सहसवान ब्लॉक में विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर
सहसवान ब्लॉक में विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर
रिपोर्ट किशन शर्मा
सहसवान- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज सहसवान विकास खंड परिसर में 7 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शिविर 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान, विकास खंड स्तर पर 07 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का बड़ा बैनर लगाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।
इस मौके पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक स्तर पर यह शिविर लगाया गया है। इस शिविर में विकास खंड से जुड़े सभी विभाग - कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, पंचायत, बाल विकास, पूर्ति विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस 7 दिवसीय शिविर के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड आदि के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाएगा और पात्र लोगों के मौके पर ही फार्म भरवाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें