अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सहसवान में पुलिस का पैदल गश्त व रूट मार्च, थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह रहे

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सहसवान में पुलिस का पैदल गश्त व रूट मार्च, थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह रहे मौजूद



संवाददाता मसर्रत अली 
सहसवान, बदायूं। नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी त्योहारों को देखते हुए गुरुवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह मय थाना फोर्स द्वारा कस्बे में सघन पैदल गश्त एवं रूट मार्च किया गया।

पुलिस टीम ने कोतवाली से शुरू होकर मुख्य बाजार, नयागंज, सैफुल्लागंज, मंडी समिति और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों व आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बनाए रखना है। त्योहारों पर हुड़दंग करने वालों, अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

रूट मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग भी की और लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या थाना पुलिस को दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला