जायन्ट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि बिसौली द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण रक्तदान और अंगदान की प्रति जागरूकता जल संरक्षण एवं सम्मान समारोह दिवस मनाया ।

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि बिसौली द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान 

वृक्षारोपण रक्तदान और अंगदान की प्रति जागरूकता जल संरक्षण एवं सम्मान समारोह दिवस मनाया गया


संवाददाता मसर्रत अली 
बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि बिसौली द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण, रक्तदान और अंगदान के प्रति जागरूकता, गौ सेवा, सशक्तिकरण, जल संरक्षण, पिंक टॉयलेट पुनर्निर्माण और समापन एवं सम्मान समारोह दिवस मनाया गया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्था के विकास, विस्तार और जनकल्याणकारी अभियानों में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने वाली पूर्व अध्यक्षों को मुख्य रूप से आमंत्रित कर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए स्वास्थ्य शिविर, कन्या शिक्षा, वस्त्र वितरण और महिला स्वावलंबन जैसे कार्यों ने समाज में एक सकारात्मक बदलाव प्रस्तुत किया है। इस मौके पर ग्रुप की फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, अध्यक्षा कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वाष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला