उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र का कार्यभार छोड़ा
अतिरिक्त प्रभार से लेखपालों का इनकार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान (बदायूं)। लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान ने प्रांतीय आह्वान पर मुख्य सचिव के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के अभिलेख-बस्ते राजस्व निरीक्षक को सौंपकर वहां कार्य करने से इनकार कर दिया।
संघ ने अंतर मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने, भत्तों में वृद्धि, अतिरिक्त कार्यभार समाप्त करने और लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने समेत कई मांगें उठाईं। लेखपालों ने स्पष्ट किया कि वे अपने मूल हल्के में कार्य करेंगे, जबकि अतिरिक्त आवंटित क्षेत्रों का बहिष्कार जारी रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें