सहसवान में प्रशासन अलर्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के साथ की बैठक, त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने का लिया संकल्प

सहसवान में प्रशासन अलर्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के साथ की बैठक, त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने का लिया संकल्प


संवाददाता मसर्रत अली 
सहसवान (बदायूं) आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सहसवान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। गुरुवार शाम को कोतवाली परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने सभी व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि सभी के व्यापार और आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकान पर आतिशबाजी रखकर नहीं बेचेगा। आतिशबाजी की बिक्री के लिए संस्कृत पाठशाला की फील्ड को चिन्हित किया गया है, सभी व्यापारी उसी निर्धारित स्थान पर अपनी दुकानें लगाएं।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के इस निर्णय की व्यापारियों ने भी सराहना की और कहा कि इससे बाजार में भीड़ और दुर्घटना का खतरा कम होगा।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। यदि कोई भी व्यक्ति खुराफात करता हुआ दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दें। पुलिस हर समय आपकी सेवा के लिए तत्पर है।

वहीं थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बैठक में बाजार व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि बाजार में कोई भी बड़ा वाहन प्रवेश नहीं करने दिया जाए और ई-रिक्शा पर भी पूरी तरह पाबंदी रहे, ताकि बाजार में जाम न लगे और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को खरीदारी में कोई परेशानी न हो।

बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन की इस सक्रियता और पारदर्शी व्यवस्था की जमकर प्रशंसा की। सभी व्यापारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से इस बार का त्योहार पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और यादगार बनेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया