जंगल में चकरोड किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली

जंगल में चकरोड किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता मसर्रत अली 
सहसवान, बदायूं कोतवाली सहसवान क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने जंगल के चकरोड किनारे मेड़ पर एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। मृतक की पहचान अलहदादपुर धोबई निवासी ज्ञान चंद्र (24) पुत्र राजवीर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया