सहसवान में सपा का जोरदार धरना प्रदर्शन वोट चोरी को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सहसवान में सपा का जोरदार धरना प्रदर्शन वोट चोरी को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव के नेतृत्व जोरदार प्रदर्शन
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान बदांयू बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता लाल टोपी और पार्टी के झंडे लेकर तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपज़िलाधिकारी शौर्य अरोड़ा को सौंपा। सपा नेताओं ने मतदाता सूची का पारदर्शी ऑडिट कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बदायूं सहसवान बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटी। वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव के नेतृत्व में शोएब नकवी, दिनेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता लाल टोपी और पार्टी के झंडे लेकर तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। कई कार्यकर्ताओं के हाथों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर भी दिखाई दिए। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों से सपा समर्थक मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन या निर्वाचन विभाग की ओर से तत्काल कोई स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की अनियमितता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कथित वोट चोरी की निष्पक्ष जांच, मतदाता सूचियों का पारदर्शी ऑडिट, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता मजबूत करने की मांग की गई। साथ ही किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं काटे जाने की मांग भी रखी गई।सपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त स्तर तक मामले की जांच कराए जाने की मांग की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपज़िलाधकारी शौर्य अरोड़ा ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे राज्यपाल तक भेजने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव शोएव नक़वी आग़ा दिनेश यादव,रजी अहमद उर्फ राजू बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें