त्योहारों से पहले सहसवान में प्रशासन अलर्ट! डीएम और एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाजारों में किया पैदल मार्चसर्राफा बाजार से प्रमुख चौराहों तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जाम और अराजकता रोकने के लिए पुलिस को सख्त

त्योहारों से पहले सहसवान में प्रशासन अलर्ट! डीएम और एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाजारों में किया पैदल मार्च

सर्राफा बाजार से प्रमुख चौराहों तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जाम और अराजकता रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश


संवाददाता मसर्रत अली 
बदायूं आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सहसवान पहुंचकर पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, सर्राफा बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने व्यापारियों एवं आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के साथ अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों को परखा।

**जाम और अव्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर**

डीएम और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति पैदा न होने पाए। इसके लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जाए। नगर में प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग कर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

**पटाखा बाजार का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के निर्देश**

दीपावली पर लगने वाले पटाखा बाजार का भी अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। फायर सर्विस के अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

रात में भी सक्रिय रहेगी पुलिस

अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान देर रात तक बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और थाना मोबाइल लगातार गश्त करें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

डीएम और एसएसपी ने साफ संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया