सहसवान तहसील में निजी सहायकों से पैमाइश कराने का आरोप कार्रवाई की मांग

सहसवान तहसील में निजी सहायकों से पैमाइश कराने का आरोप कार्रवाई की मांग 


संवाददाता मसर्रत अली 

बदायूं  सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम नैनोल बागवाला में ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सरकारी पैमाइश कार्य संबंधित अधिकारियों की बजाय उनके निजी सहायकों से कराया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। मामले में विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्राम नैनोल बागवाला निवासी मोहम्मद फारूक पुत्र अनीस अहमद ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों द्वारा निजी सहायक रखने और उनसे सरकारी कार्य कराने पर रोक है। उनका कहना है कि ऐसा होने से अभिलेखों और जनता से जुड़ी सूचनाओं के दुरुपयोग तथा अवैध धन वसूली जैसी आशंकाएं बनी रहती हैं।
शिकायत के अनुसार 22 मई 2026 को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश के लिए एक टीम गठित की गई थी। इसमें लेखपाल भोजवीर सिंह तथा कानूनगो किशन लाल और सतीश शर्मा शामिल थे। आरोप है कि मौके पर संबंधित अधिकारियों के निजी सहायकों ने पैमाइश का कार्य किया।
प्रार्थी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार