नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के नवें दिन खूब श्रद्धा और शक्ति दिखी
नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के नवें दिन खूब श्रद्धा और शक्ति दिखी
रिपोर्ट मसर्रत अली
बिसौली,बदायूं। नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के नवें दिन खूब श्रद्धा और भक्ति दिखी। शाम की आरती में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर भगवान गणेश की आरती उतारी। आरती के समय पंडाल में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे।
नगर के श्री सनातन धर्म पंजाबी मंदिर परिसर के गणेश पंडाल में विधि विधान से पूजा के बाद आरती की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को फूल फल और प्रसाद चढ़ाया इसके बाद आयोजक मंडल की मौजूदगी में भगवान गणेश की आरती की गई। आरती शुरू होते ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने आरती में शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना की। घंटी और जयकारों के बीच भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाए जिससे पूरे नगर का वातावरण गणेश मय बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार की सुख शांति और खुशहाली मांगी। पूजा और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखा। आरती में जिला पंचायत सदस्य शकुन प्रेमी, नगर पालिका सभासद सौरभ भिल्ला, मनोज कबीरा, कुलदीप रस्तोगी, अमित शर्मा, राजीव आर्य राजू, शानू कथूरिया, शिवा प्रजापति, चिंटू रस्तोगी, कैलाश शर्मा, सुनील आर्य, एड. कपिल देव समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें