सहसवान बारह वफात को लेकर पुलिस सख्त, थाना प्रभारी ने किया नगर में पैदल

सहसवान बारह वफात को लेकर पुलिस सख्त, थाना प्रभारी ने किया नगर में पैदल भ्रमण

संवाददाता मसर्रत अली 

सहसवान पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश बारावफात के त्योहार को लेकर सहसवान पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहार पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण किया

थाना प्रभारी ने कोतवाली से पैदल गश्त शुरू की। मुख्य बाजार, तहसील रोड, चौधरी सराय, पठान टोला, मजार मीरा साहब रोड, जामा मस्जिद क्षेत्र सहित सभी संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बात कर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने कहा 12 वफात का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। जुलूस के रूटों का सत्यापन कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
भ्रमण के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारू कराया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। नगर में पुलिस की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया