बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बंटी राहत सामग्री वितरित एसडीएम गौरव आर्य और भाजपा नेता विक्रांत यादव रहें

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बंटी राहत सामग्री वितरित एसडीएम गौरव आर्य और भाजपा नेता विक्रांत यादव रहें मौजूद

संवाददाता मसर्रत अली 

*सहसवान (बदायूं)।* तहसील सहसबान के गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आए गांवों में सोमवार को प्रशासन और भाजपा संगठन ने संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया। बाढ़ से घिरे *खागी नगला, वीरशय नगला, भमरोलिया और गिरधारी नगला* गांवों में पहुंचकर अधिकारियों ने राहत सामग्री का वितरण किया।

आज एसडीएम गौरव आर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने गांव-गांव जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री किट सौंपी। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को जलभराव से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम गौरव आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, तहसीलदार, लेखपाल कौशल यादव सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

एसडीएम गौरव आर्य ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य चलाया जा रहा है। किसी भी पीड़ित परिवार को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने कहा कि योगी-मोदी सरकार आपदा की इस घड़ी में हर पीड़ित के साथ खड़ी है। भाजपा संगठन द्वारा भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी राहत सामग्री का वितरण जारी रहेगा।

वितरित की गई राहत किट में योगी सरकार द्वारा भेजी गई आटा, चावल, दाल, सरसों का तेल, नमक, हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला, चीनी, बिस्कुट, मोमबत्ती, माचिस, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, बाल्टी, मग सहित दैनिक उपयोग की सभी जरूरी सामग्री शामिल रही। किट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र लगा हुआ था।

राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के चेहरे पर राहत दिखाई दी और उन्होंने प्रशासन व सरकार का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया