कादरचौक पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
कादरचौक पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट मसर्रत अली
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कादरचौक पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थाना कादरचौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0 284/26, धारा 65(1)/137(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त जुबैर पुत्र शाकिर अली, निवासी ग्राम रमजानपुर, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें