सहसवान में "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत चला महा सफाई अभियान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे

सहसवान में "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत चला महा सफाई अभियान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे मौजूद



संवाददाता मसर्रत अली 
सहसवान बदायूं नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत - एक कदम स्वच्छता की ओर" आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत बुधवार को सफाई श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह अभियान एक दिन, एक घंटा, एक साथ सफाई श्रमदान कार्यक्रम थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे। उनके साथ नगर के भाजपा कार्यकर्ता और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने हाथों में बैनर लेकर स्वच्छता में सहयोग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत का नारा दिया।

इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हर नागरिक को सहयोग करना होगा नगर मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी कहां की साफ सफाई स्वच्छता बनाए रखें इस मौके पर प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी, नगर मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना,नगर मंडल उपाध्यक्ष प्रेमपाल कश्यप,नगर मंडल महामंत्री दीपक माहेश्वरी, नगर मंडल मंत्री महिपाल कश्यप, नगर मंडल महामंत्री देवेंद्र प्रजापति, जयंत शर्मा, हिमांशु महेश्वरी, सहित भारी संख्या पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला