अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत पर भाजपा नेता विक्रांत यादव ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत पर भाजपा नेता विक्रांत यादव ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान, बदायूं क्षेत्र में बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गांव होतीपुर निवासी सुभाष (25) की मौत और सोनपाल (52) के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से गांव में शोक की लहर है।
बताया गया कि दोनों बुधवार शाम बाइक से खितौरा सामान लेने गए थे और रात करीब सात बजे लौटते समय बहबलपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी।
इसी घटना को लेकर *आज वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव* मृतक सुभाष के आवास होतीपुर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें