सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता, 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक तस्कर

सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता, 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक तस्कर गिरफ्तार



संवाददाता मसर्रत अली 
सहसवान (बदायूं) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बन्द पड़े यात्री प्रतीक्षालय से 50 मीटर पहले चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान 24 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विकार पुत्र इसरार निवासी ग्राम हिण्डोर थाना सहसवान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। इस संबंध में थाना सहसवान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना सहसवान में पहले से आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला