बिसौली विधानसभा में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने फिर दिया मानवता का परिचय, सड़क हादसे में मृत युवक के परिवार को दी 50 हजार की मदद
बिसौली विधानसभा में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने फिर दिया मानवता का परिचय, सड़क हादसे में मृत युवक के परिवार को दी 50 हजार की मदद
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान- जब राजनीति में संवेदनहीनता की चर्चा होती है, तब बिसौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव जैसे नेता मानवता की मिसाल पेश करते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने दयालु और मददगार स्वभाव का परिचय दिया है।
क्या है पूरा मामला
बिसौली विधानसभा के ग्राम चन्दोई में सड़क दुर्घटना में आयुष कुमार नामक युवक का आकस्मिक निधन हो गया था। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, परिवार पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
सूचना मिलते ही दौड़े-दौड़े पहुंचे पूर्व एमएलसी
जैसे ही इस दुखद घटना की जानकारी पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव को मिली, वे सारे कार्यक्रम छोड़कर तुरंत ग्राम चन्दोई शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
ग्रामवासियों के आह्वान पर 50 हजार की आर्थिक मदद
मौके पर मौजूद ग्रामवासियों ने नेताजी को परिवार की गरीबी और बदहाली के बारे में बताया। ग्रामवासियों के आह्वान पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने तुरंत ₹50,000 की नगद आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को सौंपी और कहा – “आप अकेले नहीं हैं, पूरा परिवार आपके साथ खड़ा है।”
इतना ही नहीं, उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर परिवार को सरकारी मुआवजा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने की सराहना
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें