सहसवान में कल रात से हो रही बारिश, मौसम हुआ

सहसवान में कल रात से हो रही बारिश, मौसम हुआ सुहावना


संवाददाता मसर्रत अली 
सहसवान (बदायूं)। नगर सहसवान में कल रात से लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। आज सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

कल देर रात शुरू हुई बारिश आज पूरे दिन जारी है। बारिश होने से नगर का तापमान काफी नीचे आ गया है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम के इस बदलाव से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

बारिश से किसानों को भी काफी फायदा होने की उम्मीद है। धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी।

वहीं लगातार बारिश के चलते नगर के कई मोहल्लों और बाजारों में जलभराव हो गया है। बस स्टैंड, मुख्य बाजार और अस्पताल रोड पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला