सहसवान-कछला मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल

*सहसवान-कछला मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल*


संवाददाता मसर्रत अली 
*सहसवान (बदायूं)।* थाना सहसवान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। कछला-सहसवान मार्ग पर ग्राम जौनेरा के पास मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक घायल हो गए।


घटना आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे की है। 
एक मोटरसाइकिल संख्या UP 24 BN 6182 पर सवार विकास उर्फ विक्की पुत्र जयराम प्रजापति, निवासी ग्राम खेड़ा माजरा हुसैनपुर, थाना उझानी कछला की ओर से सहसवान की तरफ आ रहा था।

वहीं दूसरी मोटरसाइकिल संख्या UP 24 AS 5618 पर सवार टोनी पुत्र मथुरा प्रसाद कश्यप, निवासी मोहल्ला शहवाजपुर, सहसवान से कछला की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि ग्राम जौनेरा के पास मोड़ पर पहुंचते ही दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसकी सूचना राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी घटना स्तर पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला