प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त करने के बाबजूद दातागंज विधानसभा के हजरतपुर में कांग्रेस ने किया संविधान
प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त करने के बाबजूद दातागंज विधानसभा के हजरतपुर में कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ संवाद
पुलिस ने सुबह में उखाड़ दिया टेंट इसके बाबजूद उमड़ी भारी भीड़ ।सीतापुर सांसद राकेश राठौर रहे मुख्य वक्ता।
अनुमति निरस्त करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रशासन पर लगाया भाजपा के एजेंट होने का आरोप
सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने अजीत यादव को दातागंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया।
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूँ। प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त करने के बाबजूद दातागंज विधानसभा के हजरतपुर में कांग्रेस ने संविधान बचाओ संवाद किया। पुलिस ने बुधवार सुबह में ही हजरतपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर टेंट उखाड़ दिया । इसकी खबर मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव सुबह 10 बजे हजरतपुर पहुंचे गए । पुलिस द्वारा टेंट उखाड़ देने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राठौर समाज में आक्रोश फैल गया। सांसद राकेश राठौर के पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी । दोपहर 12 बजे सीतापुर सांसद राकेश राठौर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। टेंट और मंच पुलिस द्वारा उखाड़ दिए जाने पर कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर की ट्राली पर तख्त डालकर आनन फानन में मंच तैयार किया जिसपर खड़े होकर सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने मुख्य वक्ता के बतौर भाषण दिया।
ज्ञात हो कि हजरतपुर में इतवार बाजार के निकट 19 अगस्त को संविधान बचाओ संवाद करने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने उपजिलाधिकारी दातागंज से अनुमति मांगी थी। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक हजरतपुर से आख्या मांगी थी जिसपर 15 अगस्त को उन्होंने कांग्रेस की सभा के अनुमति देने पर अनापत्ति व्यक्त की थी। लेकिन मंगलवार को देर रात एसडीएम दातागंज ने वाट्सएप कर कार्यक्रम को अनुमति निरस्त करने का संदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को भेजा। जिसपर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। भाजपा के कार्यक्रमों को करने पर जिले में कोई रोक नहीं है लेकिन कांग्रेस के कार्यक्रमों को पुलिस के बल पर रोका जा रहा है। शांतिपूर्ण संवाद और सभा की अनुमति निरस्त की जा रही है। कांग्रेस के सीतापुर सांसद राकेश राठौर के कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी गई जबकि उझानी में भाजपा के मंत्री राकेश राठौर गुरु को कार्यक्रम करने की खुली छूट दी गई। इससे जाहिर है कि भाजपा के इशारे पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के कार्यक्रम की अनुमति निरस्त की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रशासन की कार्यवाही को संविधान और लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कार्यक्रम तय समय पर करने का ऐलान कर दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के आह्वान पर तय समय पर बुधवार को दोपहर 12बजे तक हजरतपुर में कार्यक्रम स्थल पर हजारों लोग पहुंच गए। और भारी भीड़ ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लिया।
सांसद राकेश राठौर ने बोलते हुए कहा कि भाजपा के इशारे जिस तरह पुलिस प्रशासन ने आपके कार्यक्रम का टेंट उखाड़ा है उसी तरह 2027 के चुनाव में आप लोग दातागंज विधानसभा से भाजपा को उखाड़ कर फेंक देना।
सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को दातागंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने तेली राठौर समाज के लोगों से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अजीत यादव को अपना भाई मान कर सहयोग करना। उन्होंने भाजपा पर पिछड़ा दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर दिया। पेपर लीक कर नौजवानों के भविष्य से भाजपा सरकारों। ने खिलबाड़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। किसानों को यूरिया डीएपी और फसलों के दाम नहीं मिल रहे । नौजवानों को काम नहीं मिल रहा। महंगाई चरम सीमा पर है। आम आदमी का जीवन भाजपा राज में मुश्किल हो गया है। उन्होंने भाजपा सरकार को हटाने और दातागंज विधानसभा में भाजपा का तंबू उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह सीतापुर सांसद राकेश राठौर का अपमान किया है इसे तेली राठौर समाज कभी नहीं भूलेगा । उन्होंने कहा कि सांसद राकेश राठौर केवल तेली समाज ही नहीं सभी पिछड़ों और दलितों के नेता हैं। उनके अपमान का बदला 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटा कर लिया जाएगा।
संविधान बचाओ संवाद में दातागंज क्षेत्र को बाढ़ मुक्त / सैलाब मुक्त कराने , मानपुर से सिमरिया तक और रुकुमपुर से भाऊ नगला तक राम गंगा के दोनों किनारों पर बांध तटबंध बनाने , हजरतपुर मुख्य मार्ग को जलभराव से मुक्त कर पुनर्निर्माण कराने , हजरतपुर क्षेत्र में डिग्री कालेज और महिला इंटर कॉलेज बनाने , दातागंज में चीनी मिल बनाने , अधूरे पड़े मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण कराने और अन्याय के विरुद्ध न्याय के लिए आवाज उठाई गई। सीतापुर सांसद ने इन मुद्दों को संसद में उठाने का वादा किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां, जिला सचिव राजीव पटेल, जिला महासचिव सत्यम यादव, जिला सचिव गिरीश चंद्र,जिला सचिव मंजेश यादव, म्याऊं ब्लाक अध्यक्ष अरुण सिंह, विजय बहादुर, विनोद राठौर, शिव सिंह राठौर समेत हजारों लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के बाद सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ जमालपुर गांव जाकर विगत महीने ट्रांसफार्मर गिरने से खेत की रखवाली कर रहे संतोष राठौर के दो बच्चों की मौत की घटना पर शोक व्यक्त किया।उन्होंने मृतक बच्चों के परिजन को सहयोग दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें