सहसवान पत्रकार एसोसिएशन का गठन सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का हुआ चयन

सहसवान पत्रकार एसोसिएशन का गठन सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का हुआ चयन, 


पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।


संवाददाता मसर्रत अली 


सहसवान। नगर के नारायण भवन में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से सहसवान पत्रकार एसोसिएशन का गठन किया गया। 


बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, पत्रकार हितों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को संगठित होकर कार्य करने की


 आवश्यकता है, ताकि पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा मिल सके।


बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अबीर सक्सेना को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। वही अनवर खान को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सौरभ गुप्ता और मुकीम अहमद को उपाध्यक्ष योगेंद्र उपाध्याय को महासचिव जगतपाल सिंह को कोषाध्यक्ष तथा आसिम अली को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।


संगठन में मोहित यादव एवं मसर्रत सलमानी को सचिव बनाया गया जबकि किशन शर्मा एवं शिव यादव को सक्रिय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करने का भरोसा दिलाया। सभी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज को मजबूत करना है।
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि


सामाजिक मुद्दों को निष्पक्ष रूप से जनता के सामने लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 अंत में सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार