जरीफनगर: लौहरपुरा में चोरी से परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल का खटखटाया

जरीफनगर: लौहरपुरा में चोरी से परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल का खटखटाया दरवाजा


रिपोर्ट मसर्रत अली 
जरीफनगर, बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम लौहरपुरा में चोरी का एक मामला सामने आया है। पीड़ित बालिस्टर पुत्र रेवाराम निवासी लौहरपुरा ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित का आरोप है कि 22 सितंबर 2026 की रात करीब 1 बजे गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुसकर चोरी कर ले गए पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा हरवेश व पुत्रवधू घर में सो रहे। थे इसी का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित का आरोप है कि चोर घर में रखे दो जोड़ी चांदी के खडुआ, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की जंजीर और पर्स में रखे एक हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। शोर होने पर जब पुत्र हरवेश जागा तो उसने चोरों को पहचान लिया, लेकिन उनके पास हथियार होने के कारण वह कुछ कह नहीं पाया।

बताया जा रहा है कि सुबह जब पीड़ित के पुत्र ने इसकी शिकायत आरोपियों से की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी।

पीड़ित बालिस्टर का कहना है कि हरियाणा से वापस आने के बाद उसने इस संबंध में चौकी दानपुर पर प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद निराश होकर उसने थाना जरीफनगर में भी प्रार्थना पत्र दिया, फिर भी कार्रवाई न होने पर अब उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला