौर ने आज अल सुबह कांवरियों के शिविर का किया निरीक्षण, रानीपुर वार्ड में झाड़ू लगाकर नगर को साफ सुथरा रखने का दिया संदेश रोहित सेठ  सावन माह में वाराणसी नगर में आने वाले कांवरियों की सुविधा को देखते हुये आज वाराणसी के महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी ने सुबह ही कावंरियों के लिये बनाये गये शिविरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी शिविर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु महाप्रबन्धक जलकल को निर्देशित किया गया। साफ सफाई हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। मा० महापौर के द्वारा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत वाराणसी के वार्ड नंबर 70 रानीपुर में स्वयं अपने हाथों से झाड़ू लगाया गया। इनके साथ वार्ड के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रमदान करते हुए साफ सफाई का कार्य किया। मा० महापौर के द्वारा वार्ड के नागरिकों से संवाद करते हुये उनसे अनुरोध किया गया कि अच्छी साफ सफाई हेतु नगर निगम का सहयोग करें, बिना जन सहयोग से सफाई व्यवस्था संभव नहीं है। मा० महापौर के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों को बताया गया कि अपने घरों में दो प्रकार डस्टबिन रखें जिसमें गिला एवं सूखा ...

रोटरी क्लब वाराणसी शिवाय के मंडलध्यक्ष द्वारा कुटुम ग्राम में गाय तथा बछड़े का दान किया गया

चित्र
रोटरी क्लब वाराणसी शिवाय के मंडलध्यक्ष द्वारा कुटुम ग्राम में गाय तथा बछड़े का दान किया गया रोहित सेठ  आज सुबह रोटरी क्लब वाराणसी शिवाय के पहल से रोटरी के मण्डलाध्यक्ष के द्वारा बाबतपुर स्थित कुटुम्ब ग्राम में गौ तथा बछड़े का दान कुटुम्ब ग्राम के नन्हे मुन्ने बच्चों की दुध आदि के आवश्यकतानुसार हुआ,  कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब शिवाय के अध्यक्ष रो•राहुल सिंह व मण्डलाध्यक्ष के भाई श्री सुशील बंसल जी ने किया तथा कार्यक्रम में सचिव रो•गौरव सिंह, रो• प्रियंका सिंह, रो•निकिता सिंह,रो•शशांक बंसल, रो•रक्षा बंसल, रो•सर्वेश राय, रो•नेहा राय, रो•संतोष कपूर, रो•सरिता सिंह, रो• जयराम त्रिपाठी, रो• निकेता श्रीवास्तव, रो• प्रवीण सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हुनर की एक पहचान का आयोजन हुआ संपन्न

चित्र
हुनर की एक पहचान का आयोजन  हुआ संपन्न  रोहित सेठ  मारवाड़ी युवा मंच अन्न्पूर्णा शाखा की ओर से होटल एच एच आई में , मंगलवार को एक एग्जिबिशन हुनर की एक पहचान का आयोजन किया गया जिसमें 56 से ज्यादा स्टॉलों को लगाया गया। मोदी जी द्वारा चलाये जाने वाले मोटा अनाज का भी वितरण किया गया ताकी उसका उपयोग लोग जाने। कार्यक्रम का उद्घाटन सनबीम स्कूल की  पूजा मधोक आशीर्वाद हॉस्पिटल की डा. दीपाली गुप्ता तथा जयपुरिया स्कूल के  दीपक बजाज जी ने उनकी  पत्नी उमा बजाज जी  द्वारा करवाया गया  इस कार्यक्रम में महिलाओं को एक प्लेटफार्म देने का प्रयास किया गया है जो महिलाये घरों में लघु उद्योग चलाकर जीवोपार्जन कर रही है वो इस प्रदर्शनी के द्वारा आय अर्जित व अपना प्रचार कर सके। आगंतुकों का स्वागत जया बसिया अध्यक्ष पूजा खेमका सचिव श्रुति जैन कोषाध्यक्ष महिलाओं को फ्री टैटू एडवांस कटिंग कर दी सुविधा दी गई  चैताली झुनझुनवाला रुचि पोद्दार प्रीति कानोड़िया इतनी प्रीति प्रलादिका भी इस कार्य को सफल बनाने में काफी सहयोग रहा।   राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती यशा ...

*उन्नाव से जिला अधिकारी अपूर्व दुबे द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सत्य प्रकाश के साथ*

चित्र
उन्नाव से जिला अधिकारी अपूर्व दुबे द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सत्य प्रकाश के साथ विकासखंड हसनगंज के ग्राम पंचायत सराय मलकादिम सत्र ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सत्र में उपलब्ध कराई जा रही है स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा ऑन ड्यूटी कर्मचारियों को निर्देशक भी दिए गए कि प्रत्येक ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की फलदाई बनाया जाए सत्र के दौरान सिर्फ खानापूर्ति करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के रूप प्रत्येक ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की आवश्यक रहनी चाहिए उन्होंने सत्र में मौजूद एएनएम विमल सिंह को निर्देश दिए गए हैं की सभी प्रकार की उपलब्ध एवं उपयोग की जाएगी सामग्री का स्टॉक रजिस्टर में अंकन कराए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हसनगंज को निर्देश दिए सभी एएनएम द्वारा तैयार किए गए अंकन स्टॉक रजिस्टर को समय पर अपडेट करते रहें इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा एएनएम से एमसीपी कार्ड भरवाने से वैक्सीन और दवाइयां भी उपलब्ध और अन्य दवाइयां की भी जानकारी ली गई इस मौके पर सीएमओ के...

काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का होगा यादगार स्वागत 12 हजार करोड़ की ओर करेंगे लोकार्पण शिलान्यास

चित्र
काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का होगा यादगार स्वागत 12 हजार करोड़ की ओर करेंगे लोकार्पण शिलान्यास रोहित सेठ  नरेन्द्र मोदी जी का जुलाई को आगमन हो रहा है। अमेरिका में पूरी दुनिया को शांति का संदेश देने के साथ ही प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में भारत के हितों से जुड़े कई है। इस दौरे को लेकर श्री नरेन्द्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र की जनता गौरवान्वित और उत्साहित है। उनका स्वागत कर इस दो दिवसीय प्रकारा को पार बनना चाहती है। उक्त बातें राजा क्षेत्र के श्री दिलीप सिंह पटेल जी ने आगरा, गुलाब पार्टी कार्यालय पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहीं उन्होंने काशी के सांसद एवं प्रमोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान आयोजित विभित्र कामों की विस्तार से चर्चा करते हुए बाकी  दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही जुलाई को रिंगरोड के किनारे हरहु सित वाजिदपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद अपराह करीब 1.00 बजे जनसभा का आयोजन किया गया है। -विश्व के सर्वमान्य एवं सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के काफी आगमन पर उनके स्वागत व जन...

शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया

चित्र
शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया रोहित सेठ  ज्ञानवापी में एक वर्ष से अधिक समय से प्रकट हुए आदि विशेश्वर का पूजन-अर्चन,भोग-राग शुरू न होने से मर्माहत परमाराध्य परमधर्माधीश अनंतश्रीविभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज द्वारा प्रकट आदि विशेश्वर का प्रतीक पूजन करने हेतु सनातनधर्मियों से 11 लाख शिवलिंग समर्पित करने का आह्वान किये जाने पर देश ही नही विदेश के भी शिवभक्तों ने भी  बढ़चढ़ कर शिवलिंग समर्पित करना शुरू कर दिया है। शिवलिंग समर्पण के क्रम में आज नेपाल से आये शिवभक्त विजय पाण्डेय पुत्र श्री हरिंद्र लाल पाण्डेय मेची झापा गौरहट नेपाल और अमिता यादव पत्नी स्वर्गीय मुन्ना लाल यादव हनुमान मंदिर टोल तिनपैनि,विराट नगर मोरन,नेपाल ने आज शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में आकर भृतानंद को शविलिंग समर्पित किया।शिवलिंग समर्पण करने के बाद शिवभक्तों ने कहा कि प्रकट आदि विशेश्वर का पूजन-अर्चन,राग भोग शीघ्र प्रारम्भ होना चाहिए।प्राण प्रतिष्ठित विग्रह का पूजन भोग र...

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियो की समीक्षा की रहे

चित्र
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियो की समीक्षा की रोहित सेठ  उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल वाजिदपुर का निरीक्षण भी किया गया  उप मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया          वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में बैठक कर अब तक किये गये तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।        जिलाधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मिनट टू मिनट तथा प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा पीएम स्वनिधी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत योजनाओं के लाभार्थी को मिली योजना की पूरी प्रोफाइलिंग करने का निर्देश दिया गया। जिससे स्पष्ट हो सके कि किस प्रकार सरकार द्वारा वंचित लोगों को स्वाभिमान से जीने ...

निष्क्रिय और अनुशासनहीन पदाधिकारियों के लिए हिन्दू महासभा में कोई स्थान नहीं - डॉ गीता रानी

चित्र
निष्क्रिय और अनुशासनहीन पदाधिकारियों के लिए हिन्दू महासभा में कोई स्थान नहीं - डॉ गीता रानी  रोहित सेठ           डॉ गीता रानी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा ने वाराणसी से जारी बयान में बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है । पुनर्गठित कार्यकारिणी में छह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दस राष्ट्रीय मंत्री सहित  30 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है । यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी ।       बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन का निर्णय 12 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली में संपन्न राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्ताव में लिया गया था । राष्ट्रीय कार्यसमिति ने यह प्रस्ताव राष्ट्रीय कार्यकारिणी को निष्क्रिय पदाधिकारियों से मुक्त करवाने और योग्य तथा ऊर्जावान पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में शामिल करने के उद्देश्य से पारित किया था ।   ...

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग पच्चीसवां दिन

चित्र
स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग  पच्चीसवां  दिन  रोहित सेठ         विनोद यादव  और हर्षित  केशरी भी  पुरुष एकल  के अन्तिम आठ में, गौरव  गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी मिश्रितयुगल के फाइनल में ।      वाराणसी, 5  जुलाई।    वाराणसी कैरम एसोसिएशन  और पटेल स्पोर्टिंग क्लब  के संयुक्त तत्वाधान  में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा  त्रिपाठी  स्मृति क्रीडा कक्ष में पिछले  चौबीस  दिनों से  चल रही   स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग  के अन्तर्गत  खेले  जा रहे  पुरुष एकल के अन्तिम  दो  लीग  मैचों के  प्राप्त  परिणाम  के  अनुसार  विनोद यादव  और हर्षित  केशरी भी अन्तिम  आठ के लिये क्वालीफाई  कर गये । आज ही खेले गये मिश्रित युगल  के दूसरे सेमीफाइनल मैच  में  गौरव  गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी  ने अशोक सिंह  और रिषिता केश...

*वाराणसी शूटिंग बॉल एसोसिएशन ने काशी कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं कार्यालय अधीक्षक को किया सम्मानित*

चित्र
वाराणसी शूटिंग बॉल एसोसिएशन ने काशी कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं कार्यालय अधीक्षक को किया सम्मानित रोहित सेठ  वाराणसी शूटिंग बॉल एसोसिएशन के 42वे राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के सफल आयोजन में सहयोग हेतु काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ के प्रधानाचार्य नगीना सिंह यादव,समस्त गुरुजनों एवं कार्यालय अधीक्षक महावीर प्रसाद श्रीवास्तव (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ) को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया  इस अवसर पर मुख्य रूप से तारकेश्वर सिंह यादव अध्यक्ष वाराणसी शूटिंग बॉल एसोसिएशन,कोषाध्यक्ष शिवशंरन पटेल एवंम समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे  । कार्यक्रम का संचालनविद्यालय के प्रवक्ता सचदेव सिंह यादव एवं सहायक अध्यापक आकाश रघुवंशी ने मिलकर किया

*दहेज पीड़िता ने दहेज लोभी पति के खिलाफ आसीवन थाना में दिया शिकायत पत्र*

चित्र
*दहेज पीड़िता ने दहेज लोभी पति के खिलाफ आसीवन थाना में दिया शिकायत पत्र* उन्नाव थाना आसीवन क्षेत्र के अंतर्गत दहेज लोभी पति ससुर सास ने पीड़िता कल्पना को कम दहेज लाने पर कई बार लाठी-डंडों से जमकर पीटा। दहेज लोभी पति अपनी पत्नी कल्पना को समस्त स्त्रीधन छीनकर सिर्फ कपड़ों में अपने 4 वर्ष के बच्चे के साथ मायके किया रवाना। पीड़िता अपने मायके में रहने के बावजूद भी दहेज लोभी पति अनिल कुमार ससुर महादेव सास लगातार फोन करके ₹200000 की कर रहे हैं डिमांड और कह रहे हैं पैसा दे दो सब लड़ाई झगड़ा खत्म हो जाएगा। ब्यूरो चीफ मोहम्मद जमाल की खास रिपोर्ट  पीड़िता कल्पना अपने पति ससुराल जनों से तंग आकर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया लेकिन पुलिस अधीक्षक थाना आसीवन मामले को किया रिफर। आज थाना आसीवन पहुंचकर पीड़िता कल्पना अपने पति सास ससुर ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न को लेकर दहेज लोभीयो के खिलाफ दिया शिकायत पत्र। थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दहेज लोभी ऊपर और मारपीट करने पर कई धाराओं में लिखा मुकदमा। पूरा मामला थाना क्षेत्र के ग्राम पनापुर का है जहां पर दहेज लोगी अपनी ...

हुनर की एक पहचान का आयोजन हुआ संपन्न

चित्र
हुनर की एक पहचान का आयोजन  हुआ संपन्न  रोहित सेठ  मारवाड़ी युवा मंच अन्न्पूर्णा शाखा की ओर से होटल एच एच आई में 04 जुलाई 2023, मंगलवार को एक एग्जिबिशन हुनर की एक पहचान का आयोजन किया गया जिसमें 56 से ज्यादा स्टॉलों को लगाया गया। जिसमें ज्वेलरी, बैग, बुटिक, बेकरी, हेल्थ चेकअप, आरती थाली किचन केयर, बैडशीट, बनारसी दुपट्टा आदि लोगों को लुभा रहे हो. इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों ने खारीदारी की 700 से ज्यादा लोगो ने एग्जिबीशन शिरकत की बनारस ही नही बल्कि कानपुर, कलकत्ता, आजमगढ़ गाजीपुर आदि जगहों के स्टाल थे। मोदी जी द्वारा चलाये जाने वाले मोटा अनाज का भी वितरण किया गया ताकी उसका उपयोग लोग जाने। कार्यक्रम का उद्घाटन पूजा मधोक डा. दीपाली गुप्ता तथा दीपक बजाज जी ने किया इस कार्यक्रम में महिलाओं को एक प्लेटफार्म देने का प्रयास किया गया है जो महिलाये घरों में लघु उद्योग चलाकर जीवोपार्जन कर रही है वो इस प्रदर्शनी के द्वारा आय अर्जित व अपना प्रचार कर सके। आगंतुकों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष जया वासिया पजामा श्रुति जैन ने किया। विशेष सहयोग कार्यक्रम मे श्वेता अग्रवाल जय श्री ज...

शङ्कराचार्य जी को किया आदि विश्वेश्वर के प्रतीक शिवलिंग समर्पण

चित्र
शङ्कराचार्य जी को किया आदि विश्वेश्वर के प्रतीक शिवलिंग समर्पण रोहित सेठ  आदि विश्वेश्वर के प्रतीक शिवलिंग लेकर काशी रवाना हुए दो शिवभक्त श्रीविद्यामठ में एकत्र हो रहा 11 लाख शिवलिंग आज काशी के दो शिव-भक्त श्री रमेश उपाध्याय एवं श्री सतीश अग्रहरि ने आदि विश्वेश्वर का प्रतीक शिवलिंग ज्योतिष्पीठाधीश्वर शङ्कराचार्य जी को समर्पित किया और उनकी आज्ञा से शिवलिंग लेकर काशी को रवाना हुए। ज्ञातव्य है कि काशी के ज्ञानवापी परिसर  में विगत दिनों भगवान् आदि विश्वेश्वर प्रकट हुए और फिर भी उनका पूजन अर्चन इतने दिनों बाद भी आरम्भ न हो सका इस बात से अत्यन्त दुःखी हुए परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती 1008' ने काशी में यह घोषणा की थी कि काशी में पूरे भारत के सभी गाॅवों से 11 लाख शिवलिंग एकत्रित किए जाएंगे और काशी में उसकी स्थापना की जाएगी।  शङ्कराचार्य जी के इसी मुहिम को आगे बढाते हुए सर्वप्रथम गांव नरैना जिला रोहतास बिहार व पिशाचमोचन वाराणसी गाॅव से शिवलिंग काशी पहुँच रहा है। इस अवसर पर पूज्यपाद शङ्...

अखंड हिंद फौज ने एसीपी श्री अवधेश कुमार पांडे जी को सम्मानित किया. डॉ गीता रानी

चित्र
अखंड हिंद फौज ने एसीपी  श्री अवधेश कुमार पांडे जी को सम्मानित किया. डॉ गीता रानी रोहित सेठ   अखंड हिंद फौज के सीनियर्स  कैडेट्स एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गीता रानी (गर्ल्स डिवीजन) वाराणसी थाना दशाश्वमेध  एसीपी  श्री अवधेश कुमार पांडे  जी से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान माननीय एसीपी महोदय ने अखंड हिंद फौज का संपूर्ण परिचय प्राप्त किया। अखंड हिंद फौज ने वाराणसी दशाश्वमेध एसीपी  श्री अवधेश  कुमार पांडे जी को पुष्पगुच्छ  और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। डॉ गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष गर्ल्स (डिवीजन)  डीसीओ विमल जी प्लाटून कमांडर साहिल कैडेट्स निखिल नितिन सोनू उपस्थित रहे।

डॉ .दयालु ने जनसुनवाई कर किया समस्याओ का समाधान

चित्र
डॉ .दयालु ने जनसुनवाई कर किया समस्याओ का समाधान रोहित सेठ  मंत्री जी ने फरियादियों की सुनी पूरी बात,फिर किया समाधान    वाराणसी 03 जुलाई :-- उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र "दयालु"  ने आज सोमवार को प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई की।         मंत्री श्री दयालु का मानना है कि  जनता और शासन के मध्य संवाद सदैव बना रहना चाहिए, तभी हम जनता की दुख,तकलीफ और समस्याओं से रूबरू हो पाएंगे,और तभी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।          आज जनसुनवाई के दौरान मंत्री डा.दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने सभी फरियादियों को पर्याप्त समय दिया और फरियादियों की सभी समस्याओं को सुना। घंटो तक चली जनसुनवाई में ज्यादातर मामलों का त्वरित समाधान किया गया।       गंभीर मामलों का संज्ञान लेते हुए मंत्री डा.दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने संबंधित विभाग को अविलंब कार्यवाई के निर्देश दिए और कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया।       जनस...

जब-जब आसुरी शक्तियों का विशेष प्रभाव होता है,तब-तब ईश्वर का अवतार होता है -

चित्र
जब-जब आसुरी शक्तियों का विशेष प्रभाव होता है,तब-तब ईश्वर का अवतार होता है - श्रीमद् भागवत कथा वाचक -श्री चंचल जी महाराज - अयोध्या रोहित सेठ       वाराणसी महानगर के शिवपुर, परमानन्दपुर के आल्हा - काल्हा पोखरे पर श्री पंचमुखी हनुमान जी एवं श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विगत 30 जून से 7 जुलाई 2023 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं भव्य भण्डारे का आयोजन मंदिर के महन्त श्री रामनिहोर गिरी जी महाराज के प्रमुख संयोजन में चल रहा है।      श्रीमद् भागवत कथा वाचक श्री चंचल जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा के दौरान कहा कि जब -जब धरा पर आसुरी शक्तियों का विशेष प्रभाव होता है।तब-तब ईश्वर का किसी न किसी रूप में अवतार होता है।हम सबको भगवान् श्री कृष्ण जी की तरह अनेकों समस्याओं को झेलकर भी सदैव नेक कार्यों को करना चाहिए।    श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन में अतुल कुमार सिंह, शिवकुमार पटेल, उत्तर प्रदेश राजकीय कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय, रामजी पटेल,विमल सिंह,सुनील श्रीवास्तव,चंदन पटेल, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव - पे...