संदेश

सहसवान में 16 नवंबर को निकाली जाएगी PDA एकता संकल्प बाइक यात्रा

चित्र
सहसवान में 16 नवंबर को निकाली जाएगी PDA एकता संकल्प बाइक यात्रा  संवाददाता सगीर खान  सहसवान बदायूं समाजवादी पार्टी की कल 16 नवंबर को निकाली जाएगी पीडीए रैली सहसवान क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर से 10 बजे पीडीए बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जो कि उस्मानपुर बाजार से सहसवान नाधा रसूलपुर कलां जरीफनगर होते हुए दहगवा प्ले ग्राउंड में रैली का समापन होगा बाइक रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे

अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मेला ककोड़ा मिनी कुंभ की तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-

चित्र
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मेला ककोड़ा मिनी कुंभ की तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार द्वारा आगामी मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) के सकुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत गंगा तट पर मेला स्थल का निरीक्षण किया गया इस दौरान मेले की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने निर्देशित किया कि मेले की सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराई जाएं श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मेला स्थल तक जाने वाले मार्गों का निर्माण एवं मरम्मत समय से सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए...

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मौत का तांडव: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराममहावा

चित्र
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मौत का तांडव: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम महावा नदी पुल के पास हुआ भीषण हादसा, डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। उस्मानपुर के पास महावा नदी पुल के निकट सुबह करीब 8 बजे रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डिलीवरी बॉय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र पुत्र विजेंद्र, निवासी ग्राम समसपुर पुर, थाना जरीफनगर के रूप में हुई है। बताया गया है कि पुष्पेंद्र एसएसवीसी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह वह अपनी बाइक से सहसवान की ओर जा रहा था। इसी दौरान महावा नदी पुल के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुष्पेंद्र को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तो...

*सहसवान में भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, आयोजकों के आवास से निकली विशाल कलश यात्रा*

चित्र
*सहसवान में भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, आयोजकों के आवास से निकली विशाल कलश यात्रा* संवाददाता मसर्रत अली  *सहसवान।* नगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं अनुज माहेश्वरी के आवास से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलने वाली आठ दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। पूरी यात्रा के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा कथा स्थल माहेश्वरी हॉस्टल कंपाउंड, दिल्ली रोड, रामलीला मैदान के सामने पहुंची, जहां विधि-विधान से कथा का शुभारंभ किया गया। कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित ब्रह्मरत हरितोष जी (एकलव्य) के श्रीमुख से होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं अनुज माहेश्वरी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, श्रद्धालु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजकों ने...

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी , एआईएमआईएम के गठबंधन पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण की सहसवान

चित्र
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी , एआईएमआईएम के गठबंधन पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण की  सहसवान भीम आर्मी भारत एकता मिशन आजाद समाज पार्टी व ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के गठबंधन होने पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कार्यालय डॉक्टर तोहिद अली सहसवान संभावित प्रत्याशी के यहां दोनों पार्टियों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें दोनों पार्टियों के गठबंधन पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया बैठक में एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव शरीफ उद्दीन कुरैशी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के प्रभारी सहसवान विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी डॉक्टर तोहिद अली जिला अध्यक्ष वीरू भारती ने संयुक्त बयान में कहा कि दोनों पार्टियों के गठबंधन से आगामी विधानसभा चुनावो में सभी पार्टियों के छक्के छुड़ा दिए जाएंगे और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा दोनों पार्टियों के गठबंधन से भाजपा सपा कांग्रेस सहित अन्य दलों की बेचैनी बड़ गयी है उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों में हर विधानसभा पर मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे इस मोके पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी व एआईएमआईएम के भारी ...

विद्युत चोरी पर अंकुश के लिए प्रवर्तन दल प्रभारियों का विशेष प्रशिक्षण, बदायूं सहित 4 जिलों की टीम को मिला प्रशस्ति पत्र

चित्र
विद्युत चोरी पर अंकुश के लिए प्रवर्तन दल प्रभारियों का विशेष प्रशिक्षण, बदायूं सहित 4 जिलों की टीम को मिला प्रशस्ति पत्र सम्मान संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं लखनऊ अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, शक्ति भवन लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 13/11/2026 को शक्ति भवन लखनऊ में प्रवर्तन दल प्रभारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता डॉ. आर. के. स्वर्णकार द्वारा प्रवर्तन दल प्रभारियों को विद्युत चोरी की रोकथाम, धारा 63x BNSS के अन्तर्गत FIR पंजीकरण, साक्ष्य संकलन, बॉडी वॉर्न कैमरा के उपयोग, SOP के अनुपालन तथा RMS पोर्टल पर कार्यवाही के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसी कार्यक्रम में अधिक संख्या में बड़ी विद्युत चोरी पकड़ने एवं उसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, गोंडा एवं बदायूं जनपद के प्रवर्तन दल प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद बदायूं से शमशाद अली, प्रभारी निरीक्षक, प्रवर्तन दल, जनपद बदायूं मय विजिलेंस टीम को प्रश...

उझानी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को सकुशल परिजनों से

चित्र
उझानी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया संवाददाता मसर्रत अली  बदायूँ। थाना उझानी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए कस्बा उझानी के अयोध्यागंज मोहल्ले से गुम हुई पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 को संजीव कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम बिहार हरचंदपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूँ अपनी लगभग पांच वर्षीय पुत्री दिशा को दवा दिलाने के लिए कस्बा उझानी के मोहल्ला अयोध्यागंज आए थे। इसी दौरान दवा लेते समय उनकी पुत्री दिशा अचानक कहीं गुम हो गई। बच्ची के गुम होने की सूचना मिलने पर कस्बे में भ्रमणशील चीता मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को तलाश कर लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी बच्ची को थाना उझानी लेकर पहुंचे, जहां महिला हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल 2377 तनु धामा की निगरानी में बच्ची को सुरक्षित बैठाया गया। कुछ ही देर बाद बच्ची के पिता संजीव कुमार थाना उझानी पहुंचे और अपनी पुत्री दिशा की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को स...

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ द्वारा त्यौहार भैया दूज के दृष्टिगत थाना मुजरिया व बिल्सी क्षेत्र के मुख्य बाजारों सर्राफा बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त

चित्र
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ द्वारा त्यौहार भैया दूज के दृष्टिगत थाना मुजरिया व बिल्सी क्षेत्र के मुख्य बाजारों सर्राफा बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त की गई बदायूं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,डा0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा त्यौहार भैया दूज के दृष्टिगत मय पुलिस बल के साथ थाना मुजरिया व बिल्सी क्षेत्रान्तर्गत अपराध नियंत्रण,कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कस्बा के व्यस्तम भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानो एवं मुख्य चौराहों एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पैदल गस्त की गयी ।

सहसवान में 13 नवम्बर से गूंजेगी भागवत कथा, कलश यात्रा से होगा भव्य शुभारंभ

चित्र
*सहसवान में 13 नवम्बर से गूंजेगी भागवत कथा, कलश यात्रा से होगा भव्य शुभारंभ* संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं) नगर में भक्ति और आस्था का महापर्व शुरू होने जा रहा है। माहेश्वरी हॉस्टल कंपाउंड, दिल्ली रोड, रामलीला मैदान के सामने 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित ब्रह्मरात हरितोष जी (एकलव्य) के श्रीमुख से होगा। आठ दिनों तक चलने वाली इस कथा में भक्तों को भक्ति, ज्ञान, प्रेम और संस्कारों का अमृत प्राप्त होगा। आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं अनुज माहेश्वरी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) ने बताया कि 13 नवम्बर को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल होंगे। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करने एवं आयोजन की शोभा बढ़ाने की अ...

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने भैय्या दूज पर बहन से कराया तिलक।भैय्या दूज देश में भाई बहन के प्यार का प्रतीक-पूर्व मंत्री आबिद रज़ा

चित्र
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने भैय्या दूज पर बहन से कराया तिलक। भैय्या दूज देश में भाई बहन के प्यार का प्रतीक-पूर्व मंत्री आबिद रज़ा। संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं भैय्या दूज के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अपनी मुंह बोली बहन सीमा यादव से तिलक कराया तथा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने सीमा यादव को आशीर्वाद दिया और कहा भैय्या दूज का त्यौहार हिंदुस्तान में भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्यौहार के मौके पर आबिद रज़ा ने कहा देश मे हिन्दू मुस्लमान को प्यार मोहब्बत से रहना चाहिए नफरत की राजनीती करने वाले और समाज मे नफरत फैलाने वालो से दूरी बनाना चाहिए। भैय्या दूज के मौके पर आबिद रज़ा ने बहन से तिलक लगवाकर बदायूँ में आपसी सौहार्द का सन्देश दिया तथा आबिद रज़ा ने पूरे जनपद मे सेकुलर लीडर की छवि बनाने में सफलता हासिल की हैं।

थाना जरीफनगर पुलिस ने शांति भंग करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चित्र
थाना जरीफनगर पुलिस ने शांति भंग करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार  रिपोर्ट मसर्रत अली  जरीफनगर बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दो अभियुक्त सुरेश पुत्र महावीर निवासी ग्राम बाजीदपुर थाना सहसवान झंडू पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम उदयपुर थाना जरीफनगर अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया

सहसवान में भाजपा के लोकप्रिय नेता विक्रांत यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, बधाई देने वालों का लगा रहूंगा।

चित्र
सहसवान में भाजपा के लोकप्रिय नेता विक्रांत यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, बधाई देने वालों का लगा तांता संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं)। वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव का जन्मदिन गुरुवार को उनके कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास, प्रेम और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि विक्रांत यादव जी क्षेत्र के लोगों के दिलों में कितनी गहरी जगह बनाते हैं। ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चाहने वालों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर के संभ्रांत नागरिकों और पत्रकार बंधुओं ने केक काटकर बड़ी ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर, गले मिलकर और मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि विक्रांत यादव जी एक सच्चे जनसेवक हैं। उनका स्वभाव सरल, सौम्य और मिलनसार है। वे हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह और हर व्यक्ति का सम्मान करना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। लोगों ने कहा क...

त्योहारों से पहले सहसवान में प्रशासन अलर्ट! डीएम और एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाजारों में किया पैदल मार्चसर्राफा बाजार से प्रमुख चौराहों तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जाम और अराजकता रोकने के लिए पुलिस को सख्त

चित्र
त्योहारों से पहले सहसवान में प्रशासन अलर्ट! डीएम और एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाजारों में किया पैदल मार्च सर्राफा बाजार से प्रमुख चौराहों तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जाम और अराजकता रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सहसवान पहुंचकर पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, सर्राफा बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने व्यापारियों एवं आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के साथ अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों को परखा। **जाम और अव्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर** डीएम और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के...

सहसवान में प्रशासन अलर्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के साथ की बैठक, त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने का लिया संकल्प

चित्र
सहसवान में प्रशासन अलर्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के साथ की बैठक, त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने का लिया संकल्प संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं) आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सहसवान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। गुरुवार शाम को कोतवाली परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने सभी व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि सभी के व्यापार और आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकान पर आतिशबाजी रखकर नहीं बेचेगा। आतिशबाजी की बिक्री के लिए संस्कृत पाठशाला की फील्ड को चिन्हित किया गया है, सभी व्यापारी उसी निर्धारित स्थान पर अपनी दुकानें लगाएं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के इस निर्णय की व्यापारियों ने भी सराहना की और कहा कि इससे बाज...

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग

चित्र
मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूँ: रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 27 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से 715 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरान्त कुल 445 युवाओं का चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया। इस प्रकार रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय (विधानसभा सदर) रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु रोजगार मेलों का आयोजन कराया जाता है। मेलों से तमाम बेरोजगार लाभान्वित हुये हैं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करत...

थाना सहसवान पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त के कब्जे से नाजायज तमंचा 315 और एक जिंदा कारतूस

चित्र
थाना सहसवान पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त के कब्जे से नाजायज तमंचा 315 और एक जिंदा कारतूस बरामद संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और बाछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश और पुलिस क्षेत्रधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षक में सहसवान थाना प्रभारी नरेश कुमार व थाना सहसवान पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त प्रेम सिंह पुत्र केश पाल निवासी ग्राम रसूलपुर टप्पा सहसवान के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया इसके संबंध में थाना सहसवान में मुकदमा पंजीकृत किया गया

ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने दीपावली से पहले पत्रकारों को किया सम्मानितभाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति ने ब्लॉक परिसर कार्यालय पर सहसवान नगर के सम्मानित पत्रकारों को बुलाकर किया सम्मान, दी अग्रिम दीपावली की दीं।

चित्र
ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने दीपावली से पहले पत्रकारों को किया सम्मानित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति ने ब्लॉक परिसर कार्यालय पर सहसवान नगर के सम्मानित पत्रकारों को बुलाकर किया सम्मान, दी अग्रिम दीपावली की शुभकामनाएं संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूं। सहसवान बदायूं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने बुधवार को ब्लॉक परिसर में स्थित अपने कार्यालय पर उपस्थित रहकर सहसवान नगर के सभी सम्मानित पत्रकारों को बुलाकर दीपावली पर्व से पहले सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार निष्पक्षता और सच्चाई के साथ समाज की समस्याओं को उजागर करते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों को माला पहनाकर, मिठाई और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहसवान नगर के सभी सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने ब्लॉक प्रमुख प...

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडरजनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी

चित्र
दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूँ: जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक सब्सिडी के चेक प्रदान किए गए। जनपद में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 3,85,719 गैस कनेक्शन धारक हैं। योजना के तहत लाभार्थियों द्वारा गैस सिलेंडर क्रय किए जाने पर सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 938.45 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मंगलवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके सजीव प्रसारण को स्थानीय डायट स्थित आडिटोरियम में संबंधित लाभार्थियों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन...

खाद मांगने पर दबंगों का हंगामा, समिति सचिव से मारपीट और अभिलेख फाड़ने का आरोप

चित्र
खाद मांगने पर दबंगों का हंगामा, समिति सचिव से मारपीट और अभिलेख फाड़ने का आरोप रिपोर्ट मसर्रत अली  सहसवान।बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग पर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंदक स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद वितरण के दौरान जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि लाइन में लगकर खाद लेने की बात कहने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने समिति के सचिव के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। दबंगों पर सचिव के कपड़े फाड़ने और कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगा है। समिति के इंचार्ज सचिव भगवान सिंह पुत्र डोरीलाल निवासी कटइया केसर, थाना मुजरिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ग्राम खंदक साधन सहकारी समिति पर किसानों को नियमानुसार लाइन लगवाकर डीएपी खाद का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान मुडसान गांव निवासी हरिश्चंद्र अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ समिति पर पहुंचा और बिना लाइन में लगे पहले खाद देने का दबाव बनाने लगा। सचिव के मुताबिक, उन्होंने नियमानुसार लाइन में लगकर खाद लेने की बात कही। इस पर आरोपी कथित रूप से आगबबूला हो गया और अपने साथियों के साथ हंगामा, गाली-गलौज तथा मारप...

जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में नामजद आरोपी मिथुन उर्फ टिकाऊवा गैस सिलेंडर के साथ गिरफ्तार,

चित्र
जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में नामजद आरोपी मिथुन उर्फ टिकाऊवा गैस सिलेंडर के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूँ: जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी सहसवान के निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चोरी के मामले में नामजद एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का एक इंडियन गैस सिलेंडर भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, ग्राम नगरिया मुतालिका फत्तनपुर थाना जरीफनगर के निवासी वादी महिपाल पुत्र रनवीर ने थाने में एक लिखित तहरीर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी मिथुन उर्फ टिकाऊवा उर्फ प्रिन्श पुत्र ओमप्रकाश (निवासी वार्ड नंबर 01, ग्राम दहगवा, थाना जरीफनगर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 304/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज ...