एसबीआई एटीएम में चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों समेत आरोपी गिरफ्तारसीसीटीवी फुटेज और

एसबीआई एटीएम में चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों समेत आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और करीब 100 कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

संवाददाता मसर्रत अली 

सहसवान (बदायूं)। सहसवान में एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर रुपये चोरी करने के प्रयास का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजारों से भरा पिट्टू बैग और एक पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने कार्रवाई की। दिनांक 26 सितंबर को सहसवान स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी का प्रयास किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस ने दो टीमों का गठन किया। दोनों टीमों ने सहसवान कस्बे और आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद विवेचक महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 अक्टूबर को देर रात्रि नाधा रोड पर बिसौली रोड जाने वाले रास्ते के तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम भारती पुत्र मेघनाथ निवासी मोहल्ला मिर्धा टोला, कस्बा व थाना सहसवान के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिट्टू बैग बरामद किया जिसमें प्लास पेचकस टेस्टर छैनी तार कटर और हथौड़ी समेत अन्य औजार मिले। इसके अलावा एक पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 सितंबर को उसके पिता ने सुबह उसे मारा था जिससे उसके दाहिने पैर में चोट लग गई थी। वह दिल्ली जाने की तैयारी में था। इसी दौरान उसने एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की। जब एटीएम से रुपये नहीं निकले तो उसने मशीन को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया।पहचान छिपाने के लिए उसने सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। लोगों की आवाजाही बढ़ने पर वह मौके से चला गया और अपने साथ लाए औजार झाड़ियों में छिपा दिए। बाद में वह इन्हीं औजारों को लेकर बाहर जाने की तैयारी कर रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि यदि घटना के दौरान कोई व्यक्ति उसका विरोध करता तो वह उन्हीं औजारों से उस पर हमला कर सकता था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला