पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुरक्षा और सद्भाव का संदेशरिपोर्ट
पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुरक्षा और सद्भाव का संदेश
रिपोर्ट सगीर खान
बदायूं नाधा। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र नाधा की प्रभारी बीके रमा बहन एवं बीके अनीता बहन द्वारा नाधा चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सहित चौकी में सभी पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और जिम्मेदारी का प्रतीक है। समाज की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।
बीके रमा बहन एवं बीके अनीता बहन ने पुलिस कर्मियों को आध्यात्मिक संदेश देते हुए जीवन में सकारात्मक विचार, आत्मिक शांति, संयम एवं सद्भाव को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हमारे विचार सकारात्मक होते हैं, तो उसका प्रभाव हमारे व्यवहार और पूरे समाज पर दिखाई देता है।
चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनका सम्मान करना निश्चित रूप से उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक पहल है।
इस दौरान चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सहित सभी पुलिस कर्मियों ने ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच आपसी सहयोग, सम्मान एवं सद्भाव का सुंदर संदेश दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें