सहसवान में बिजली चोरों पर SDO साहब का हंटर, विजिलेंस के साथ की सर्जिकल स्ट्राइक - 20 चोर रंगे हाथ

सहसवान में बिजली चोरों पर SDO साहब का हंटर, विजिलेंस के साथ की सर्जिकल स्ट्राइक - 20 चोर रंगे हाथ धरे


संवाददाता किशन शर्मा 

सहसवान, बदायूँ बिजली चोरी कर विभाग को लाखों का चूना लगा रहे चोरों की अब खैर नहीं। शनिवार को सहसवान में बिजली विभाग ने वो कर दिखाया जिसका इंतजार लंबे समय से था।

उपखंड अधिकारी, सहसवान के कुशल नेतृत्व और पीलीभीत से आई तेज-तर्रार विजिलेंस टीम ने 33/11 केवी सहसवान तहसील के सबसे बदनाम हाई लॉस फीडर Town-1 पर ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक की, कि पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, SDO साहब खुद टीम का नेतृत्व करते हुए सुबह से ही फील्ड में डटे रहे। जैसे ही टीम मोहल्लों में घुसी, चोरी कर रहे लोगों के होश उड़ गए। कई दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए, तो कई के घरों से कटिया के बंडल बरामद हुए।

टीम की बड़ी सफलता 20 चोर धर-दबोचे
इस साहसिक अभियान में टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। मौके से कुल 20 बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

इसमें 17 शातिर व्यावसायिक चोर हैं जो दिन-रात AC, मोटर और मशीनें चोरी की बिजली से चला कर मुनाफा कमा रहे थे, जबकि 3 घरेलू चोर भी पकड़ में आए।

सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 के तहत FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग अब इनसे लाखों रुपये की राजस्व क्षति और शमन शुल्क भी वसूलेगा।

SDO का दो टूक संदेश
उपखंड अधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है सहसवान में अब बिजली चोरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। वैध कनेक्शन लो और चैन से रहो, वरना अगला नंबर आपका होगा

उनकी इस जीरो टॉलरेंस नीति और दमदार कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। ईमानदार उपभोक्ताओं ने इस अभियान का स्वागत किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला