जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में नामजद आरोपी मिथुन उर्फ टिकाऊवा गैस सिलेंडर के साथ गिरफ्तार,

जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में नामजद आरोपी मिथुन उर्फ टिकाऊवा गैस सिलेंडर के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट मसर्रत अली 

बदायूँ: जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी सहसवान के निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चोरी के मामले में नामजद एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का एक इंडियन गैस सिलेंडर भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम नगरिया मुतालिका फत्तनपुर थाना जरीफनगर के निवासी वादी महिपाल पुत्र रनवीर ने थाने में एक लिखित तहरीर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी मिथुन उर्फ टिकाऊवा उर्फ प्रिन्श पुत्र ओमप्रकाश (निवासी वार्ड नंबर 01, ग्राम दहगवा, थाना जरीफनगर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 304/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन, यानी 31 अक्टूबर को जरीफनगर पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि नामजद आरोपी क्षेत्र में ही किसी स्थान पर मौजूद है।मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और ग्राम दहगवा के पास स्थित बागबाला तिराहे से आरोपी मिथुन उर्फ टिकाऊवा को घेराबंदी करके दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक इंडियन गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया,इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार, हेड कांस्टेबल 698 रामगोपाल, कांस्टेबल 379 नरेश कुमार और कांस्टेबल 304 अनुराग गिरी शामिल रहे।पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त का चालान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की, जिसके बाद उसे सम्मानीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंहपन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया