सहसवान के जच्चा-बच्चा केंद्र में शासन से दो महिला चिकित्सक की हुई नियुक्तिदोनों महिला चिकित्सकों ने कार्यभार किया ग्रहणसंवाददाता मसर्रत अली सहसवान (बदायूं) सहसवान के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की महिला बिंग जच्चा-बच्चा केंद्र एक लंबे समय से महिला चिकित्सक न होने के कारण प्रसुताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।जिसके कारण महिला चिकित्सक न होने से गंभीर प्रसूताओ को प्रसव के लिए आपात स्थिति में जिला चिकित्सालय रेफर करना पड़ता था।जिससे जहां प्रसुताओं को काफी परेशानी होती वही उनके परिजनों को भी आर्थिक शारीरिक मानसिक कष्ट उठाना पड़ता है।जच्चा बच्चा केंद्र बिंग पर महिला चिकित्सक न होने के कारण जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार शासन के लिए पत्राचार भी किया गया इसी पत्राचार के चलते शासन ने महिला चिकित्सक डॉ सिमरन डॉ0 प्रीति खरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान की महिला बिंग जच्चा बच्चा केंद्र तैनात किया है।दोनों महिला चिकित्सकों ने अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया है।महिला बिंग जच्चा बच्चा केंद्र पर दो महिला चिकित्सक की नियुक्ति होने से क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

सहसवान के जच्चा-बच्चा केंद्र में शासन से दो महिला चिकित्सक की हुई नियुक्ति


दोनों महिला चिकित्सकों ने कार्यभार किया ग्रहण


संवाददाता मसर्रत अली 
सहसवान (बदायूं) सहसवान के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की महिला बिंग जच्चा-बच्चा केंद्र एक लंबे समय से महिला चिकित्सक न होने के कारण प्रसुताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।जिसके कारण महिला चिकित्सक न होने से गंभीर प्रसूताओ को प्रसव के लिए आपात स्थिति में जिला चिकित्सालय रेफर करना पड़ता था।जिससे जहां प्रसुताओं को काफी परेशानी होती वही उनके परिजनों को भी आर्थिक शारीरिक मानसिक कष्ट उठाना पड़ता है।
जच्चा बच्चा केंद्र बिंग पर महिला चिकित्सक न होने के कारण जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार शासन के लिए पत्राचार भी किया गया इसी पत्राचार के चलते शासन ने महिला चिकित्सक डॉ सिमरन डॉ0 प्रीति खरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान की महिला बिंग जच्चा बच्चा केंद्र तैनात किया है।दोनों महिला चिकित्सकों ने अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया है।
महिला बिंग जच्चा बच्चा केंद्र पर दो महिला चिकित्सक की नियुक्ति होने से क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला