जिला गंगा समिति बदायूं के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रहे।

जिला गंगा समिति बदायूं के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 

रिपोर्ट मसर्रत अली 

बदायूं डीoएसoएमo पब्लिक स्कूल सिरासौल बिल्सी डीoपीoओoनमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता,गंगा स्वच्छता रैली, गंगा स्वच्छता गोष्ठी एवं स्वच्छता शपथ एवं श्रमदान का आयोजन किया शहीद सुरजीत सिंह चौहान के स्मारक पर छात्र छात्राओं ने श्रमदान कर लगभग एक हजार किलोग्राम कचरा एकत्र किया पूरे प्रांगण को साफ एवं स्वच्छ बनाया स्कूल के प्रबंधक संजीव सिंह राठौड़ ने गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गया इस अवसर पर 
जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा एवं 2 अक्टूबर से 31 विशेष अभियान का आयोजन जिला गंगा समिति बदायूं के तत्वावधान में किया जाएगा उपरोक्त के क्रम में नदियां किनारे, तालाबों एवं जल स्रोतों के रख रखाव हेतु सफ़ाई अभियान पूरे जनपद में आयोजित किए जा रहे हैं मैं अपील करता हूं कि समस्त जनपद वासी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें क्यूं कि स्वच्छता की शुरुआत हमें स्वयं से ही करनीं होगी 
स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता के बारे में समझाया गया कि कैसे हम जनसहभागिता निभाते हुए गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाने में सहयोग कर सकते हैं साथ ही पर्यावरण संरक्षण में सुधार ला सकते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता पचास प्रतिभागियों को कैंप, टी-शर्ट एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता शपथग्रहण कराई एवं स्कूल के छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को गंगा स्वच्छता को लेकर जागरूक किया इस अवसर पर मीनू पचौरी, प्रशांत तिवारी आशीष कुमार सिंह,अवनी राघव, प्राची चौहान,सपना चौहान, सपना भारती, प्रशांत सिंह,एकांशी सिंह, सौम्या शाक्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला